पर्यावरण संरक्षण

पृथ्वी जीवन का स्थान है
जिसकी सृष्टि परमेश्वर ने
मानव जाति के लिए की।
हम जिस वातावरण में रह रहे हैं, वह सभी जीवन का स्थान है। चरम जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के कारण बीमार पड़ने वाली पृथ्वी को शुद्ध करने और बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए, हम दुनिया भर में पर्यावरण सफाई अभायनों को चलाते हैं। इस लक्ष्य के तहत, "आइए हम एक खुशहाल दुनिया के लिए हमारे पड़ोस, क्षेत्र और पूरे वैश्विक गांव को साफ करें!" हम निरंतर सड़कों, पार्कों, धाराओं, नदियों, समुद्रों और पहाड़ों पर सफाई करते हैं। जैसे वर्ष-दर-वर्ष समय बीतता जा रहा है, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता में सुधार हुआ है और लोगों की भागीदारी बढ़ गई है।
सड़क परिवेश में सुधार
- पार्क और सड़कें
- ग्रीन कैंपस
- सांस्कृतिक विरासत स्थल
- बर्फ हटाना
वन पर्यावरण सुधार
- वन
- हाइकिंग के रास्ता की मरम्मत
जल पर्यावरण में सुधार
- समुद्र और धारा की सफाई
पारिस्थितिक तंत्र संरक्षण
- विषैले पौधों और खरपतवारों को निकालना
- EM (प्रभावी सूक्ष्मजीव) का प्रयोग करके नदियों को बचाना
- प्रवासी पक्षियों को भोजन खिलाना
- वृक्ष लगाना
पर्यावरण का सुंदरीकरण
- रास्ते के किनारे फूल लगाना
- भित्तिचित्रों को हटाना
- दीवारों पर चित्र बनाना
पर्यावरण संरक्षण
- ASEZ अंतरराष्ट्रीय फोरम
- जलवायु परिवर्तन का सामना करने के विषय पर टॉक कन्सर्ट
- विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ पर्यावरण फोरम
- पर्यावरण सेमिनार
पर्यावरण अभियान
- 'मदर्स स्ट्रीट' परियोजना
- 'कूड़ा न फेंकें' अभियान
- ‘डिस्पोजल को कम करें’ अभियान
- स्थानीय पर्यावरणीय समारोह का समर्थन

सड़क परिवेश में सुधार
हम सड़कों, पार्कों, खेल के मैदानों, बाजारों और दुकानोंवाली सड़कों को साफ करते हैं, जहां हम हर दिन अपना समय बिताते हैं, ताकि हमारे परिवार और पड़ोसी स्वस्थ रहें। हम न केवल सड़कों पर कूड़े को इकट्ठा करते हैं, बल्कि कोनों और पार्कों में छिपे कूड़े को भी इकट्ठा करते हैं। साफ-सुथरी सड़कें और सुखद पार्क राहगीरों को ताजगी का एहसास कराते हैं।

वन पर्यावरण सुधार
हम वनों को संरक्षित करने के लिए जो हवा को शुद्ध करते हैं, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं को रोकते हैं और शांतिदायक स्थान प्रदान करते हैं, सफाई और वन संरक्षण अभियानों को चलाते हैं। नागरिक और पहाड़ यात्री हमें प्रोत्साहित करते हैं और सफाई में भाग लेते हैं।

जल पर्यावरण में सुधार
जल जीवन का स्रोत है। जल को साफ रखना जीवन बचाने से कुछ अलग नहीं। वर्तमान पीढ़ी और हमारे वंशजों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए, हम नदियों और समुद्र के आसपास कचरे को इकट्ठा करते हैं ताकि उन्हें स्वच्छ रखा जा सके।

पर्यावरण संरक्षण सेमिनार
हम वैश्विक जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और व्यावहारिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए पर्यावरण फोरम, जलवायु परिवर्तन का सामना करने के विषय पर कन्सर्ट और सेमिनारों का आयोजन करते हैं। इसके माध्यम से, हम पर्यावरण संरक्षण का महत्व जानने देते हैं और पर्यावरण की सार्वजनिक धारणा को बदलते हैं।

पर्यावरण अभियान
पर्यावरण संरक्षण वह है जो हमें मिलकर करना चाहिए। हमारे पास जलवायु परिवर्तन से निपटने और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए "कूड़ा न फेंकें," "डिस्पोजल को कम करें," और "प्लास्टिक को कम करें" जैसे अभियान चलाते हैं।

पारिस्थितिक तंत्र संरक्षण
हम हानिकारक पौधों को हटाकर, जो देशी पौधों के विकास को रोकते हैं, जंगलों के पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करने का प्रयास करते हैं, और नदियों और समुद्र में पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करते हैं। हम पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने और प्रकृति को स्वस्थ रखने के लिए विविध गतिविधियों को अंजाम देते हैं जैसे कि पेड़ लगाना, खरपतवारों को निकालना, प्रवासी पक्षियों को खिलाना और EM (प्रभावी सूक्ष्मजीव) मिट्टी की गेंदों का उपयोग करना।

पर्यावरण का सुंदरीकरण
एक स्वच्छ वातावरण एक उज्ज्वल और स्वस्थ जीवन का आधार है। हम भित्तिचित्रों को हटाकर, दीवारों पर चित्र बनाकर और रास्ते के किनारे फूलों को लगाकर स्थानीय वातावरण का सुंदरीकरण करते हैं।



































