एक लिबेरो का मिशन

5,143 बार देखा गया

छह खिलाड़ियों वाली वॉलीबॉल टीम में हम एक ऐसे खिलाड़ी को देख सकते हैं जिसकी यूनिफार्म उसकी टीम के अन्य खिलाड़ियों से अलग होती है। वह लिबेरो होता है जो रक्षात्मक कौशल में माहिर होता है। चूंकि उसे किसी भी समय बदलू खिलाड़ी से बदलने की अनुमति होती है, उसे “लिबेरो” कहा जाता है जिसका अर्थ है, “स्वतंत्र।” लेकिन वास्तव में उस पर ज्यादा प्रतिबंध होते हैं। लिबेरो को गेंद को ब्लॉकिंग, सर्विस या स्पाइक करने की अनुमति नहीं है। वह केवल प्रतिद्वंद्वी टीम की सर्विस के लिए जिम्मेदार होता है और उसे पूरी गति से आने वाली गेंद को उछालना होता है। इस तरह, वह पृष्ठभाग को सुरक्षित रखने के लिए अपनी टीम के सभी कामों का ध्यान रखता है। इन विशेषताओं के कारण उसे उन दर्शकों से ज्यादा प्यार नहीं मिलता जो शक्तिशाली स्पाइकिंग और ब्लॉकिंग के पीछे दीवाने होते हैं, और न ही प्रेस से जो केवल स्कोर पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

लेकिन लिबेरो एक बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है जो टीम में परम आवश्यक होता है। क्योंकि जब टीम का डिफेंस मजबूत होता है, टीम स्थिर हो सकती है और अच्छे ढंग से अटैक कर सकती है।

गेंद बचाने के लिए वह कोर्ट में यहां से वहां दौड़ लगाता फिरता है, और उसे अपने पूरे शरीर पर चोट लगती है, लेकिन चूंकि यह उसका मिशन होता है, उसके घाव ही उसके चमकदार पदक होते हैं।