WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

बेटी के रोने की आवाज सुनकर

10,085 बार देखा गया
लेख सुनें 3:47

छोटे शिशुओं के लिए अभिव्यक्ति का एक मात्र तरीका जोर से रोना है। इसलिए एक मां अपने शिशु के रोने की आवाज को लेकर संवेदनशील होती है, और जब उसका शिशु रात को रोता है, तो वह तुरंत उठती है। लेकिन एक ऐसी भी मां है जो अपने शिशु के रोने की आवाज सुनकर केवल नींद से ही नहीं लेकिन कोमा से भी उठ गई।

अमेरिका में, नॉर्थ केरोलिना में, शैली एन कावली ने दो साल पहले बच्चे को जन्म देते समय अपने मस्तिष्क में हुई ऑक्सीजन की कमी के कारण अपना होश खो दिया था। उसका पति बेसब्री से उसके कोमा से बाहर निकलने की प्रतीक्षा कर रहा था, चाहे उसके पास बेटी थी लेकिन वह अपनी पत्नी को खोने से डर रहा था। लेकिन उसने एक सप्ताह तक जागने का कोई लक्षण नहीं दिखाया। जब सबकुछ निराशाजनक लग रहा था, एक नर्स के सुझाव पर उसकी बेटी को उसकी बांहों में रख दिया। तब नर्स ने उसे रुलाने के लिए धीरे से चिकोटी काटी।

आश्चर्यजनक रूप से, जैसे ही शिशु के रोने की आवाज कमरे में गूंज गई, एक चमत्कार हुआ। मां की प्राकृतिक चेतना उत्तर देने लगी। कुछ दिनों के बाद, मां फिर से होश में आ गई।

“मेरी बेटी के रोने की आवाज ने मुझे ठीक होने के लिए लड़ने दिया क्योंकि उसे मेरी जरूरत थी।”

शायद एक मां का मस्तिष्क ऐसे ही बना है कि वह खुद के खतरों से ज्यादा अपने बच्चे के खतरों को देख लेता है।

बेटी के रोने की आवाज सुनकर

3:47
0:00 3:47

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।