WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

एक छोटे से अभ्यास की शक्ति

10,715 बार देखा गया
लेख सुनें 3:12

यदि आप नियमित अंतराल पर एक लंबी कतार में आयताकार ब्लॉक खड़ा करते हैं और पहले ब्लॉक को धकेलते हैं, तो एक के बाद एक सभी ब्लॉक गिर जाते हैं। इसे “डोमिनो” कहा जाता है।

ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के डॉ. लोर्ने व्हाइटहेड ने डोमिनो की छिपी शक्ति को जानने के लिए प्रयोग किया है। उसने हर एक के पीछे आने वाले प्रत्येक ब्लॉक को आकार में 1.5 गुना वृद्धि करके 13 ब्लॉक बनाए, और जब ब्लॉक एक-एक करके गिरते हैं तो उत्पन्न होनेवाले बल को उसने नाप लिया। परिणामस्वरूप, जब पहला ब्लॉक दूसरे ब्लॉक पर गिरा, तो उत्पन्न होने वाला बल लगभग 0.024 μJ (माइक्रो जूल) था, लेकिन बल में तेजी से वृद्धि हुई, और यह 51 जूल तक पहुंच गया जब बारहवां ब्लॉक आखिरी तेरहवें ब्लॉक पर गिरा गया। यह पहले बल से दो अरब गुना से भी अधिक था।

जिस तरह एक छोटा ब्लॉक एक बड़े ब्लॉक को गिरा सकता है, आप जो भी काम कर रहे हैं, आपकी सफलता एक छोटी सी चीज से शुरू होती है। बहुत अधिक या विशाल चीजें करने की कोशिश करने के बजाय, आज केवल एक छोटी सी चीज का अभ्यास करें। तब, लक्ष्य की ओर आपका डोमिनो शुरू हो चुका है।

एक छोटे से अभ्यास की शक्ति

3:12
0:00 3:12

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।