बाइबल के वचन

नए सदस्य के अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह एक ऐसा स्थल है जो नए सदस्यों की आत्मिक जिज्ञासा को संतुष्ट करता है जिन्होंने अभी-अभी विश्वास में पहला कदम उठाया है।

क्रिसमस यीशु का जन्मदिन नहीं है?

दिसंबर आते ही हर जगह क्रिसमस ट्री दिखाई देने लगते हैं और दुकानों में क्रिसमस के उपहार सजाए जाते हैं। लोग बहुत उत्साहित नजर आते हैं। भाई जिज्ञासा, आप जानते हैं कि क्रिसमस यीशु का जन्मदिन नहीं है, है न? हां। वह टीवी पर भी दिखाया जाता है। लेकिन लोग क्रिसमस को एक धार्मिक दिन के रूप में नहीं मानते। वह एक छुट्टी के दिन की तरह माना जाता है जब पूरे विश्व के लोग एक साथ आनन्द लेते हैं। सही है। लेकिन दिसंबर 25 सूर्य देवता का जन्मदिन है। उस दिन को स्मरण रखना स्पष्ट रूप से बुतपरस्त देवता की उपासना करने जैसा है। पहली बार वह सुनकर मैं चकित हुआ था। क्या हुआ था? कैसे लोग सूर्य देवता…

86,643 बार देखा गया

चर्च ऑफ गॉड क्यों शनिवार को आराधना करता है?

बहन, सब्त के दिन परमेश्वर आपको आशीष दें! आप जल्दी आई हैं। आराधना के लिए काफी समय बचा है। मैंने यह सीख लिया है कि पवित्र मन से आराधना मनाने के लिए समय से पहले जल्दी चर्च में आना बेहतर है। सुबह मुझ पर नींद भारी पड़ती है, इसलिए आज सुबह उठने के लिए मुझे बड़ा संघर्ष करना पड़ा। जैसा आपने सीखा है, वैसा करने का प्रयास कर रही हैं, यह देखकर मैं खुश हूं! लेकिन क्या आप जानते हैं? जब मैं लोगों से कहती हूं कि मैं शनिवार को चर्च जाती हूं, तो कुछ लोग उसे अजीब मानते हैं। जिज्ञासावश में अपने सिरों को हिलाकर वे मुझसे पूछते हैं, “क्या रविवार आराधना का दिन नहीं है?” क्या ऐसा किया?…

119,794 बार देखा गया

चर्च का नाम क्यों ‘चर्च ऑफ गॉड’ है?

बहन, परमेश्वर आपको आशीष दें! मैं पादरी स्पष्टता हूं। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। जी हां, मुझे भी खुशी हुई। पादरी, मैंने अभी–अभी चर्च ऑफ गॉड में आना शुरू किया है, इसलिए मेरे पास बहुत सारे सवाल हैं। मेरा पहला सवाल यह है कि चर्च का नाम क्यों चर्च ऑफ गॉड है? यदि कोई भी चर्च परमेश्वर पर विश्वास करे, तो वह चर्च ऑफ गॉड है, है न? बहुत से लोग ऐसा ही सोचते हैं। लेकिन बहन, आपके आसपास कितने ज्यादा चर्च हैं, है न? उनमें से ऐसा चर्च है जो परमेश्वर के द्वारा स्थापित किया गया है, और ऐसा चर्च भी है जो परमेश्वर के द्वारा स्थापित नहीं किया गया है। क्या ऐसा चर्च भी है जो परमेश्वर के…

93,765 बार देखा गया

क्यों चर्च ऑफ गॉड में क्रूस नहीं है?

आज मैंने अपनी सहकर्मी के साथ बातचीत की, लेकिन मैं उसे ठीक से नहीं समझा सकी। मैं उदास हूं। किसके बारे में बातचीत की? वह चर्च में जाती है, इसलिए मैंने उसे बताया कि क्रूस खड़ा नहीं करना चाहिए क्योंकि वह एक मूर्ति है। तब उसने मुझसे पूछा कि क्रूस चर्च का एक चिन्ह है, तो यह कैसे एक मूर्ति बन सकता है? मैंने उसे विस्तार से समझाना चाहा, पर मुझे कुछ याद नहीं था। कृपया आप मुझे फिर से समझाइए कि क्रूस क्यों मूर्ति है। हां जरूर। पहले आइए हम दस आज्ञाओं को देखें?“तू अपने लिए कोई मूर्ति खोदकर न बनाना, न किसी की प्रतिमा बनाना, जो आकाश में, या पृथ्वी पर, या पृथ्वी के जल में है। तू…

118,658 बार देखा गया

क्यों चर्च ऑफ गॉड की स्त्री सदस्य आराधना के दौरान ओढ़नी पहनती हैं?

जब मैं चर्च ऑफ गॉड की तस्वीरें या वीडियो देखती हूं, तो उसमें कुछ दिलचस्प बात है। दुनिया भर के सभी सदस्य आराधना के दौरान कैसे एक समान दिख सकते हैं? हर स्त्री सदस्य ओढ़नी पहनती है, जबकि हर पुरुष सदस्य सिर नहीं ढांकता। परमेश्वर ने कुछ नियम बनाए हैं जिनका सदस्यों को आराधना के दौरान पालन करना चाहिए। उनमें से एक ओढ़नी के बारे में नियम है। क्या ओढ़नी पहनना परमेश्वर का नियम है? जरूर!हां, पुरुष को अपना सिर ढांकना उचित नहीं, क्योंकि वह परमेश्वर का स्वरूप और महिमा है... 1कुरिन्थियों 11:7 बाइबल सिखाती है कि पुरुष को प्रार्थना करते या आराधना करते समय सिर नहीं ढांकना चाहिए। यदि वे इसका पालन न करें, तो भले ही वे परमेश्वर…

141,367 बार देखा गया

क्या बाइबल में सच में माता परमेश्वर हैं?

बहन जिज्ञासा, मैंने सुना है कि आप वर्ष की शुरुआत में अपने गांव गई थी। क्या आप वहां अक्सर जाती हैं? हां, वहां मेरी माता है। चाहे राष्ट्रीय छुट्टी के जैसा कोई विशेष दिन न हो, जब कभी मेरे पास समय होता है, तब मैं उन्हें देखने जाती हूं। ऐसा लगता है कि जब माता गांव में होती है, तभी हमें अपने गांव की अधिक याद आती है। जब गांव की बात आती है, तो हमारे मन में माता आती है न? इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारी आत्माओं के घर, यानी स्वर्ग के राज्य में भी स्वर्गीय माता हैं। मैं शुरू में स्वर्गीय माता के बारे में सुनकर बहुत चकित हो गई थी। क्योंकि सभी लोग…

192,812 बार देखा गया

झोपड़ियों का पर्व और धन्यवाद दिवस में से कौन सा सही है?

भाई, कुछ समय बाद झोपड़ियों का पर्व आएगा। शरद ऋतु के पर्व निकट हैं। मौसम ठंडा हो रहा है। मुझे आपसे एक सवाल पूछना है। मेरा एक दोस्त जो दूसरे चर्च जाता है, धन्यवाद दिवस के बारे में बहुत अधिक बातें करता है। क्या वह झोपड़ियों के पर्व की तरह ही है? नहीं। भले ही बहुत से लोग सोचते हैं कि वे दोनों एक समान हैं क्योंकि दोनों शरद ऋतु में मनाए जाते हैं, लेकिन वे दोनों पूरी तरह से अलग–अलग हैं। झोपड़ियों का पर्व परमेश्वर का पर्व है जो उद्धार में हमारी अगुवाई करता है। लेकिन धन्यवाद दिवस सिर्फ एक मनुष्य का बनाया हुआ दिन है। इतना ही नहीं, वह बाइबल में कहीं भी दर्ज नहीं है। धन्यवाद दिवस…

83,915 बार देखा गया

त्रिएक क्या है?

बाइबल पढ़ते हुए मैंने देखा कि कुछ भागों में यहोवा ही परमेश्वर हैं, और दूसरे भागों में यीशु ही परमेश्वर हैं। क्या दोनों अलग–अलग परमेश्वर हैं? नहीं। परमेश्वर हर युग में अलग–अलग रूपों और अलग–अलग नामों के साथ प्रगट होते हैं। पिता के युग में परमेश्वर का नाम था, यहोवा। पुत्र के युग में वह यीशु के नाम से आए। और पवित्र आत्मा के युग में वह यीशु के नए नाम से आए(प्रकाशितवाक्य 3:12 संदर्भ)। वास्तव में वे तीनों एक ही परमेश्वर हैं। इसलिए त्रिएक का मतलब है कि पिता परमेश्वर, पुत्र परमेश्वर और पवित्र आत्मा परमेश्वर अलग–अलग नहीं वरन् एक ही परमेश्वर हैं। पिता परमेश्वर पिता है और पुत्र परमेश्वर पुत्र है। कैसे दोनों एक परमेश्वर हो सकते हैं?…

76,010 बार देखा गया

हमें क्यों फसह का पर्व मनाना चाहिए?

हमारा चर्च ऑफ गॉड हर साल फसह मनाता है। कुछ लोग कहते हैं “विश्वास के जीवन में औपचारिकता से ज्यादा महत्वपूर्ण विश्वास है।” क्या आप मुझे बता सकते हैं कि क्यों मुझे फसह मनाना चाहिए? हम फसह मनाते हैं क्योंकि हम परमेश्वर पर विश्वास करते हैं। मैं आपको एक उदाहरण दूंगा। ऐसा कोई मरीज है जो कहता है कि उसे डाक्टर पर भरोसा है, लेकिन वह डाक्टर की बात नहीं सुनता। यदि मरीज को डाक्टर पर भरोसा है, तो वह डाक्टर के निर्देशों का पालन करता है। उसी तरह, यदि हम जो पापी हैं, उद्धारकर्ता परमेश्वर पर विश्वास करते हैं, तो यह हमारे लिए स्वाभाविक है कि हम पापों की क्षमा की व्यवस्था का पालन करें जिसे परमेश्वर ने मनाने को कहा है। आपका मतलब…

101,950 बार देखा गया

यदि हम फसह मनाते हैं, तो क्या हम परमेश्वर की सुरक्षा में रह सकते हैं?

इन दिनों टीवी पर विपत्तियों को लेकर बहुत सी खबरें आती रहती हैं। शायद इस कारण मुझे अक्सर फसह का स्मरण आता है जो हमें विपत्तियों से बचने के लिए सक्षम बनाता है। जितना अधिक हम विपत्तियों की खबरें सुनते हैं, उद्धार के संदेश की अहमियत उतनी ही ज्यादा होती है। फसह को अंग्रेजी में “Passover” कहा जाता है जिसका अर्थ है, “पार होना।” जैसे कि फसह का नाम बताता है, यह एक पर्व है जो विपत्तियों को हमारे ऊपर से गुजरने देता है। क्या कोई ऐसा उदाहरण है जहां फसह मनाने वाले लोग विपत्तियों से बच गए थे? जरूर! लगभग 3,500 वर्ष पहले उस समय ऐसा मामला हुआ था जब फसह पहली बार मनाया गया था। तुम्हारा मेम्ना निर्दोष…

80,772 बार देखा गया

यदि हम फसह मनाते हैं, तो क्या हम परमेश्वर की सुरक्षा में रह सकते हैं?

16:22
0:00 16:22

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।