WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

सड़क

इनचान, कोरिया से इ गांग ही

11,616 बार देखा गया
लेख सुनें 6:01

काम पर जाने या काम से घर लौटने के दौरान, सभी प्रकार के कचरे से गंदी पड़ी सड़कों को हम आसानी से देख सकते हैं। मैं एक ताजे मन के साथ काम पर जाना और खुशी के साथ घर वापस लौटना चाहती हूं। लेकिन, जब मैं सड़कों के हर कोने में सिगरेर्ट-बटों और कचरों को देखती हूं, तो मैं नाक–भौं सिकोड़ लेती हूं।

ऐसे वातावरण को बदलने का एक अच्छा अवसर आया। नए शहर सोंगदो के पास रहने वाले युवा कर्मचारियों ने सड़कों को सफाई करने की योजना बनाई। नए शहर सोंगदो अंतरराष्ट्रीय शहर है जिसमें 10,000 से अधिक कंपनियां और 110,000 कर्मचारी हैं। उन्हें एक सुखद वातावरण में काम करने में मदद करने के लिए मैंने भी योगदान दिया।

छुट्टी के दिन सुबह 10 बजे, देर तक सोने के प्रलोभन पर विजय होकर 120 से अधिक युवा कर्मचारी सोंगदो के एक पार्क में इकट्ठे हुए। एक पूर्व विश्वविद्यालय के अध्यक्ष हमें समर्थन करने के लिए आए और कहा, “प्राकृतिक पर्यावरण और रहने का परिवेश इत्यादि हम हमेशा पर्यावरण के साथ रहते हैं, इसलिए हम पर्यावरण का मेहमान हैं। मुझे आप पर गर्व है जो पर्यावरण को साफ रखते हैं। ” हमने पुकारा कि “साफ दुनिया के लिए, हौसला रखें!” और हम सड़कों पर निकले। यह काम मैं अकेले नहीं कर सकती थी, लेकिन यह आसान था जब मैंने भाइयों और बहनों के साथ किया। एक घंटे में, सड़कों साफ हो गईं। मेरे हाथ में प्लास्टिक थैली कूड़े-कचरों से भर गई। जब हम एक साथ काम करते हैं, तो ऐसा कुछ नहीं है जो हम नहीं कर सकते।

एक महिला ने हमारी सराहना की, “सुंदर युवा लोग और अधिक सुंदर दिख रहे हैं क्योंकि आप छुट्टी के दिन में बाहर आकर सड़कों को सफाई करते हैं,” और कैफे के एक कर्मचारी ने कैफे के सामने कचरों को एक साथ उठाते हुए हमें धन्यवाद दिया। मुझे सड़कों को साफ करके खुशी हुई जिससे मैं गुजरती हूं, और प्रशंसा और अभिवादन प्राप्त करने पर गर्व महसूस हुई।

काम पर जाने और घर लोटने का मार्ग, स्कूल जाने का मार्ग, और परिवार के साथ पिकनिक जाने का मार्ग… मुझे आशा है कि हमारी सभी सड़कें हमेशा साफ रहें।

आइए हम एक साथ हमारी सड़कों की रक्षा करें। कृपया कचरे को कूड़ेदान में डालें!

सड़क

6:01
0:00 6:01

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।