अभियान

पर्यावरण सफाई अभियान

हम वैश्विक गांव को स्वच्छ और खुशहाल बनाने के लिए मिलकर काम करते हैं।

रक्तदान ड्राइव

जीवन बचाने के हमारे प्रयास जारी हैं।

‘मदर्स स्ट्रीट’ परियोजना

हम माता के प्रेम के साथ हमारी सड़कों को साफ और चमकदार बनाते हैं।

वैश्विक अपराध निवारण परियोजना

हम अपराध का निवारण करके दुनिया को सुरक्षित और खुशहाल बनाते हैं।

अभियान 01

पर्यावरण सफाई अभियान

पृथ्वी सभी जीवन का घर है। हम गंभीर जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण से पीड़ित पर्यावरण को शुद्ध करते हैं और मूल्यवान जीवन बचाने के लिए विश्व भर में पर्यावरण सफाई अभियान चलाते हैं। अपने समुदायों और पूरी दुनिया को साफ करने के उद्देश्य से, हम सड़कों, पार्कों, नदियों, तटों, पहाड़ों पर और कई जगहों में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाते हैं। जैसे-जैसे वर्ष बीतते हैं, हम अधिक पर्यावरण जागरूकता बढ़ाते हैं, और पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लोग भाग लेते हैं।

120
देश
5,504
बार
617,556
प्रतिभागी

सड़क परिवेश में सुधार

हम सड़क और आसपास पार्कों की सफाई करते हैं।

452,266 प्रतिभागी

वन पर्यावरण सुधार

हम पर्वतों और वनों को संरक्षित करते हैं जो आपदाओं को रोकते हैं और हवा को शुद्ध करते हैं।

12,707 प्रतिभागी

जल पर्यावरण में सुधार

जल को साफ रखना
जीवन बचाने से कुछ अलग नहीं।

152,583प्रतिभागी
अभियान 02

फसह के पर्व का प्रेमदान और जीवनदान, रक्तदान ड्राइव

हम मसीह के उदाहरण का पालन करने के लिए जिन्होंने मानव जाति को अनंत जीवन देने के लिए क्रूस पर स्वयं का बलिदान करके नई वाचा फसह को स्थापित किया, रक्तदान ड्राइव आयोजित करते हैं। हम उन लोगों के कीमती जीवन को बचाने में मदद करते हैं जिन्हें दुर्घटनाओं और ल्यूकेमिया सहित रक्त कैंसर जैसी बीमारियों के कारण रक्त पाने की आवश्यकता होती है। यह रक्तदान में सामाजिक या सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों को भी समाप्त करता है और जीवन को बचाने में भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।

120
देश
824
बार
168,142
प्रतिभागी
70,325
रक्तदाता

अमेरिका में रक्तदान ड्राइव

अगस्त 2015 में हमने न्यू यॉर्क में बड़े पैमाने पर रक्तदान ड्राइव का आयोजन किया। वाशिंगटन डी.सी. सहित न्यू यॉर्क, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया इत्यादि जैसे पूर्वी तट से 1,630 सदस्यों ने इस रक्तदान ड्राइव में भाग लिया। तब एक रिकॉर्ड तोड़ने वाला परिणाम सामने आया; उन प्रतिभागियों में से 87% से अधिक प्रतिभागी 1,414 लोग रक्तदान करने में सफल रहे।

“एक वर्ष में बहुत से समूह जीवन बचाने के लिए इतनी मात्रा में रक्तदान नहीं करते। आज आपने जो किया वह सब पीड़ित हो रहे लोगों के लिए जीवन का एक उपहार बनेगा। आपने प्रेम, देखभाल और आत्म बलिदान का प्रदर्शन किया। यह कुछ ऐसा नहीं जिसे हम अपने समाज में आसानी से देख सकते हैं।”

अमेरिका के न्यू यॉर्क में रक्त केंद्र का कर्मचारी
अभियान 03

‘मदर्स स्ट्रीट’ परियोजना

'मदर्स स्ट्रीट' सफाई अभियान एक माता के हृदय से जो अपने परिवार के स्वस्थ और खुशी के लिए बलिदान करती है, पृथ्वी की परिधि, 40,000 किमी को साफ करने के लिए एक वैश्विक पर्यावरण संरक्षण अभियान है, ताकि वैश्विक गांव प्रेम और खुशी से परिपूर्ण हो सके।

इस अभियान के प्रयास में सारे महाद्वीप भाग ले रहे हैं: अमेरिका, कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, फ्रांस, मंगोलिया, कंबोडिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका, पेरू, ब्राजील, और आदि। यह अभियान पर्यावरण जागरूकता बढ़ाता है और लोगों को पर्यावरण संरक्षण में भाग लेने में प्रोत्साहित करता है।

1 किमी का "मदर्स स्ट्रीट"

हम 1 किमी की सडंक को “मदर्स स्ट्रीट” के रूप में नामित करते हैं और नियमित तौर पर सफाई अभियान चलाते हैं।

पृथ्वी की परिधि, 40,000 किमी

हम गंदी गलियों को साफ करते हैं
और अंधेरी गलियों को रोशन करते हैं।

अभियान 04

वैश्विक अपराध निवारण परियोजना

हम माता के हृदय से अपराधों को रोकते और कम करते हुए विश्व को सुरक्षित बनाने के लिए एक साथ अपराध निवारण आंदोलन(Reduce Crime Together) चलाते हैं। हम फोरम और सेमिनारों के माध्यम से इस आंदोलन पर जागरूकता बढांते हैं, वातावरण को बनाकर अपराध रोकने में सहायता करते हैं, सार्वजनिक आदेश अनुपालन अभियान का संचालन करते हैं, और अपराध निवारण प्रणालियों को स्थापित करने के लिए वैश्विक साझेदारी बनाते हैं, और वैश्विक साझेदारियों का निर्माण करते हैं तथा अधिकांश लोगों को एक दूसरे के प्रति विचारशील बनने और दूसरों से संचार करने में प्रोत्साहित करते हैं।

जागरूकता बढ़ाना

1. युवाओं के लिए अपराध निवारण शिक्षण
2. अपराध निवारण के लिए फोरम और सेमिनार

व्यावहारिक गतिविधियां

1. अपराध के निवारण के लिए वातावरण बनाना
2. सार्वजनिक आदेश अनुपालन अभियान

वैश्विक साझेदारी

1. अपराध निवारण प्रणालियों को स्थापित करने के लिए साझेदारियों का निर्माण
2. अंतरराष्ट्रीय संगठनों, सरकारों और कई अलग-अलग देशों की संस्थाओं, और गैर सरकारी संगठनों के साथ निरंतर सहयोग