WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

वैश्विक समाचार

हम दुनिया भर में चर्च ऑफ गॉड के बारे में खबर देते हैं।

फोटो समाचार

कोरिया में बर्फ हटाने की सेवाओं का संचालन

6 जनवरी को कोरिया में अधिकांश स्थानों पर आश्चर्यजनक हिमपात के बीच, आर्कटिक की शीतलहर भी चली। जैसे-जैसे बर्फ का ढेर लगा और वह जम गया, तो लोगों के काम पर जाने और आने के रास्ते में यातायात की भीड़ बढ़ी, पानी के मीटरों के जमने और फटने और ठंड से संबंधित बीमारियां जैसी कई तरह की क्षतियां हुईं। चुंगनाम और जनबुग के कुछ क्षेत्रों में, फसलों और पशुधन का बहुत नुकसान हुआ। हल्लासन पर्वत में भारी बर्फबारी के कारण जेजू विशेष स्वराज्य प्रांत में 9 जनवरी तक बर्फ की परतों की मोटाई 136.3 सेंटीमीटर हो गई, जहां 57 वर्षों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई थी; बहुसंख्यक विमान और यात्री जहाजों का परिचालन निलंबित किया गया। सियोल, इनचान,…

दक्षिण कोरिया

7 जनवरी, 2021

वर्ष 2020 नई यरूशलेम सांस्कृतिक विषयवस्तु पुरस्कार

नई यरूशलेम सांस्कृतिक विषयवस्तु पुरस्कार वितरण समारोह निम्नलिखित वर्गों का एकीकृत पुरस्कार वितरण समारोह है: मलिकिसिदक साहित्य प्रतियोगिता, एलोहीम वीडियो महोत्सव प्रतियोगिता, बाइबल सेमिनार प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता, और प्रचार विषयवस्तु आइडिया प्रतियोगिता। वर्ष 2020 में पूरी दुनिया में पड़े कोविड-19 के प्रहार के कारण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ था; इसके बदले चर्चों के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रमाण-पत्रों और उपहारों का वितरण किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता का आयोजन मार्च और सितंबर के बीच किया गया था। चूंकि हाल ही में ऑनलाइन क्लास, और घर से काम करने जैसी गैर-आमने-सामने गतिविधियां अक्सर हो रही थीं, इसलिये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और विषयवस्तुओं की मांग में वृद्धि आई। इसलिए दुनिया भर के सदस्यों ने सुसमाचार की विषयवस्तुओं की रचना में बड़ी रुचि…

19 दिसम्बर, 2020

ASEZ WAO, युवा वयस्क कर्मचारी स्वयंसेवा दल ने नियमित स्वयंसेवा कार्य किए

दीर्घकालीन कोविड-19 महामारी के चलते, केवल अवसाद, आलस्य, और आर्थिक मुश्किलों जैसी समस्याओं की ही नहीं लेकिन फेस मास्क और डिस्पोजेबल वस्तुओं के बढ़ते उपयोग के कारण हुए पर्यावरणीय प्रदूषण की भी चिंता बढ़ रही है। अपने पड़ोसियों को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण को सुधारने हेतु चर्च ऑफ गॉड ASEZ WAO, युवा वयस्क कर्मचारी स्वयंसेवा दल के सदस्य नियमित स्वयंसेवा करने बाहर निकले। नवंबर 2020 से कोरिया, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, फिलीपींस, मेक्सिको, ब्राज़ील, और दक्षिण अफ्रीका गणराज्य सहित 19 देशों में हर दिन लगभग 7,300 लोगों ने (18 दिसंबर तक) स्वयंसेवा कार्यों में भाग लिया था। उन्होंने अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ताइवान और पेरू में “Mother’s Forest” अभियान भी चलाया। अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना के डरहम में सदस्यों ने स्थानीय…

18 दिसम्बर, 2020

चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ ने “मौखिक हिंसा का निषेध” अभियान का संचालन किया

संयुक्त राष्ट्र ने 2 अक्टूबर को 2007 में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया था। हिंसा के बिना एक शांतिपूर्ण दुनिया की कामना करने के इस दिन, चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ ने दुनिया भर में “मौखिक हिंसा का निषेध” अभियान आयोजित किया। 2 से 11 अक्टूबर तक, दस दिनों तक चलने वाला यह अभियान, “शब्द तलवार से अधिक शक्तिशाली होते हैं” इसके नारे के तहत मौखिक हिंसा की गंभीरता को बढ़ावा देने और सही भाषा संस्कृति का नेतृत्व करने के इरादे से शुरू हुआ। कोरिया में दस लाख से अधिक प्राथमिक, मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों के बीच 2019 में किए गए एक स्कूल हिंसा सर्वेक्षण के अनुसार, मौखिक हिंसा को सबसे सामान्य…

2 अक्टूबर, 2020

2020 नरसिंगों के पर्व, प्रायश्चित के दिन और झोपड़ियों के पर्व की पवित्र सभाएं

शरद ऋतु के पर्व, जिनका सिय्योन के लोग प्रतीक्षा कर रहे थे जिन्हें परमेश्वर के पर्वों के द्वारा प्रतिज्ञा मिली है, 18 सितंबर से शुरू हुए। नरसिंगों के पर्व से प्रायश्चित के दिन तक, अर्थात् पवित्र कैलेंडर के अनुसार सातवें महीने के पहले दिन से दसवें दिन तक, साथ ही साथ झोपड़ियों के पर्व के दौरान, जो पवित्र कैलेंडर के अनुसार सातवें महीने के पन्द्रहवें से बाइसवें दिन तक आयोजित था, 175 देशों में चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने प्रत्येक देश में कोविड-19 की स्थिति के आधार पर, ऑनलाइन या चर्च में आराधना की। नरसिंगों का पर्व - प्रायश्चित का दिन: “मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट है” नरसिंगों के पर्व और प्रायश्चित के दिन की शुरुआत नरसिंगों…

18 सितम्बर, 2020

कोरिया के चिओरवॉन, नामवन, गोकसेओंग और ग्वांगजू में बाढ़ के लिए राहत कार्य किए गए

इस गर्मी के मौसम में पचास दिनों तक बारिश हुई। कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन के द्वारा आधिकारिक अवलोकन को शुरू किए जाने के बाद, यह बरसात का मौसम अब तक का सबसे लंबी अवधि का था। इस वर्ष के बरसात के मौसम(1 जून से 15 अगस्त तक) के दौरान, कोरिया में औसत संचयी वर्षा 920 मिलीमीटर थी, जो कि औसत वार्षिक वर्षा की तुलना में लगभग दोगुनी है। इससे 1,000 से अधिक भूस्खलन हुए, घर और दुकान पानी में डूब गए, जिसके परिणामस्वरूप देश भर में छोटे और बड़े नुकसान हुए, और 18 शहरों और जिलों को विशेष आपदा क्षेत्रों के रूप में नामित किया गया। मूसलाधार बारिश के कारण अक्सर मवेशियों की मौत हुई या तो वे लापता हो…

दक्षिण कोरिया

7 अगस्त, 2020

कोविड-19 का सामना करने के लिए दान और सेवा रिले

जैसे कि कोरोना वायरस की स्थिति लंबे समय से बनी रहती है, दुनिया भर के चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने इस उम्मीद के साथ कि हर कोई इस वैश्विक संकट से बाहर निकलेगा, दान और सेवा रिले को अंजाम दिया। 8 जुलाई को मंगोलिया के उलानबटोर में सदस्यों ने 5,000 डिस्पोजेबल मास्क और 5,000 हाथ से बने कपड़े के मास्क का मंगोलियाई स्वास्थ्य मंत्रालय को दान किया। मंगोलिया के सदस्य ने जो अक्सर खुद अपने कपड़े बनाते हैं, कुशलता से मास्क बनाए। इससे पहले 30 जून को, अमेरिका के सीए के लॉस एंजिल्स और एचआई के होनोलूलू में सदस्यों ने अमेरिकी नौसेना के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर के अधिकारियों को 300 हाथ से बने मास्क वितरित किए। अमेरिका के न्यूयॉर्क…

8 जुलाई, 2020

वैश्विक समाचार

0:00
0:00 0:00

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।