परमेश्वर पर ध्यान करो

नवंबर के मध्य में, अफ्रीका में नामीबिया सिय्योन ने तीन दिनों की शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा की योजना बनाई। जिस स्थान पर हम गए थे वह स्वाकोपमुंड था, जो नामीबिया में दूसरा सबसे बड़ा शहर है। भले ही हमारे पास नौकरी या पढ़ाई जैसी अपनी निजी समस्या थी, लेकिन हमने स्वेच्छा से मिशन में भाग लिया। सदस्य जो नहीं जा सके, उन्होंने परमेश्वर के सुसमाचार के कार्य में भाग लेने की चाह रखते हुए मिशन के लिए जरूरी चीजों के साथ हमें समर्थन दिया। शॉर्ट टर्म मिशन को सुचारू रूप से तैयार किया गया, लेकिन एक बात थी जिसके बारे में हम चिंतित थे: अधिकांश सदस्यों को एक साल पहले सत्य मिला था, और एक बहन ने केवल पांच महीने…

नामीबिया के स्वाकोपमुंड में शॉर्ट टर्म मिशन टीम

धीरज और धन्यवाद के साथ

स्वर्गीय पिता और माता का अनंत प्रेम और महान बलिदान नई वाचा के फसह में निहित हैं। यहां तक कि जब स्वर्गीय पिता दुख और पीड़ा से भरे सुसमाचार के मार्ग पर चल रहे थे, उनका एकमात्र आनंद अपनी खोई हुई संतानों को ढूंढ़ना था। यह एहसास करते हुए, हम पिता और माता को प्रसन्न करने के लिए हर रविवार को पासी शहर में शॉर्ट टर्म मिशन के लिए गए। हमारा लक्ष्य पिता और माता के मन के साथ अपने खोए हुए भाइयों और बहनों को खोजना और सिय्योन को स्थापित करना था ताकि हम परमेश्वर के द्वारा सौंपे गए सुसमाचार के मिशन को पूरा कर सकें। पासी, पानाय द्वीप के दक्षिण-पूर्व में स्थित इलोइलो प्रांत का चौथा सबसे बड़ा…

इलोइलो, फिलीपींस से जेनेट गोंजागा गार्डे

भावनाओं की लहरें जो पूरे ब्राजील में बह रही हैं

पिछले पिन्तेकुस्त के दिन के आसपास आयोजित किए गए प्रचार समारोह के दौरान, हर दिन लोगों का बपतिस्मा होता था। पर्व और प्रचार समारोह के दौरान सुसमाचार के लिए हमारा महान उत्साह और जोश ब्रासीलिया के आसपास क्षेत्रों में फैल गया। समारोह समाप्त होने के बाद, सात सदस्य चालीस दिनों के लिए मिनास जेरायज़ के राज्य में गोवेरनाडोर वालाडारेस, कैरेटिंगा और मनहुआसु में शॉर्ट टर्म मिशन के लिए गए। वे स्वर्ग से खोए हुए हमारे भाइयों और बहनों को खोजने के लिए एक दृढ़ इच्छा के साथ ब्रासीलिया से निकले, और पूरे एक दिन की यात्रा करने के बाद, गोवेरनाडोर वालाडारेस में पहुंच गए। हम फरवरी में एक बार शॉर्ट टर्म मिशन के लिए वहां गए थे। सबसे पहले, हमने…

ब्राजील के ब्रासीलिया में शॉर्ट टर्म मिशन टीम

ला पाज में सुंदर सुसमाचार का कार्य

मैं और तिजुआना के सदस्य शॉर्ट टर्म मिशन में भाग लेने के लिए बहुत उत्सुक थे। परमेश्वर हमारा मन जानते थे और ला पाज में प्रचार करने का मार्ग खोल दिया। इस खबर को सुनकर हम सभी बहुत खुश थे। इस विचार से हम में जोश उमड़ने लगा कि शॉर्ट टर्म मिशन के द्वारा हम परमेश्वर के महान कार्य में भाग ले रहे हैं। तिजुआना बाजा कैलिफोर्निया के उत्तरी भाग और अमेरिका की सीमा पर स्थित है, और ला पाज तब दिखाई देता है जब आप तिजुआना से बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग की ओर नीचे जाते हैं। बिना रुके अठारह घंटे गाड़ी चलाने के बाद, हम खूबसूरत शहर ला पाज में पहुंचे। मिशन यात्रा के पहले दिन, कई…

तिजुआना, मेक्सिको से लिलिअम मोन्सराट मार्टिनेज मोलिना

सत्य के लिए उत्साह से भरे भाइयों और बहनों को ढूंढने के लिए

भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य, नेपाल के दमक के पूर्व की ओर लगभग 1,100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उस राज्य के अधिकांश लोग मिश्मी जनजाति हैं, जो लंबे समय से वहां रह रहे हैं। जब आप उनकी नई भाषा, संस्कृति और परंपरा का सामना करते हैं तो आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप एक अलग ग्रह में हैं। इस युग में जब सत्य की ज्योति सामरिया में और पृथ्वी की छोर तक पहुंचाई जा रही है, यह राज्य एक भाई के द्वारा खेती किया जा रहा है जो यहां अपने परिवार और रिश्तेदारों को प्रचार करने के लिए आया। उसके परिवार के सदस्यों ने आत्मा और दुल्हिन को ग्रहण किया जो इस युग के उद्धारकर्ता हैं, यहां तक…

काठमांडू, नेपाल से लोकनाथ कैफल

माता के हृदय को महसूस करने का समय

कोलंबिया में कार्टाजेना की मिशन यात्रा में भाग लेने से पहले, मुझ में अन्य आत्माओं की देखभाल करने का मन नहीं था। मैं एक आत्मा का मूल्य नहीं जानता था और केवल कर्तव्य की भावना के साथ सुसमाचार का प्रचार करती थी। कोई फल न होने पर भी मुझे कुछ महसूस नहीं हुआ। भले ही मेरा किसी ऐसे व्यक्ति के साथ वादा था जिसे सत्य में रुचि थी, मैं आसानी से उस व्यक्ति को भूल जाती थी यदि उससे मिलना मुश्किल हो, और उस व्यक्ति से फिर से मिलने की कोशिश नहीं करती थी। मैं वास्तव में एक मूर्ख संतान थी। जब मुझे पता चला कि हमारा सिय्योन एक नए क्षेत्र में प्रचार करने के लिए सदस्यों के आवेदन प्राप्त…

हुआचो, पेरू से रायजा ऑलेंका जेगारा काबालेरो

खलास की भावना के साथ

दक्षिण अफ्रीका में केप टाउन और बेलिविल चर्च और नामीबिया में विंडहोक चर्च एकजुट होकर मिस्र के काहिरा में शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा करने के लिए गए। भले ही ऐसे कई सदस्य थे जो मिस्र के शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा में भाग लेना चाहते थे, लेकिन केवल कुछ ही सदस्य जा सके। टीम के सदस्य जिन्हें प्रचार में भाग लेने की इजाजत थी, वे अधिक उत्साह, दृढ़ संकल्प, और उत्सुकता से भरे हुए थे। मिस्र में जहां ज्यादातर लोग मुस्लिम हैं, फिर भी हम कई ईसाइयों से मिले। वहां बहुत सुरक्षित है और चूंकि दुकानें देर तक खुली रहती हैं, हम रात तक प्रचार कर सकते थे। पहले, बहुत से लोगों ने हमारी कमजोर अरबी भाषा में प्रचार किए वचनों…

मिस्र के काहिरा में शॉर्ट टर्म मिशन टीम

आज भी जारी रही प्रसव पीड़ा

मैंने शापिंग माल में एक युवा से पूछा कि क्या कभी उसने माता परमेश्वर के बारे में सुना है। उसने कहा कि वह पहली बार उनके बारे में सुन रहा है, और बाइबल के वचन को ध्यान से सुना। उसने और अधिक अध्ययन करना चाहा। लेकिन उसे जल्दी जाना पड़ा क्योंकि उसका दोस्त उसका इंतजार कर रहा था। हमने अगले दिन फिर से मिलने का वादा किया और मैंने अगले दिन का इंतजार किया। अगले दिन वह निर्धारित समय से 40 मिनट पहले ही पहुंच चुका था। हम उससे मिलने गए। उसने कहा कि वह हमसे मिलने के लिए काम से सीधे आया। यह सुनकर मेरा हृदय इस विचार से धड़कने लगा कि वह हमारे स्वर्गीय परिवार का सदस्य हो…

सोंगनाम, कोरिया से पार्क जी हे

प्रचार का उद्देश्य

सिय्योन में सुसमाचार के कार्य के लिए एक पद प्राप्त करने के बाद, मैं अच्छे फल उत्पन्न करने के द्वारा सदस्यों को अच्छा नमूना दिखाना चाहती थी। 68वें विदेशी मुलाकाती दल के एक सदस्य के रूप में स्वर्गीय माता से मिलकर आशीष प्राप्त करने के बाद, फल उत्पन्न करने की मेरी आशा और उत्सुक हो गई। लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी मेरे पास कोई फल नहीं था और इससे मेरा मन बहुत भारी हो गया था। साल की शुरुआत में, मैंने माता के यह वचन सुना कि हमें सुसमाचार की तुरही स्पष्ट रूप से और जोर से फूंकते हुए इस युग के उद्धारकर्ता की घोषणा करनी चाहिए। यह सुनकर, मैंने ध्यान से विचार किया कि इस वर्ष में…

सेबू, फिलीपींस से एन मेरी मोराल्डा

नेपाल से परे भारत के पटना में गूंज उठी सुसमाचार की तुरही की आवाज

नेपाल में फूंकी गई सुसमाचार की तुरही की आवाज ने नेपाल की सीमा को पार किया है, और वह भूटान और भारत जैसे पड़ोसी देशों में और मध्य पूर्व में भी शक्तिशाली रूप से गूंज रही है। नेपाल के सदस्य अपनी–अपनी परिस्थितियों में विश्व सुसमाचार के मिशन में भाग ले रहे हैं, और उनमें से कुछ सदस्यों ने पटना में, जो पूर्वी भारत में बिहार का केंद्रीय शहर है, सिय्योन स्थापित करने के लिए एक टीम बनाई। पटना बिहार की राजधानी है जहां विशाल भारत के अन्य राज्यों की तुलना में लोगों की आय कम है। चूंकि वहां लोगों के रहने का परिवेश अच्छा नहीं है और सार्वजनिक सुरक्षा भी बहुत कमजोर है, इसलिए सरकार को भी उसका प्रबंधन करना…

पटना, भारत में शॉर्ट टर्म मिशन टीम

समय और अवसर का इंतजार करने के बजाय

मैं सुसमाचार का प्रचार करने के लिए अपनी बुआ के घर में अक्सर जाती थी। वहां मैं उनकी एक सहेली से मिली जो कभी–कभी उनके घर में आती थी, और मैं उसके करीब हो गई। उसका कार्यालय मेरे दफ्तर से नजदीक था, मुझे उसके साथ दोपहर का भोजन करते हुए इधर–उधर की बातें करने का मौका मिला। उसका स्वभाव कृपालु और सौम्य था, और उसे आत्मिक दुनिया और परमेश्वर में बहुत दिलचस्पी थी। ठीक उस समय, फसह के पर्व से पहले सिय्योन में बाइबल सेमिनार आयोजित किया गया, और मैंने अपने रिश्तेदार की सहेली को आमंत्रित किया। भले ही मैंने सेमिनार में बहुत से दोस्तों को आमंत्रित किया था, लेकिन उनमें से केवल उसने ही खुशी के साथ मेरे आमंत्रण…

अमेरिका पीए, फिलाडेल्फिया से वेई वेई

जापान के सबसे दक्षिणी भाग तक

जापान एक लंबा द्वीप देश है, जिसमें चार मुख्य द्वीप हैं और उनके आसपास अनगिनत द्वीप फैले हुए हैं। चार सबसे बड़े द्वीपों में से द्वीप जो जापान के दक्षिणी भाग में स्थित है, वह क्यूशू है। यदि आप क्यूशू से विमान के द्वारा दक्षिण की ओर लगभग दो घंटे का सफर करें, तो ओकिनावा नामक एक छोटा द्वीप है । वहां अब एक डीकनेस एक हाउस चर्च चला रही हैं और कुछ भाई–बहनें अपना विश्वास रख रहे हैं। ओकिनावा में हाउस चर्च को स्थापित किए हुए ज्यादा समय हुआ है, लेकिन अफसोस की बात थी कि वहां बहुत सदस्य नहीं थे क्योंकि बहुत सी आत्माएं जिन्होंने सत्य ग्रहण किया था, बहुत सी अलग–अलग परीक्षाओं और प्रलोभनों पर जय पाने…

ओसाका, जापान से ओह सुंग ग्वन

परन्तु परमेश्वर ही सब कुछ है जो बढ़ानेवाला है

एक सब्त के दिन की सुबह में, मुझे न्यूयॉर्क में एक बहन से एक टेक्स्ट मैसेज आया। “मारिया ने बपतिस्मा लिया!” जब मैंने इस मैसेज को पढ़ा, तब मैं अभिभूत हो गई और मुझे पिछले साल की बात साफ–साफ याद आई। करीब एक साल पहले, मैं न्यूयॉर्क की एक बहन के साथ प्रचार करने गई, और हमें कोलंबिया से आई मारिया मिली जो अमेरिका में यात्रा कर रही थी। हमने उसे चर्च में आमंत्रित किया तब उसने खुशी से हमारा आमंत्रण स्वीकार कर लिया। और वह माता परमेश्वर के बारे में बाइबल के वचन से बहुत आश्चर्यचकित हुई थी। उस दिन, उसने सिय्योन के सदस्यों के साथ रात का खाना भी खाया और अच्छा समय बिताया, और वह न्यू जर्सी…

बाल्टीमोर, एमडी, अमेरिका से किम सन जू

यहोवा तुझ को पूंछ नहीं, किन्तु सिर ही ठहराएगा

ऑस्ट्रेलिया में आकर मुझे करीब आठ वर्ष हुए हैं। जब मैं पहले ऑस्ट्रेलिया में आया, तब मैं सत्य में एक नया सदस्य था; यानी कुछ ही महीनों पहले मैंने सत्य ग्रहण किया था। स्वर्गीय पिता और माता के प्रेम और बलिदान के बारे में समझना तो दूर, मैं बुनियादी सत्य भी पूरी तरह से नहीं जानता था। इसलिए ऐसा नहीं था कि मैं सुसमाचार सेवकों की तरह विदेश प्रचार मिशन के लिए या योजना के साथ आया था। तीन वर्षों के लिए एडिलेड में रहते हुए, मेरा विश्वास बढ़ने लगा। लगातार बाइबल का अध्ययन करते हुए और प्रचार में भाग लेते हुए, मैं महसूस कर सका कि मेरी आत्मा धीरे धीरे बढ़ रही है। सुसमाचार का मिशन और आशीष महसूस…

ब्रिसबेन, ऑस्ट्रेलिया से छवे ब्यंग–हो

आखिर में मुझे सत्य मिला

बहन जयश्री एक नर्स है। जब कभी उसे मौका मिलता है, वह मरीजों को, जो अपने अस्पताल में आते हैं, वचन का प्रचार करती है। उनमें से ग्रामीण क्षेत्र के एक पादरी और उसकी पत्नी थी जो अपने बच्चे के बीमार होने पर उसके अस्पताल में आए थे। वे नायडोंगरी से थे, जो नासिक से ट्रेन से चार घंटे की दूरी पर है। पादरी और उसकी पत्नी परमेश्वर के वचन सुनकर बहुत चौंक गए, और उन्होंने बहन को अपने घर आकर और अधिक वचन बताने के लिए कहा। यह एक सुखद सुझाव था, लेकिन दूरी और परिस्थितियों के कारण तुरन्त उनके पास जाना आसान नहीं था। उनके यहां जाने के लिए हमें एक महीना लगा। हमने एक छोटी शॉर्ट टर्म…

भारत में नासिक चर्च

7 दिनों के लिए पिता के बलिदान के मार्ग पर चलना

पिन्तेकुस्त के दिन पिछली बरसात का पवित्र आत्मा पाकर, डेनवर चर्च ने दुनिया भर में परमेश्वर का राज्य स्थापित करने के लिए शॉर्ट टर्म मिशन टीम बनाई। सदस्यों ने शॉर्ट टर्म मिशन टीम के लिए आवेदन किया और एक हफ्ते बाद शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा पर जाने के लिए जल्दी तैयारी की। जगह जहां हम प्रचार करने गए, वह मिनेसोटा राज्य में दो शहर, यानी डुलुथ और रोचेस्टर थे, जहां अब तक ज्यादा सिय्योन नहीं हैं। डुलुथ डेनवर से लगभग एक दिन की यात्रा की दूरी पर था, और रोचेस्टर डुलुथ से चार घंटे की दूरी पर था। दो शहर बहुत अधिक दूरी पर स्थित होने के कारण हमारा शेड्यूल बहुत टाइट था। हमने ऐसी योजना बनाई कि हम सब्त…

डेनवर, सीओ, अमेरिका में शॉर्ट टर्म मिशन टीम

कहीं ऐसी आत्मा न हो जो न सुनने के कारण विश्वास न कर सकती

“क्या आपने माता परमेश्वर के बारे में सुना है?” “नहीं। मेरे चर्च में किसी ने भी मुझे बाइबल नहीं सिखाया। मैं बाइबल के वचनों को सीखना चाहती हूं।” हर कोई जिससे हम मिलते हैं कहता है कि उन्होंने कभी स्वर्गीय माता के बारे में नहीं सुना। सांता क्रूज लगुना प्रांत की राजधानी है, जहां हम फिलीपींस की राजधानी, मनीला से गाड़ी से लगभग तीन घंटे तक पहाड़ के घुमावदार सड़कों से गुजरते हुए पहुंच सकते हैं। वहां, हम इतने सारे लोगों से मिले जिन्होंने परमेश्वर के वचनों पर कान लगाया। हम सात जन, सात अरब लोगों को प्रचार करने के आंदोलन में योगदान देने के लिए फिलीपींस में उड़ आए। यहां, हमें सात रातों व आठ दिनों तक जी भर…

इनचान, कोरिया से इ गांग ही

अमेजन के लोग माता की बांहों में

“आत्मा और दुल्हिन दोनों कहती हैं, ‘आ!’ और सुननेवाला भी कहे, ‘आ!’ जो प्यासा हो वह आए, और जो कोई चाहे वह जीवन का जल सेंतमेंत ले।” प्रक 22:17 भले ही बाइबल में स्पष्ट रूप से लिखा है कि जो कोई चाहे वह जीवन का जल बिना किसी मूल्य के प्राप्त कर सकता है जिसे आत्मा और दुल्हिन देते हैं, लेकिन हमने कभी भी नहीं सोचा कि अमेजन के गहरे जंगलों में रहनेवाले आदिवासी भी जीवन का जल पाएंगे। यह हमारा छिछला विचार था। वे भी निश्चय ही सात अरब लोगों में से एक समूह थे, इसलिए परमेश्वर की इच्छा के अनुसार उद्धार का समाचार ब्राजील के आदिवासियों को भी प्रचार किया गया है। यह भाई इबानिउदोन की एक बात…

ब्राजील में मनौस चर्च

देख, मैंने तेरा चित्र अपनी हथेलियों पर खोदकर बनाया है

मैं एक बहन की कहानी बांटना चाहूंगी जिसने सब्त के दिन आराधना के दौरान पूरे समय बहुत आंसू बहाए। मैं किसी बहन के साथ वचन का प्रचार करते हुए एक वियतनामी व्यक्ति से मिली जिसे जापानी भाषा अच्छे से नहीं आती थी। चूंकि जापान में आए उसे केवल कुछ ही महीने का वक्त ही हुआ था, इसलिए वह हमारी बातों को मुश्किल से समझ रही थी, लेकिन ऐसा लगा कि उसे बाइबल में दिलचस्पी है। जब हमने उसे गलातियों 4:26 का वचन दिखाया, जिसमें लिखा था, “ऊपर की यरूशलेम स्वतंत्र है, और वह हमारी माता है,” तब वह “यरूशलेम” शब्द देखकर बहुत चकित हुई। और हमने उसे माता परमेश्वर के बारे में एक वीडियो दिखाया जो वियतनामी में अनुवादित किया…

ओसाका, जापान से मात्सुनो रेइको

चाना में उत्पन्न हुआ धैर्य का फल

दिन रात अपनी संतानों के लिए प्रार्थना कर रही स्वर्गीय माता के अनुग्रह के द्वारा, भोपाल सिय्योन में बहुत से युवा सदस्य हैं। चूंकि पुरुष और स्त्री वयस्क सदस्य अदृश्य रूप से मदद करते हैं, इसलिए युवा सदस्य बिना किसी चिंता के ही नए सदस्यों की अगुवाई करते हुए सिर्फ सुसमाचार के कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसलिए हम एक दूसरे को अधिक मूल्यवान मानते हैं। जब हम साथ मिलकर मीटिंग करते थे, हम स्वर्गीय पिता और माता से आग्रहपूर्वक प्रार्थना करते थे कि वे हमें सुसमाचार का मिशन पूरा करने दें। पिता और माता ने हमारी प्रार्थना सुनी और हमें बहुत सी बहुमूल्य आत्माओं की अगुवाई करने की आशीष दी। उनमें से एक बहन सुशीला हैं। पहले…

भोपाल‚ भारत से शिवांश गुप्ता