31 मई को, मैसाचुसेट्स में ASEZ WAO की बोस्टन शाखा के सदस्यों और स्थानीय निवासियों सहित कुल 40 लोगों ने मेन राज्य के लुइस्टन में स्थित सार्वजनिक फलोद्यान टेशाज़ ऑर्चर्ड में “Mother’s Forest(माता का वन)” परियोजना के तहत 44 पेड़ लगाए। ASEZ WAO, चर्च ऑफ गॉड के युवा वयस्क कर्मचारियों का स्वयंसेवा-दल है। प्रतिभागियों ने सूचना-पैनलों के प्रदर्शन के माध्यम से स्थानीय निवासियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।
लुइस्टन सिटी हॉल ने इस गतिविधि के लिए पौधे और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए। लुइस्टन सिटी काउंसिल की सदस्य क्रिसी नोबल और सुसान लॉन्गचैम्प्स ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
कॉपीराइट धारक © चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी
बिना अनुमति के पुनरुत्पादन या पुनर्वितरण निषिद्ध है।
प्लेबैक गति
यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।