WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

विश्वास और जीवन

स्वयंसेवा कार्य अनुभव

जितना हम साझा करते हैं उतना अधिक प्रेम और खुशी बढ़ जाती है। आइए हम स्वयंसेवा कार्य के बारे में ज्वलंत कहानियां सुनें।

बारिश भरी हवा के बावजूद जलते हुए जोश के साथ

हम उन स्वयंसेवा कार्यों की खबरों को लगातार सुन रहे हैं जो स्वर्गीय पिता और माता की अच्छी शिक्षाओं के अनुसार दुनिया भर में सक्रिय रूप से किए जा रहे हैं। उन प्रेमपूर्ण कदमों से कदम मिलाने के लिए ताइवान के काऊशुंग चर्च के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के आसपास सफाई अभियान शुरू किया। रेलवे स्टेशन काऊशुंग शहर के केंद्र में स्थित है, और उसका निर्माण 1940 के दशक में किया गया था। काऊशुंग जो पहले एक छोटा सा समुद्रतट का गांव था, अब इतना बड़ा शहर बन गया है जिसकी जनसंख्या 28 लाख है। इस तरह काऊशुंग शहर के विकसित होने के साथ–साथ रेलवे स्टेशन अपनी जगह पर बना रहा है। हमने यह आशा करते हुए सफई करना शुरू…

ताइवान में काऊशुंग चर्च

यदि हम माता का प्रेम पहुंचाते हैं

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहली बार सड़क की सफाई के लिए, लगभग 100 से अधिक चर्च ऑफ गॉड के सदस्य इकट्ठे हुए। उन्होंने टीमों को विभाजित किया; पुरुष वयस्कों ने बड़े झाड़ू के साथ कचरा इकट्ठा किया, और युवा वयस्कों, छात्रों और महिला वयस्कों ने पुरुष वयस्कों के पीछे चलते हुए, उसे कचरा बैग में डाला। झुलसाने वाली धूप और रेत और धूल भरी हवा होने पर भी 500 मीटर की लंबी सड़क उन सदस्यों के हाथों से जल्दी साफ हो गई जो दिन भर अपनी मुस्कान को नहीं छोड़ते थे। बांग्लादेश में चर्च की गतिविधि देखना दुर्लभ है क्योंकि वहां ईसाई ज्यादा नहीं हैं। लेकिन जिस दिन हमने वास्कट पहनकर जिस पर…

इनचान, कोरिया से जो सु बिन

एक छोटे कार्य के द्वारा भी

इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्टूडेंट बाइबल अकादमी(IUBA) का विदेशी संस्कृति अनुभव चर्च ऑफ गॉड का एक शिक्षण कार्यक्रम है, जिसके द्वारा स्कूल की छुट्टियों के दौरान कॉलेज के छात्र विदेश जाते हैं और विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके अपने अनुभवों का विस्तार करते हैं। अर्थपूर्ण छुट्टियां बिताने की इच्छा से मैंने भी खुशी से उस कार्यक्रम में भाग लिया। मैं इंडोनेशिया के जकार्ता गई। मैं वहां बहुत सी गतिविधियों में से एक स्वयंसेवा कार्य को नहीं भूल सकती जो मैंने अनाथालय पर किया। उनके यहां जाने से एक सप्ताह पहले, हमने इस बारे में बहुत विचार किया था कि हम कैसे बच्चों को एक अनमोल स्मृति दिलाएं। गाइड ने हमें बताया कि बच्चे सिर्फ इस बात में ही बहुत दिलचस्पी दिखाएंगे कि हम…

बुछन, कोरिया से ली जंग यन

पुराना खमीर निकालकर

पिछले रविवार, मैंने पेरू में 5वें लीमा चर्च के भाइयों और बहनों के साथ हमारे चर्च के नजदीक स्थित एक स्कूल को पेंट करने की स्वयंसेवा की। इस बार, मेरे पति और मेरा बेटा भी इसमें शामिल हुए। मेरे परिवार ने व्यस्त होने का बहाना बनाकर एक साथ मिलने का समय ज्यादा नहीं लिया था, लेकिन इस स्वयंसेवा में हमने एक साथ समय बिताया, इस कारण स्वयंसेवा और अधिक अर्थपूर्ण लगी। हमने पेंट करने से पहले पुराने पेंट को निकाल दिया। हमें ऐसा करना था, नहीं तो चाहे नए पेंट की गुणवत्ता कितनी ही अच्छी क्यों न हो, वह आसानी से पेंट नहीं किया जाएगा। मैंने सोचा कि आत्मिक सिद्धांत इसके समान है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी आत्माएं…

लिमा, पेरू से लुज एंजेला बेनिटेज़ कार्पियो

सुंदर मन एक साथ होकर

केप टाउन चर्च और बेलव्हिल चर्च के सदस्य रक्तदान ड्राइव के लिए एक साथ इकट्ठे हुए। पिछली सभा के द्वारा, हमने बैनर–पोस्टर, जलपान और मनोरंजन को उन रक्तदाताओं के लिए तैयार किया जो अपनी बारी का इंतजार करेंगे। जब कार्यक्रम का दिन आया, तो हम लोगों का स्वागत करने की तैयारी में और अधिक व्यस्त हो गए। दोपहर 3 बजे, रक्त बैंक के अधिकारियों के धन्यवाद संदेश के साथ रक्तदान ड्राइव शुरू हुआ। सिय्योन के सदस्यों और समारोह में आमंत्रित किए गए मेहमानों से, पूरा प्रतीक्षा कक्ष भर गया। रक्तदान करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया में हमारी अपेक्षा से अधिक समय लगे, लेकिन किसी ने भी शिकायत नहीं की, क्योंकि हमने…

दक्षिण अफ्रीका गणराज्य में केप टाउन और बेलव्हिल चर्च

स्वयंसेवा के लिए उद्देश्य

एक धुंध से भरी सुबह के समय, चिली में सैंटियागो और ला फ्लोरिडा चर्च के सदस्य ठंड के मौसम के बावजूद रक्तदान ड्राइव में भाग लेने के लिए इकट्ठे हुए। अस्पताल में 400 से अधिक सदस्यों के कारण बहुत भीड़ थी। इसलिए हम में से कुछ सदस्यों को रक्तदान करने के लिए एक अलग स्थान पर जाना पड़ा। लोग यह देखकर ताज्जुब करते थे कि हम इतने सक्रिय ढंग से कैसे स्वयंसेवा कर सकते हैं। जब भी हमसे पूछा गया कि स्वयंसेवा के लिए हमारा उद्देश्य क्या है, तब हमारा जवाब हमेशा एक ही था: “यह पूरी दुनिया में माता के प्रेम को फैलाने के लिए है।” हमारे लिए फिर से यह जवाब देने का अगला स्थान कहां होगा? हम…

सैंटियागो, चिली से जोस डेविड एन्कमिल रोचा

स्वच्छ लीमा, उज्ज्वल पेरू

19 अगस्त, 2018 में चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ और लगभग 500 पेरू के सदस्यों ने पेरू के एक मुख्य बंदरगाह कैलाओ में स्थित कारपायो समुद्र तट के आस-पास की सफाई की, जहां बहुत कचरा था। वहां केवल प्लास्टिक, बोतलें, रबर और लकड़ी के तख्त ही नहीं, बल्कि पत्थरों के बीच में कचरा भी थे। वहां उस कचरे की मात्रा बहुत ही अधिक थी जिसे हमने समुद्र तट के यहां वहां जाकर उठाया। दो घंटे के बाद, समुद्र तट जो कचरे से पीड़ित हो रहा था एक ऐसे बालक के समान स्वच्छ और ताजा हो गया, जिसका चेहरा अभी-अभी धुलाया गया हो। “स्वच्छ लीमा, उज्ज्वल पेरू!” जैसा नारा कहता है, ऐसे लोग होने चाहिए…

बुसान, कोरिया से ग्वन ओक जीन

माता के मन और माता के हाथों के साथ

25 अप्रैल 2015 को दोपहर 12 बजे के आसपास नेपाल में 7.8 तीव्रता का बड़ा भूकंप आया। अचानक सब कुछ हिलने लगा और ऐसा लग रहा था जैसे आसमान गिर रहा हो और जमीन धंस रही हो। सदस्य जो शांतिपूर्ण सब्त का दिन मना रहे थे, वे जबरदस्त झटके से हक्के–बक्के रह गए; वे खंभे या रेलिंग को पकड़े रहे, और कुछ सदस्य अपना संतुलन खोकर गिर गए। उस दिन तक मैंने कभी नहीं जाना था कि भूकंप कितना भयावह हो सकता है। जब झटका रुक गया, हमने बाहर निकलकर चारों तरफ देखा। अत्यधिक सौभाग्य की बात थी कि चर्च की इमारत को कुछ नुकसान नहीं हुआ था, और सभी सदस्य सुरक्षित थे। लेकिन काठमांडू के केंद्रीय भाग सहित बहुत…

काठमांडू, नेपाल से तेजेंद्र गौतम

यहां झिलमिलाहट आ गई!

जैसे कि बाइबल सिखाती है कि हमें अपने भले कामों के द्वारा परमेश्वर की महिमा को चमकाना चाहिए, हमने एक छोटे भले काम के द्वारा अपने पड़ोसियों को स्वर्गीय पिता और माता की महिमा दिखाने के लिए एक स्वयंसेवकों की टीम बनाई है। हमारी टीम का नाम “झिलमिलाहट” रखा गया; हम केवल अपने चर्च के आसपास के बाजार को ही नहीं, लेकिन चौड़े रास्ते और सकरी गलियों को भी साफ करना चाहते थे ताकि वे सब झिलमिला सकें। हमने तय किया कि हम हर सप्ताह गुरुवार के दिन सफाई करेंगे। “झिलमिलाता हुआ प्रेममय मन! झिलमिलाती हुई मुस्कुराहट! हम चलें! वाह!” सफाई के पहले दिन हमने जोर–जोर से नारे लगाकर सड़कों की सफाई करना आरंभ किया। हमारा चर्च एक बाजार में…

ग्वांग्जू, कोरिया से सिन गाब सन

जीवन का प्रेम फसह का प्रेम है

क्योंकि आप रक्तदान करना चाहते हैं, सिर्फ इसलिए आप रक्तदान नहीं कर सकते। उसके लिए आपकी उम्र, वजन, रक्तचाप, विदेश में रहने के अनुभव, बीमारी, चिकित्सा रिकॉर्ड आदि की जांच होती है। रक्तदान के दिन आपकी शारीरिक स्थिति अच्छी होनी चाहिए। ससान चर्च के सदस्यों ने जैसे ही सुना कि “फसह के पर्व का प्रेमदान और जीवनदान, विश्व रक्तदान रिले” गोंगजु में आयोजित होगा, वे तुरन्त अपने शरीर की देखभाल करने लगे और रक्तदान में भाग लेने की इच्छा प्रकट की। सिय्योन के सदस्य और नागरिक जो अच्छे कार्यक्रम का समर्थन करने आए थे, यानी कुल लगभग 580 लोग गोंगजु चर्च ऑफ गॉड में इकट्ठे हुए। वेटिंग रूम की सभी सीटें जल्दी भर गईं। इसलिए लोगों को नंबर दिए गए,…

ससान, कोरिया से शीन सन ह्वा

स्वयंसेवा हमारे मन को प्रसन्न करती है

26 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया में बाल्कम हिल्स चर्च के सदस्यों ने केलीवीली में बुशकेयर bush care स्वयंसेवा कार्य में भाग लिया। उस दिन का मुख्य कार्य जंगली घासों को हटाना था। एक दिन पहले बारिश आने के कारण मिट्टी नरम हो गई थी, जिससे जंगली घासों को निकालना बहुत आसान हुआ। लगभग दो घंटे तक सदस्यों ने एक साथ मिलकर काम किया। आश्चर्यजनक परिणाम सामने आया। जंगली घासों को डालने के लिए 100 लीटर की बीस थैलियां भी कम पड़ गईं, इसलिए हमें ट्रक का उपयोग करना पड़ा। लेकिन वह भी काफी नहीं था। उन इकट्ठी की हुई टहनियों का ढेर भी बहुत बड़ा था जो जमीन पर सूखकर गिरी थीं। एक नागरिक जो कभी–कभी छुट्टियों में बुशकेयर स्वयंसेवा कार्य…

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बाल्कम हिल्स चर्च

शरद ऋतु के रंगीले पत्तों के बजाए तेंदू फल को देखने का आनंद

शरद ऋतु में, जब पत्तियां रंगीन हो जाती हैं और अनाज सोने के रंग में बदल जाता है, तब हम अक्सर यह समाचार सुनते हैं कि लोग शरद ऋतु के रंगीले पत्तों को देखने के लिए पहाड़ों या नदियों में जाते हैं और इसी कारण भारी यातायात होती है। वे देखने में बहुत आरामदायक लगते हैं जो थोड़े समय में चले जाने वाले सुंदर दृश्य को देखने के लिए यात्रा पर जाते हैं। इस बीच, कुछ ऐसे लोग हैं जो अत्यंत व्यस्त हैं। वे किसान हैं जिन्हें फसल काटना है। इस शरद ऋतु में, हम छांवन में हेवन चर्च के सदस्यों ने किसानों का हाथ बंटाने के लिए जिन्हें मदद की जरूरत है, तेंदू फलों की कटनी काटने की स्वयंसेवा…

कोरिया के छांगवन में हेवन चर्च

बुशकेयर स्वयंसेवा कार्य

“आपके दो घंटे हमारे छह महीने के बराबर हैं।” हमारे स्वयंसेवा कार्य को देखकर परिषद का एक सदस्य ने कहा कि काम जो दूसरे लोगों के द्वारा छह महीनों तक किया गया, हमने दो घंटों में पूरा किया। इस बात से अनजान होते हुए कि समय कैसे बीत गया, हमने मेहनत से काम किया और 120 पौधों को लगाया और फावड़े से लकड़ी के टुकड़े के तीन बड़े ढेर को, जो जड़ को ढककर उसकी रक्षा करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, उठाकर पूरे वन पर छिड़क दिया। मुझे भी इस बात पर चकित हुआ। फावड़े से लकड़ी के टुकड़े पौधों के जड़ को ढकना सबसे यादगार काम था। पौधों के आसपास छिड़के गए लकड़ी के टुकड़े पहले से…

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से मक्सिन

प्रेम देकर प्रभावित होना

‘मैं अपनी गर्मी की छुट्टियां कैसे अर्थपूर्ण रूप से बिता सकूंगी?’ सन् 2017 में, चाहे हम सभी अलग–अलग सिय्योन के थे, हम एक साथ IWBA शिक्षा में भाग ले रहे थे। हमारे पास ऐसी एक समान आशा थी कि हम साल में केवल एक बार आती गर्मी की छुट्टीयों के दौरान, विशेष अनुभव लें। इसलिए इससे पहले कि बहुत देर हो चुका हो, हमने अपने मन को कार्य में लाने का फैसला किया। हमारी योजना यह थी कि हम उस देश में उड़ जाकर, जहां हम कभी नहीं गए थे, शारीरिक और आत्मिक दोनों रूप से अपने अनुभव का विस्तार करें, और अच्छे कार्यों के द्वारा परमेश्वर की महिमा को प्रकट करें। जिस स्थान पर हम दस दिनों के लिए…

आनयांग, कोरिया से नो मीन आ

पिकनिक की तरह एक मजेदार दिन

हम डेबूडो द्वीप पर एक अंगूर के खेत में किसान का हाथ बंटाने के लिए गए थे। बुछन से डेबूडो द्वीप तक एक घंटे से अधिक समय लगता है, इसलिए हम उस किसान को जितना संभव हो उतनी अधिक सहायता देने के लिए सुबह जल्दी निकल गए। सुबह–सवेरे हम उत्साहित थे जैसे कि हम एक पिकनिक पर जा रहे हों। अंगूर के खेत के किसान ने हमारा ऐसा स्वागत किया मानो वह अपने खुद के बच्चों का स्वागत कर रहा हो जो एक अलग शहर से उससे मिलने आए हैं। उसने मुस्कुराते हुए यह कहा, “यहां तक आने के लिए धन्यवाद क्योंकि फसल काटने के समय में उच्च वेतन देने पर भी मजदूरों को ढूंढ़ना बहुत मुश्किल है।” और हम…

बुछन, कोरिया से युन मी ह्यांग

एकता का फल

हमारे टोरंस सिय्योन ने अक्टूबर 2015 में पहली बार विश्व पर्यावरण सफाई अभियान आयोजित किया था, और उस समय से लेकर अब तक टोरंस के नगर निगम के साथ एक अच्छा रिश्ता रखते हुए, हम विभिन्न स्वयंसेवा कार्य करते रहे हैं। हाल ही में, नगर निगम के कर्मचारी ने हमें चाल्र्स एच विल्सन पार्क को साफ करने के लिए कहा। विल्सन पार्क टोरंस में काफी प्रसिद्ध है क्योंकि इसके पास एक छोटी स्टीम ट्रेन है जो महीने में दो बार चलती है। चूंकि हाल ही में बहुत ज्यादा बारिश हुई थी, लगभग 2.4 किमी(1.5 मील) के ट्रेन ट्रैक पर बड़ी–बड़ी घासें उग आई थीं और वे सुंदरता बिगाड़ रही थीं। नगर निगम के कर्मचारी ने हमसे पूछा कि क्या हम…

टोरंस, कैलिफोर्निया, अमेरिका से कोटारो उची

एक दूसरे की बराबर चिन्ता करते हुए

मेरे जीवन में डांस करने का कोई अनुभव नहीं था। एक दिन मुझसे पूछा गया कि क्या मैं बुजुर्गों के लिए डांस के प्रदर्शन में हिस्सा ले सकता हूं? तो मैंने बड़े आभार के साथ उस सुझाव को स्वीकार किया। वास्तव में मुझे डांस करना नहीं आता था, लेकिन मैं आशीष पाने का अवसर खोना नहीं चाहता था। हमने साथ मिलकर अपनी डांस टीम का नाम रखा और हर दिन डांस का अभ्यास किया। हम सभी ने मिलकर अपने हाथों से डांस के कपड़े बनाए जिन्हें हम उस दिन पहनने वाले थे। हमने देर रात तक जागते हुए कार्यक्रम की तैयारी की। जब हमें थकान हुई, तब हमने एक–दूसरे को कार्यक्रम के इस लक्ष्य का स्मरण दिलाते हुए प्रोत्साहित किया…

सनलैंड, सीए, अमेरिका से बायरोन रिवेल्स

अपने पड़ोसियों की सुरक्षा और खुशी

बाल्टीमोर चर्च के सदस्य क्राउनसविल में स्थित फ्रटर्नल ऑर्डर ऑफ पुलिस के सार्वजनिक सभागार में इकट्ठे हुए। सदस्य जो निर्धारित समय से पहले पहुंचे, वे अपने सभी सामानों को निकालने के बाद काम में जुट गए। हम वहां स्थानीय पुलिसवालों को जो दिन–रात काम कर रहे थे, आभार के साथ रात का भोजन परोसने वाले थे। सदस्यों के हाथों के स्पर्श से नीरस एवं खाली जगह एक सजे–सजाए वेडिंग हॉल की तरह सुंदर बन गई। जब कार्यक्रम का समय नजदीक आया, तब सभागार में पुलिसकर्मियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनमें से कुछ पुलिसकर्मी अपने परिवारों के साथ आए और कुछ पुलिसकर्मी काम के बीच ब्रेक के दौरान आए। तब अचानक भोंपू बज उठा, और 7 से 8 पुलिसकर्मी वॉकी टॉकी…

अमेरिका के एमडी में बाल्टीमोर चर्च

स्वयंसेवा की अच्छी ऊर्जा

नामयांग–उप में सड़क की सफाई करने से एक दिन पहले, मेरा शरीर भारी लगा और मेरे सिर में दर्द था। मुझे लगा कि मुझे जुकाम हो गया है। लेकिन मैं स्वयंसेवा कार्य करने का मौका नहीं गंवाना चाहती थी। अगले दिन मैं उस नियत जगह पर पहुंची जहां सब सदस्यों को इकट्ठा होना था, और जब मैंने पीले रंग की वास्कट पहनी, न जाने क्यों मैंने खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस किया। उस दिन वहां पांच दिवसीय बाजार खोला गया था, इसलिए बहुत से लोग वहां आए हुए थे। अधिक भीड़ के कारण हर प्रकार का कचरा सड़क पर यहां–वहां पसर रहा था। हमने इतनी मेहनत से सफाई की कि हमें अपनी पीठ को सीधा रखने की फुर्सत…

ह्वासंग, कोरिया से होंग ह्यन जा

खजाने की खोज

गिमहे प्रांत के जांगयु शहर में युल्हा कैफे सड़क पर, जहां लोगों का आना–जाना अधिक होता है, हमारे सिय्योन ने सफाई अभियान चलाया। वहां निरंतर सफाई करने की आवश्यकता है क्योंकि वहां रेस्तरां समेत बहुत सी दुकानें हैं। सफाई शुरू करने के थोड़े समय बाद, हमारे हाथों में पकड़ी हुई प्लास्टिक की थैलियां कूड़े–कचरों से भर गईं। क्योंकि जैसे ही हमारी नजर कूड़े पर पड़ी, हम सब खुशी के मारे दौड़ते हुए कूड़े के पास गए जैसे हमें कुछ खजाना मिला हो, और उसे उठाकर अपनी थैली में डाला। “यहां! यहां पर!” इस तरह यहां–वहां से खुशियों भरी आवाज सुनाई दे रही थी। इसे सुनकर मैं एक बहन के साथ जो मेरी बगल में थी, यह कहते हुए बहुत देर…

गिमहे‚ कोरिया से ली जी वन

खजाने की खोज

3:52
0:00 3:52

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।