मुख्य पुरस्कार

दुनिया मानव जाति के प्रति परमेश्वर के प्रेम से प्रेरित है।
दुनिया में जहां व्यक्तिवाद और स्वार्थ प्रचलित हैं, चर्च ऑफ गॉड ईमानदार स्वयंसेवाओं के द्वारा अपने पड़ोसियों और समुदायों की मदद करता है।
दुनिया भर के कई देशों की सरकारों और संस्थानों के द्वारा 3,300 से अधिक पदक, सम्मान प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए हैं।

The President’s Volunteer Service Award

अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वयंसेवा पुरस्कार

यह अमेरिका में सबसे प्रतिष्ठित स्वयंसेवा पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।

लाइफटाइम पुरस्कार (एक व्यक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार) और स्वर्ण पुरस्कार (एक संगठन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, 58 बार)

प्रतिष्ठित स्वयंसेवा पुरस्कार उस व्यक्ति या समूह को दिया जाता है जिन्होंने पड़ोसियों और समुदायों के लिए स्वयंसेवा कार्य किया; स्वयंसेवा कार्य के घंटों के हिसाब से कांस्य, रजत या स्वर्ण पुरस्कार दिया जाता है। यदि कोई अपने पूरे जीवनकाल में 4,000 घंटों से ज्यादा समय तक स्वयंसेवा कार्य करे, तो उसे सबसे उत्तम पुरस्कार, यानी लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

चर्च ऑफ गॉड को विभिन्न प्रकार की स्वयंसेवा जैसे कि पर्यावरण सफाई अभियान, रक्तदान ड्राइव, आपदा राहत कार्य, गरीब पड़ोसियों और बुजुर्ग के लिए कल्याण के द्वारा, देश और समाज के विकास में योगदान देने के लिए स्वर्ण पुरस्कारजो एक समूह के लिए सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, और लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो एक व्यक्ति के लिए सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

लाइफटाइम पुरस्कार
2011, 1 बार
स्वर्ण पुरस्कार
2023, 5 बार / 2022, 5 बार / 2021, 1 बार / 2020, 3 बार / 2019, 30 बार / 2018, 6 बार / 2017, 3 बार / 2015, 3 बार /
2014, 1 बार / 2011, 1 बार
रजत पुरस्कार
2023, 2 बार / 2018, 1 बार
कांस्य पुरस्कार
2019, 4 बार / 2018, 1 बार / 2017, 1 बार

अमेरिका के स्थानीय सरकारों की
ओर से उद्घोषणा और संकल्प पत्र

अमेरिका में 20 से अधिक क्षेत्र चर्च ऑफ गॉड के प्रति विशेष सम्मान और आदर दिखाते हुए संकल्प और उद्घोषणा करते हैं।

अमरीका के अटलांटा शहर की
परिषद से की गई उद्घोषणा

“चर्च ऑफ गॉड बहुत से स्वयंसेवा के कार्य करता है जिनमें माता परमेश्वर का प्रेम समाया होता है... हम, अटलांटा शहर परिषद के सदस्य, अटलांटा के नागरिकों की ओर से, चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी की प्रशंसा करते हैं। साक्षियों के सामने, हमने अपने हाथों से यहां पर अटलांटा शहर की मुहर लगाई है।”

अटलांटा शहर की परिषद के प्रमुख सीज़र सी. मिचेल और सभी पार्षद

जून, 2012 में अटलांटा शहर परिषद उद्घोषणा प्राप्त करने के बाद मेयर और पार्षदों के साथ चर्च ऑफ गॉड के सदस्य

चर्च ऑफ गॉड दिवस की घोषणा

डेनवर, ऑरलैंडो, और सैन डिएगो जैसी स्थानीय सरकारों ने चर्च ऑफ गॉड के लिए एक स्मारक दिवस घोषित किया और अपने नागरिकों को उसके स्वयंसेवा कार्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।

सैन डिएगो, सीए, अमेरिका 15 जनवरी, 2017
चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी के दिवस के रूप में घोषित किया गया
शेर्लोट, एनसी, अमेरिका 17 जुलाई, 2016
चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी विश्वव्यापी रक्तदान शिविर के रूप में घोषित किया गया
मरिएटा, जीए, अमेरिका 8 अप्रैल, 2014
चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी के दिवस के रूप में घोषित किया गया
मियामी-डेड काउंटी, एफएल, अमेरिका 19 जनवरी, 2014
चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी के दिवस के रूप में घोषित किया गया
ऑरलॉडो, एफएल, अमेरिका 18 नवंबर, 2013
चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी के दिवस के रूप में घोषित किया गया
डेनवर, सीओ, अमेरिका 7 जनवरी, 2013
स्वर्गीय यरूशलेम दिन के रूप में घोषित किया गया

ग्रेटर मैनचेस्टर राज्य के दस शहरों से पुरस्कार प्राप्त किए।

मैनचेस्टर, सालफोर्ड, बॉल्टन, बरी, रोशडेल, स्टोकपोर्ट, टेमसाइड, ट्रेफोर्ड, वायगन और ओल्डहेम जैसे ग्रेटर मैनचेस्टर राज्य के सभी शहरों की नगर परिषदों ने चर्च ऑफ गॉड को सम्मान प्रमाण पत्र, योगदान-पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

The President’s Volunteer Service Award

तीन कोरियाई सरकार से राष्ट्रपति पुरस्कार

राष्ट्रपति का संगठन प्रशस्ति पत्र, कोरिया गणराज्य का पदक, राष्ट्रपति के प्रशस्ति पत्र

आंधी, बाढ़, और तेल रिसाव से प्रभावित क्षेत्रों में बहाली कार्य, सिवोल जहाज हादसे के पीड़ितों के लिए मुफ्त भोजन सेवा, और सफाई अभियान जैसे पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत और समाज के लिए कई स्वयंसेवा कार्यों के माध्यम से कोरिया के विकास और एकता के लिए चर्च के योगदान को मान्यता दी गई है, और चर्च ने एक समूह के लिए सर्वोच्च पुरस्कार यानी कोरियाई राष्ट्रपति का संगठन प्रशस्ति पत्र, कोरिया गणराज्य का पदक, और कोरियाई राष्ट्रपति का प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए।

  • 2015 में कोरियाई राष्ट्रपति का संगठन प्रशस्ति पत्र
  • 2004 में कोरिया गणराज्य का पदक
  • 2003 में कोरियाई राष्ट्रपति का प्रशस्ति पत्र
कोरियाई राष्ट्रपति के संगठन प्रशस्ति पत्र

एक समूह के लिए सबसे सर्वोच्च पुरस्कार

यह पुरस्कार एक समूह या संगठन को प्रदान किया जाता है जो पांच से अधिक वर्षों तक किसी क्षेत्र में अच्छी सेवाएं प्रदान करता है। वास्तव में एक धार्मिक संगठन को यह पुरस्कार प्राप्त होना बहुत असामान्य और आश्चर्य की बात है। चर्च ने आंधी, बाढ़, और तेल रिसाव से प्रभावित क्षेत्रों में बहाली कार्य, सिवोल जहाज हादसे के पीड़ितों के लिए मुफ्त भोजन सेवा, और समुद्रतटों के सफाई अभियान जैसे स्वयंसेवा कार्य समर्पित भाव से किए और समुद्री पर्यावरण को संरक्षित करने में और दुर्घटना की रोकथाम करने में बड़ा योगदान दिया है। उसके योगदान को मान्यता देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

8 जून 2015 को सेजोंग सरकारी कार्यालय में प्रधान पादरी किम जू चिअल ने कोरियाई राष्ट्रपति के संगठन प्रशस्ति पत्र और बैनर प्राप्त किया।