छोटी–छोटी चिंताओं से आजाद होने का तरीका

13,073 बार देखा गया
본문 읽기 3:13
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

एक मनुष्य था जो छोटी–छोटी बातों पर हमेशा बेचैन और चिंतित महसूस करता था। उसकी इच्छा थी कि वह बिना चिंता के जीवन जीए। इसलिए एक दिन वह गांव में एक बुद्धिमान मनुष्य के पास गया और उससे पूछा कि वह कैसे चिंताओं से छुटकारा पा सकता है। तब बुद्धिमान मनुष्य ने कहा,

“एक दिन को निर्धारित करो, और उस दिन क्या तुम अपनी सारी चिंताएं करोगे?”

तो उसने सप्ताह में एक दिन चिंता करने का फैसला किया। उस समय से जब भी वह किसी मुसीबत, समस्या या चिंता का सामना करता था, वह एक कागज के टुकड़े पर तारीख के साथ चिंता का विषय लिखता था और फिर उसे एक छोटे डिब्बे में रखता था। निर्धारित दिन पर उसने डिब्बा खोला और हर कागज के टुकड़े पर लिखी बातों को पढ़ने लगा। तब वह बहुत ही चकित हुआ, क्योंकि उसे महसूस हुआ कि चीजें जो उसे परेशान करती थीं, अब उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं थीं।

उसके बाद वह छोटी–छोटी चिंताओं से आजाद हो सका। यह इसलिए था कि जब भी मुसीबत या समस्या आती थी, वह उसके बारे में चिंता करने के बजाय अपने मानसिक संतुलन को हासिल करने के लिए समय लेता था और फिर उसका हल खोजने की कोशिश करता था।