
समुद्री पक्षियों में सबसे बड़ा पक्षी अल्बाट्रॉस है। लेकिन अल्बाट्रॉस भूमि पर आकर्षक नहीं होता। जब वह अपने भारी शरीर पर अपने लंबे पंखों को ढीला छोड़कर ठुमक–ठुमककर चलता है, वह हास्यास्पद दिखता है। कुछ लोग उसे “मूर्ख पक्षी” भी कहते हैं।
लेकिन जब वह आसमान में होता है, तब बात अलग होती है। उसके पंखों की लंबाई लगभग 2 से 3 मीटर होती है। वह इन पंखों के साथ सबसे तेज और ऊंची उड़ान भरता है। शुरू में उसके लिए जमीन के ऊपर उड़ान भरना मुश्किल है, लेकिन एक बार जब वह हवा में चढ़ता है, वह बिना आराम किए कई दिनों तक सैकड़ों किलोमीटर दूर उड़ सकता है। वह अपने लंबे पंखों को फैलाकर, बिना अपने पंख फड़ फड़ाए बड़े आराम से उड़ता है। उड़ते समय वह इतना शानदार है कि आप वाह बोले बिना नहीं रह सकते।
अल्बाट्रॉस की सुंदर उड़ान इसलिए संभव होती है क्योंकि वह वायु पर अपना पूरा शरीर छोड़ता है। चूंकि वह अपनी ताकत का उपयोग नहीं करता और वायु की सहायता से उड़ता है, इसलिए वह बिना रुके, बिना थके आसमान में चारों ओर उड़ सकता है। वह अपने वैभव को एक मूर्ख पक्षी के रूप में नहीं, बल्कि एक महान पक्षी के रूप में प्रगट करता है।
अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा पर छोड़ऌ और उस पर भरोसा रख, वही पूरा करेगा। वह तेरा धर्म ज्योति के समान, और तेरा न्याय दोपहर के उजियाले के समान प्रगट करेगा। भज 37:5-6
आइए हम अपनी क्षमता से कुछ न कर सकने के कारण निराश न रहें और अपनी चिन्ता को परमेश्वर पर छोड़ दें। पवित्र आत्मा की शक्ति पर निर्भर होकर, आइए हम सुसमाचार के पंखों को फैलाएं और दुनिया में सबसे तेज और ऊंची उड़ान भरें।