ओढ़नी

परमेश्वर की सेवा करने वाले संतों के लिए नियमित आराधना मनाते समय उचित वस्त्र पहनना उनका कर्तव्य है। परमेश्वर हमें सिखाते हैं कि हमें पवित्र मन से आराधना की तैयारी करनी चाहिए, और पुरुष को अपना सिर नहीं ढकना चाहिए जबकि स्त्री को अपना सिर ढकना चाहिए। ... हर एक पुरुष का सिर मसीह है और स्त्री का सिर पुरूष है, और मसीह का सिर परमेश्वर है। जो पुरुष सिर ढांके हुए प्रार्थना या भविष्यद्वाणी करता है, वह अपने सिर का अपमान करता है। परन्तु जो स्त्री उघाड़े सिर प्रार्थना या भविष्यद्वाणी करती है, वह अपने सिर का अपमान करती है, क्योंकि वह मुण्डी होने के बराबर है।1कुर 11:3-5 हमारी आराधना का उद्देश्य परमेश्वर की महिमा को प्रदर्शित करना है।…