WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

“अंत तक हार न मानें!”

जापान के कोबे में शॉर्ट टर्म मिशन टीम

9,587 बार देखा गया
본문 읽기 10:42
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

2018 के अंत में, हमें नई यरूशलेम प्रचार समारोह के द्वारा पवित्र आत्मा की प्रचुर आशीष मिली, और नए साल की शुरूआत में जापान के कोबे में शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा करने के लिए गए।

शॉर्ट टर्म मिशन के पहले दिन, हम ऐसे लोगों से मिले जिन्होंने स्वेच्छा से हमारी बात सुनी और अगली बार हमसे मिलने का वादा किया। ऐसा लग रहा था कि हमारी सोच की तुलना में यह कहीं ज्यादा आसान हो रहा था, लेकिन कुछ ही समय बाद हमारा मिशन आसानी से नहीं चलने लगा। हमारे प्रचार पर सबसे अच्छा प्रतिक्रिया यह था, “यह जानना दिलचस्प था जो मुझे बाइबल में पता नहीं था।” शायद ही किसी ने परमेश्वर के वचन को अपने जीवन से संबंधित किया।

एक सप्ताह और दो सप्ताह गुजर जाने पर हम धीरे-धीरे थक गए। हम चिंतित थे क्योंकि ऐसा लग रहा था कि हम कोई फल पैदा किए बिना कोरिया वापस चले जाएंगे। लेकिन तब, हमें फुकुओका टीम से भेजे गए प्रोत्साहन का वीडियो देखकर प्रोत्साहित किया गया। बाद में, हम ओसाका टीम के साथ एकजुट हुए। उनके उत्साह ने हमें प्रभावित किया और याद दिलाया कि हम जापान में क्यों आए।

हमने एक साथ ताकत लगाकर अपना मिशन जारी रखा। भले ही हमने मेहनत से प्रचार किया, कोबे में मिशन यात्रा के आखिरी दिन की सुबह तक कोई फल नहीं था। फिर दोपहर हो गई। हमने अपनी चिंता को दबा दिया और हम ओसाका टीम के साथ अंत तक अपना सर्वत्तिम प्रयास करने के संकल्प के साथ प्रचार करने गए। एक घंटे बाद, हम सिय्योन के पास एक डिपार्टमेंट स्टोर के सामने एक महिला से मिले। चूंकि वहां आने-जाने वाले लोग बहुत थे, परमेश्वर के वचन पर घ्यान केंद्रित करना उसके लिए कठिन रहा होगा, फिर भी उसने शुरू से लेकर हमारे प्रचार के अंत तक घ्यानपूर्वक वचन सुना। चूंकि हमें जापानी भाषा अच्छे से नहीं आती थी, हमने उसे कुछ ज्यादा नहीं बता सकते थे। हमने बस फसह का प्रचार किया और वह कहा जो हमने तब तक लगभग हजार बार कहा था।

“हमें आशा है कि आप फसह मनाएं और बच जाएं।”

“हां, मैं मनाऊंगी।”

एक पल के लिए, हमने जो सुना, उस पर संदेह किया। लगभग एक महीने तक शॉर्ट टर्म प्रचार के दौरान, हमें अनगिनत बार अस्वीकार किया गया। लेकिन, हमें एक व्यत्कि मिली जो स्वेच्छा से परमेश्वर के वचन का पालन करने के लिए तैयार हो गई। हम इतने खुश थे कि हम वहां उछलने लगे। हम इस बात पर अभिभूत हो गए कि आखिरकार कोबे में हमें एक ऐसी संतान मिली जिसका स्वर्गीय पिता और माता ने बेसब्री से इंतजार किया था।

कोबे में एक स्वर्गीय परिवार का सदस्य खोजने का प्रक्रिया, इस्राएलियों के यरीहो नगर को नष्ठ करने की तरह था। सातवें दिन पर इस्राएलियों के सात बार अजेय यरीहो नगर के चारȧ ओर घूमने पर भी वह नहीं हिला, लेकिन जब वे एक साथ चिल्लाए, तो वह गिर गया। हमारा शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा कई मायनों में वैसी ही थी। लगभग सैकड़ों बार अस्वीकार किए जाने तक हमें कोई परिणाम नहीं मिला, लेकिन जब कोबे शाखा चर्च और ओसाका चर्च ने एकता में प्रचार किया, तो परमेश्वर ने उद्धार का मार्ग खोल दिया।

“अंत तक हार न मानना!”

चूंकि हमें कोबे में शॉर्ट टर्म मिशन के द्वारा बहुत एहसास हुआ, तो हमने अपनी जगह पर लौट जाते हुए अपने विश्वास के जीवन में पहले की तुलना में बेहतर बनने का संकल्प लिया। अब हमने सीखा है कि कैसे हम सुसमाचार का परिणाम प्राप्त कर सकते हैं, तो हम परमेश्वर की इच्छा को अभ्यास में लाएंगे। सबसे बढ़कर, हम स्वर्गीय माता के बलिदान को नहीं भूलेंगे जिन्होंने हमारे लिए हमारे एक हजार से अधिक बार प्रचार करने के दौरान दस हजार से भी अधिक बार प्रार्थना की होगी। जिस तरह राजा दाऊद हमेशा यरूशलेम के लिए तरसता था, उसी तरह हम भी नई यरूशलेम स्वर्गीय माता के लिए सदा तक तरसते रहेंगे और हर दिन शॉर्ट टर्म मिशन में भाग लेने की मानसिकता के साथ सुसमाचार के कार्य में भाग लेंगे।