असुविधाजनक खुशी का आनंद लें!

11,131 बार देखा गया
본문 읽기 4:22
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

हमारे आसपास बहुत सी आविष्कार की गई वस्तुएं हैं जो हमारे जीवन को सुविधाजनक और समृद्ध बनाती हैं। दुकान जाए बिना यदि हम उंगली का उपयोग करें, तो हम जो चीजें चाहते हैं, वह प्राप्त कर सकते हैं। एक दूसरे को आमने सामने देखे बिना हम ऑनलाइन संवाद कर सकते हैं।

लेकिन सुविधाजनक जीवन हमेशा खुशी नहीं लाता। परिवहन का विकास व्यायाम की कमी का कारण बना है क्योंकि पैदल चलने का समय कम हो गया। और सुविधाजनक स्मार्टफोन के उपयोग के कारण एक नए प्रकार का डिजिटल मनोभ्रंश उत्पन्न हुआ है। हम कभी–कभी थोड़ी सी असुविधा को भी बड़ा मानते हैं। वे सुविधा के अभ्यस्त होने से होने वाले दुष्प्रभाव हैं।

इस महीने का मिशन सुविधा में छिपी हुई खुशी को खोजकर उसका आनंद लेना है। वह बात क्या है, जिससे असुविधा होने पर भी हमें खुशी मिलती है?

टिप्स
जब कोई घर पर हो तो प्रवेश करने से पहले घंटी बजाएं या खटखटाएं।
टेक्स्ट मेसेज भेजने के बजाय अपने परिवार को हस्तलिखित संदेश लिखें।
जब आप कम दूरी पर जाते हैं, वाहन का उपयोग करने के बजाय अपने परिवार के साथ पैदल चलें।
तत्काल पेय के बजाय चाय पीते हुए बातचीत करें।
लिफ्ट के बजाय व्यायाम के लिए सीढ़ियों का उपयोग करें।
ऑनलाइन शॉपिंग करने के बजाय अपने परिवार के साथ बाजार जाएं।
डिलीवरी भोजन खाने या बाहर खाने के बजाय अपने परिवार के साथ भोजन पकाकर खाएं।
जब आपको असुविधाजनक लगे, तब शिकायत करने के बजाय धन्यवाद देने की बात खोजें।
टीवी देखने या स्मार्टफोन का उपयोग करने के बजाय अखबार या पुस्तक पढ़ें।