WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

वैश्विक समाचार

समाचार

वर्ष 2025 नरसिंगों के पर्व, प्रायश्चित के दिन और झोपड़ियों के पर्व की पवित्र सभाएं

परमेश्वर द्वारा स्थापित तीन बार में सात पर्वों में से, तीसरी बार के पर्व - नरसिंगों का पर्व, प्रायश्चित का दिन और झोपड़ियों का पर्व 22 सितंबर से 13 अक्टूबर तक एक के बाद एक मनाए गए। दुनिया भर में चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने इन पवित्र पर्वों का स्वागत करते हुए जिनमें प्रायश्चित के अनुग्रह और पवित्र आत्मा की आशीष की प्रतिज्ञा है, गंभीर प्रार्थना में स्वयं को समर्पित किया, सच्चे मन से पश्चाताप किया और पश्चाताप के योग्य सुसमाचार का फल लाने का प्रयास किया। नरसिंगों का पर्व: परमेश्वर की इच्छा को समझना जो मानवजाति का उद्धार चाहते हैं इस्राएलियों की जंगल में यात्रा के दौरान, मूसा दस आज्ञाओं को प्राप्त करने के लिए सीनै पर्वत पर…

13 अक्टूबर, 2025

वर्ष 2025 फसह और अखमीरी रोटी के पर्व की पवित्र सभा

मसीह के क्रूस पर दुख उठाने से पहले की रात उन्होंने अपनी संतानों से अंत तक प्रेम किया और उन्हें वह सत्य प्रदान किया जो जीवन की ओर ले जाता है(यूह 13)। वह सत्य नई वाचा के फसह का पर्व है जो उनके गहरे और सच्चे प्रेम से भरा हुआ है। 12 अप्रैल की रात(पवित्र कैलेंडर के अनुसार पहले महीने का 14वां दिन) और 13 अप्रैल को(पवित्र कैलेंडर के अनुसार पहले महीने का 15वां दिन) फसह और अखमीरी रोटी का पर्व जिसे दुख के पर्व के नाम से भी जाना जाता है, 175 देशों में 7,800 से अधिक चर्च ऑफ गॉड में क्रमवार आयोजित किए गए। महासभा के दौरान स्वर्गीय माता ने ये वचन दिए कि सभी फसह में निहित…

13 अप्रैल, 2025

कोरिया में बर्फ हटाने की सेवाओं का संचालन

6 जनवरी को कोरिया में अधिकांश स्थानों पर आश्चर्यजनक हिमपात के बीच, आर्कटिक की शीतलहर भी चली। जैसे-जैसे बर्फ का ढेर लगा और वह जम गया, तो लोगों के काम पर जाने और आने के रास्ते में यातायात की भीड़ बढ़ी, पानी के मीटरों के जमने और फटने और ठंड से संबंधित बीमारियां जैसी कई तरह की क्षतियां हुईं। चुंगनाम और जनबुग के कुछ क्षेत्रों में, फसलों और पशुधन का बहुत नुकसान हुआ। हल्लासन पर्वत में भारी बर्फबारी के कारण जेजू विशेष स्वराज्य प्रांत में 9 जनवरी तक बर्फ की परतों की मोटाई 136.3 सेंटीमीटर हो गई, जहां 57 वर्षों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई थी; बहुसंख्यक विमान और यात्री जहाजों का परिचालन निलंबित किया गया। सियोल, इनचान,…

दक्षिण कोरिया

7 जनवरी, 2021

वर्ष 2020 नई यरूशलेम सांस्कृतिक विषयवस्तु पुरस्कार

नई यरूशलेम सांस्कृतिक विषयवस्तु पुरस्कार वितरण समारोह निम्नलिखित वर्गों का एकीकृत पुरस्कार वितरण समारोह है: मलिकिसिदक साहित्य प्रतियोगिता, एलोहीम वीडियो महोत्सव प्रतियोगिता, बाइबल सेमिनार प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता, और प्रचार विषयवस्तु आइडिया प्रतियोगिता। वर्ष 2020 में पूरी दुनिया में पड़े कोविड-19 के प्रहार के कारण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ था; इसके बदले चर्चों के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रमाण-पत्रों और उपहारों का वितरण किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता का आयोजन मार्च और सितंबर के बीच किया गया था। चूंकि हाल ही में ऑनलाइन क्लास, और घर से काम करने जैसी गैर-आमने-सामने गतिविधियां अक्सर हो रही थीं, इसलिये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और विषयवस्तुओं की मांग में वृद्धि आई। इसलिए दुनिया भर के सदस्यों ने सुसमाचार की विषयवस्तुओं की रचना में बड़ी रुचि…

19 दिसम्बर, 2020

ASEZ WAO, युवा वयस्क कर्मचारी स्वयंसेवा दल ने नियमित स्वयंसेवा कार्य किए

दीर्घकालीन कोविड-19 महामारी के चलते, केवल अवसाद, आलस्य, और आर्थिक मुश्किलों जैसी समस्याओं की ही नहीं लेकिन फेस मास्क और डिस्पोजेबल वस्तुओं के बढ़ते उपयोग के कारण हुए पर्यावरणीय प्रदूषण की भी चिंता बढ़ रही है। अपने पड़ोसियों को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण को सुधारने हेतु चर्च ऑफ गॉड ASEZ WAO, युवा वयस्क कर्मचारी स्वयंसेवा दल के सदस्य नियमित स्वयंसेवा करने बाहर निकले। नवंबर 2020 से कोरिया, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, फिलीपींस, मेक्सिको, ब्राज़ील, और दक्षिण अफ्रीका गणराज्य सहित 19 देशों में हर दिन लगभग 7,300 लोगों ने (18 दिसंबर तक) स्वयंसेवा कार्यों में भाग लिया था। उन्होंने अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ताइवान और पेरू में “Mother’s Forest” अभियान भी चलाया। अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना के डरहम में सदस्यों ने स्थानीय…

18 दिसम्बर, 2020

चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ ने “मौखिक हिंसा का निषेध” अभियान का संचालन किया

संयुक्त राष्ट्र ने 2 अक्टूबर को 2007 में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया था। हिंसा के बिना एक शांतिपूर्ण दुनिया की कामना करने के इस दिन, चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ ने दुनिया भर में “मौखिक हिंसा का निषेध” अभियान आयोजित किया। 2 से 11 अक्टूबर तक, दस दिनों तक चलने वाला यह अभियान, “शब्द तलवार से अधिक शक्तिशाली होते हैं” इसके नारे के तहत मौखिक हिंसा की गंभीरता को बढ़ावा देने और सही भाषा संस्कृति का नेतृत्व करने के इरादे से शुरू हुआ। कोरिया में दस लाख से अधिक प्राथमिक, मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों के बीच 2019 में किए गए एक स्कूल हिंसा सर्वेक्षण के अनुसार, मौखिक हिंसा को सबसे सामान्य…

2 अक्टूबर, 2020

2020 नरसिंगों के पर्व, प्रायश्चित के दिन और झोपड़ियों के पर्व की पवित्र सभाएं

शरद ऋतु के पर्व, जिनका सिय्योन के लोग प्रतीक्षा कर रहे थे जिन्हें परमेश्वर के पर्वों के द्वारा प्रतिज्ञा मिली है, 18 सितंबर से शुरू हुए। नरसिंगों के पर्व से प्रायश्चित के दिन तक, अर्थात् पवित्र कैलेंडर के अनुसार सातवें महीने के पहले दिन से दसवें दिन तक, साथ ही साथ झोपड़ियों के पर्व के दौरान, जो पवित्र कैलेंडर के अनुसार सातवें महीने के पन्द्रहवें से बाइसवें दिन तक आयोजित था, 175 देशों में चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने प्रत्येक देश में कोविड-19 की स्थिति के आधार पर, ऑनलाइन या चर्च में आराधना की। नरसिंगों का पर्व - प्रायश्चित का दिन: “मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट है” नरसिंगों के पर्व और प्रायश्चित के दिन की शुरुआत नरसिंगों…

18 सितम्बर, 2020

कोरिया के चिओरवॉन, नामवन, गोकसेओंग और ग्वांगजू में बाढ़ के लिए राहत कार्य किए गए

इस गर्मी के मौसम में पचास दिनों तक बारिश हुई। कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन के द्वारा आधिकारिक अवलोकन को शुरू किए जाने के बाद, यह बरसात का मौसम अब तक का सबसे लंबी अवधि का था। इस वर्ष के बरसात के मौसम(1 जून से 15 अगस्त तक) के दौरान, कोरिया में औसत संचयी वर्षा 920 मिलीमीटर थी, जो कि औसत वार्षिक वर्षा की तुलना में लगभग दोगुनी है। इससे 1,000 से अधिक भूस्खलन हुए, घर और दुकान पानी में डूब गए, जिसके परिणामस्वरूप देश भर में छोटे और बड़े नुकसान हुए, और 18 शहरों और जिलों को विशेष आपदा क्षेत्रों के रूप में नामित किया गया। मूसलाधार बारिश के कारण अक्सर मवेशियों की मौत हुई या तो वे लापता हो…

दक्षिण कोरिया

7 अगस्त, 2020

कोविड-19 का सामना करने के लिए दान और सेवा रिले

जैसे कि कोरोना वायरस की स्थिति लंबे समय से बनी रहती है, दुनिया भर के चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने इस उम्मीद के साथ कि हर कोई इस वैश्विक संकट से बाहर निकलेगा, दान और सेवा रिले को अंजाम दिया। 8 जुलाई को मंगोलिया के उलानबटोर में सदस्यों ने 5,000 डिस्पोजेबल मास्क और 5,000 हाथ से बने कपड़े के मास्क का मंगोलियाई स्वास्थ्य मंत्रालय को दान किया। मंगोलिया के सदस्य ने जो अक्सर खुद अपने कपड़े बनाते हैं, कुशलता से मास्क बनाए। इससे पहले 30 जून को, अमेरिका के सीए के लॉस एंजिल्स और एचआई के होनोलूलू में सदस्यों ने अमेरिकी नौसेना के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर के अधिकारियों को 300 हाथ से बने मास्क वितरित किए। अमेरिका के न्यूयॉर्क…

8 जुलाई, 2020

चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ ने प्रोत्साहन अभियान का संचालन किया

कोरोना की परिस्थिति लंबे समय तक चलते हुए, प्रतिबंधित गतिविधि और संक्रमण के खतरे की चिंता के कारण अधिक से अधिक लोग थकान और तनाव की शिकायत कर रहे हैं। जब एक दूसरे की परवाह और ईमानदार सहायता की आवश्यकता होती है, तब चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ ने कोविड-19 से थके-हारे लोगों को हस्तलिखित पत्रों और उपहार बॉक्सों से आशा और प्रोत्साहन देने के लिए प्रोत्साहन अभियान का संचालन किया। 1 अप्रैल से शुरू करके 12 मई तक, कोरिया विश्वविद्यालय, होंगिक विश्वविद्यालय, बुसान राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, ग्वांगजु स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और डेगू हानि विश्वविद्यालय जैसे कोरिया के विभिन्न विश्वविद्यालयों से ASEZ के लगभग 2,000 सदस्यों ने इन संदेशों के साथ ईमानदारी से पत्र लिखकर अभियान में भाग…

12 मई, 2020

विपत्तियों के बीच और अधिक चमकता है जीवन की वाचा, फसह

परमेश्वर विश्वासयोग्य हैं और उनकी वाचा अपरिवर्तनीय है। जब पूरी दुनिया कोविड-19 की महामारी के कारण गड़बड़ हो गई थी, तब फसह का पर्व निकट आ गया। फसह, जिसमें पापों की क्षमा, उद्धार, और अनन्त जीवन का परमेश्वर का वादा शामिल है, इसे मनाना पहले से कहीं अधिक अत्यावश्यक हो गया, क्योंकि दिन-ब-दिन पुष्टि किए गए मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि हो रही थी और दुनिया के कोने कोने में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए शटडाउन और लॉकडाउन लगाया गया। चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी के प्रधान कार्यालय ने ऑनलाइन आराधना की घोषणा की ताकि चर्च के सदस्य अपने घरों में फसह मना सकें, और लगभग पचास भाषाओं में ऑनलाइन आराधना की वीडियो बनाकर उनको…

7 अप्रैल, 2020

2019 की दूसरी छमाही में कार्यस्थल मिशन के लिए नियमित सभा

“अपने पड़ोसी को अपने समान प्यार करें” मसीह के इन वचनों को अभ्यास में लाने के लिए अपने कार्यस्थलों में चर्च ऑफ गॉड के कर्मचारी युवा वयस्कों ने क्षेत्र और व्यवसाय के अनुसार कार्यस्थल मिशन की स्थापना की, और वे सक्रिय रूप से मिशन के काम और स्वयंसेवा कार्य कर रहे हैं। सितंबर 8 को, 2019 की दूसरी छमाही में कार्यस्थल मिशन के लिए नियमित सभा नई यरूशलम फानग्यो मंदिर में आयोजित की गई। इस सभा में कोरिया के कई कार्यस्थल मिशन के युवा वयस्क शामिल हुए और उन्होंने बाइबल के वचनों के माध्यम से अपने विश्वास को जांच किया और प्रस्तुतियों और बातचीत जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सुसमाचार के विजन की पुष्टि की। समारोह के पहले भाग…

दक्षिण कोरिया

8 सितम्बर, 2019

विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ ने
68वें संयुक्त राष्ट्र नागरिक समाज सम्मेलन में
भाग लिया

चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ, जो एक खुशहाल समाज और स्वस्थ पृथ्वी बनाने के लिए कैंपस के भीतर और बाहर कार्य कर रहा है, उसे 26 अगस्त से तीन दिनों के लिए आयोजित 68वें संयुक्त राष्ट्र नागरिक समाज सम्मेलन में आमंत्रित किया गया। यह जो पहले संयुक्त राष्ट्र DPI/NGO सम्मेलन के रूप में जाना जाता था, गैर सरकारी संगठनों के लिए सबसे बड़ा वार्षिक कार्यक्रम है जहां 100 से अधिक देशों के नागरिक समाजों के 700 से अधिक प्रतिनिधि एकत्रित होते हैं और फोरम, कार्यशालाओं और प्रदर्शनियों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, मानव अधिकार और स्वयंसेवा कार्य जैसे कई विषयों पर चर्चा करते हैं। अमेरिका के यूटी के साल्ट लेक सिटी में साल्ट पैलेस कन्वेंशन सेंटर में…

अमेरिका

26 अगस्त, 2019

2019 ASEZ और ASEZ WAO ग्रीष्मकालीन अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान

गर्मी की छुट्टी विश्वविद्यालय के छात्रों और युवा वयस्क कर्मचारियों के लिए सोने के एक हजार टुकड़ों की तरह है। चर्च ऑफ गॉड के युवा वयस्क मेहनत से कैंपस में पढ़ाई करते और कार्यस्थल पर अपने कार्य करते हैं। वे अपने योग्यताओं को सुधारने या अपने युवाकाल का आनंद लेने के लिए नहीं, बल्कि बड़ी दुनिया में अपने पड़ोसियों की मदद करने और पृथ्वी को, जो हमारे जीवन की नींव है, संरक्षित करने के लिए गर्मी की छुट्टी का इंतजार करते हैं। जुलाई के अंत में, चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल [ASEZ] और चर्च ऑफ गॉड युवा वयस्क कर्मचारी स्वयंसेवा दल [ASEZ WAO] के 540 सदस्यों ने दुनिया भर के 84 शहरों के लिए उड़ान भरी। वे अपने…

31 जुलाई, 2019

2019 ASEZ वैश्विक सम्मेलन

मामूली यातायात उल्लंघन से लेकर अतिदुष्ट अपराधों तक, सभी अपराध मनुष्यों द्वारा किए जाते हैं। अपराध दर को कम करने और अपराधों को रोकने के लिए, प्रत्येक व्यक्ति को बदलने की जरूरत है। 15 जुलाई को कोरिया के नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में आयोजित किए गए 2019 ASEZ वैश्विक सम्मेलन: बिना किसी अपराध के संसार की ओर बदलाव के लिए एक लंबी छलांग, के लिए दुनिया भर के विश्वविद्यालय के छात्र इकट्ठे हुए जिनके पास कैंपस में बदलाव लाकर एक अपराध रहित, शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया बनाने की आकांक्षाएं थीं। 6 महाद्वीपों में 42 देशों के प्रोफेसरों, पत्रकारों, और ASEZ सदस्यों सहित 2,500 से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, ताकि एक साथ अपराध निवारण परियोजना(Reduce Crime Together,…

दक्षिण कोरिया

15 जुलाई, 2019

विश्वविद्यालय छात्रों के लिए
Arise & Shine 2019
अतंरराष्ट्रीय बाइबल सेमिनार

21 जुलाई के गर्मी के दिन पर, नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में विश्वविद्यालय छात्रों के लिए Arise & Shine 2019 अतंरराष्ट्रीय बाइबल सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में उत्साह के साथ सत्य का अध्ययन करनेवाले विदेशी विश्वविद्यालय छात्रों और कोरिया के राजधानी क्षेत्र के युवा वयस्कों सहित 2,200 से अधिक लोग शामिल हुए और न्यूजीलैंड, यूक्रेन, अमेरिका, फिनलैंड, मेक्सिको, मोजाम्बिक, भारत और चिली से आए विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रस्तुतियां दीं। प्रधान पादरी ने उद्घाटन भाषण में कहा, “अनिश्चित जीवन जी रहे 7 अरब लोगों को जरा सा भी पता नहीं है कि आगे क्या होगा। इसके विपरीत, हम एलोहीम परमेश्वर के द्वारा सिखाए गए और हमने अपने अतीत, वर्तमान और भविष्य के सुनिश्चित उत्तर मिले हैं। आइए हम…

दक्षिण कोरिया

12 जुलाई, 2019

विश्वविद्यालय छात्रों के लिए
2019 वैश्विक लीडरशिप सम्मेलन

विश्वविद्यालय के उन छात्रों के लिए जो ईसाई और विद्वान के रूप कैंपस के अंदर और बाहर सीखने में स्वयं को समर्पित करते हैं, एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। वह था विश्वविद्यालय छात्रों के लिए 2019 वैश्विक लीडरशिप सम्मेलन जिसे चर्च ऑफ गॉड ने भावी वैश्विक नेताओं को प्रगतिशील और रचनात्मक विजन प्रदान करने के लिए आयोजित किया था। छुट्टियों के दौरान आजोजित हुए सम्मेलन में, अमेरिका, जर्मनी, पेरू, भारत, और दक्षिण अफ्रीका जैसे 41 देशों के 207 विश्वविद्यालयों और कोरिया के 228 विश्वविद्यालयों से कूल 532 छात्र सम्मिलित हुए। उन्होंने राष्‍ट्रीय सीमा से परे भाईचारे के प्रेम का साझा किया, और भावी नेताओं के रूप में कार्यनिर्वाह-क्षमता को विकसित किया। बाइबल के जरिए लिडरशिप के बारे में…

दक्षिण कोरिया

10 जुलाई, 2019

75वां विदेशी मुलाकाती दल

गर्मियों के दौरान जब हरी पत्तियां पूरी तरह से खिल रही थीं, 75वें विदेशी मुलाकाती दल ने कोरिया का दौरा किया। इस विदेशी मुलाकाती दल का कार्यक्रम 10 जुलाई से शुरू हुआ, और इसमें 41 देशों के 175 चर्चों के 250 से अधिक सदस्य शामिल थे। अधिकांश सदस्य लगभग 20 वर्ष की उम्र के विश्वविद्यालय के छात्र थे जो अपने सपने देखते हुए भविष्य के लिए योजनाएं बना रहे हैं। चूंकि वे सभी महाद्वीपों के कई देशों से आए थे जैसे कि पूर्वी एशिया में मंगोलिया और हांगकांग जो कोरिया से नजदीक हैं, अर्जेंटीना जो कोरिया से पृथ्वी के विपरीत दिशा में है, उत्तर यूरोप में फिनलैंड, और अफ्रीका के दक्षिणी भीतरी प्रदेश में बोत्सवाना, तो उनकी संस्कृतियां, भाषाएं और…

दक्षिण कोरिया

10 जुलाई, 2019

जेरोम सी. ग्लेन के साथ ASEZ बैठक

भविष्य भविष्य से मिलता है। मिलेनियम प्रोजेक्ट के निदेशक जेरोम सी. ग्लेन ने कोरिया का दौरा किया और 26 जून को नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में आयोजित ASEZ बैठक में भाग लिया। “सतत भविष्य के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों की भूमिका की तलाश” इस विषय के तहत आयोजित बैठक में चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ के 530 सदस्य भी शामिल हुए। माता ने श्रीमान ग्लेन का स्वागत किया जिसने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए कुछ समय निकाला। बैठक शाम 5 बजे के आसपास, ‘An Island’, ‘Right now, Right here,’ नामक दो पर्यावरण गीतों के प्रदर्शन के साथ शुरू हुई। ये ऐसे गीत हैं जो पर्यावरण के मुद्दों के प्रति लोगों की जागरूकता…

दक्षिण कोरिया

30 जून, 2019

2019 IWBA प्रवेश उत्सव

ब्लांइड नामक कम्युनिटी ऐप के सर्वेक्षण परिणाम के अनुसार, दस में से नौ श्रमिक बर्नआउट सिंड्रोम(अत्यधिक और दीर्घकालीन तनाव के कारण भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक थकावट की स्थिति) से पीड़ित होते हैं। लोग अपनी जीविका चलाने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन प्रक्रिया हमेशा सुखद नहीं होती। चर्च ऑफ गॉड इंटरनेशनल वर्कर बाइबल अकादमी(IWBA) चला रहा है ताकि युवा वयस्क कर्मचारियों को सही विश्वास और मान्यताओं के आधार पर ऊर्जावान और फलदायक तरीके से अपने जीवन का मुख्य समय बिताने में मदद मिल सके। 16 जून को, ओकछन गो एन्ड कम प्रशिक्षण संस्थान में 2019 IWBA प्रवेश उत्सव आयोजित की गई। इसमें नए छात्र, नामांकित छात्र, युवा वयस्कों के प्रभारी शिक्षकों और कोरियाई…

दक्षिण कोरिया

16 जून, 2019