WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

अनन्त जीवन की बातें तो आपके ही पास हैं

यूहन्ना 6:22–69

21,440 बार देखा गया
लेख सुनें 7:07

यीशु ने तिबिरियास की झील के पार पांच रोटियों और दो मछलियों से पांच हजार लोगों को खिलाया। लोग अद्भुत चमत्कार देखकर चकित हुए और नावों पर चढ़कर कफरनहूम तक यीशु के पीछे हो लिए।

“हे रब्बी, आप यहां कब आए?”

“तुम मुझे इसलिए ढूंढ़ते हो कि तुम रोटियां खाकर तृप्त हुए। नाशवान् भोजन के लिए परिश्रम न करो, परन्तु उस भोजन के लिए परिश्रम करो जो अनन्त जीवन तक ठहरता है।”

“आपके वचन के अनुसार करने के लिए हमें क्या करना चाहिए?”

“मुझ पर विश्वास करो।”

जब यीशु यह कह ही चुके थे, तब लोगों की भीड़ ने यीशु से एक चिन्ह दिखाने के लिए कहा कि वे उसे देखकर उन पर विश्वास कर सकें।

“हमारे बापदादों ने जंगल में मन्ना खाया जो स्वर्ग से उतरा। यदि आप हमें ऐसा चमत्कार दिखाएंगे, तो हम आप पर विश्वास करेंगे।”

“जीवन की रोटी जो स्वर्ग से उतरी, मैं हूं। यदि कोई इस रोटी में से खाए, तो सर्वदा जीवित रहेगा। मैं तुम से सच सच कहता हूं कि जब तक तुम मनुष्य के पुत्र का मांस न खाओ, और उसका लहू न पीओ, तुम में जीवन नहीं।”

लोग इस वचन को समझ नहीं सके, और उन्होंने कुड़कुड़ाना शुरू किया।

“क्या यह यूसुफ का बेटा यीशु नहीं, जिसके माता–पिता को हम जानते हैं? तो वह कैसे कह सकता है कि मैं स्वर्ग से उतरा हूं?”

“यह मनुष्य कैसे हमें अपना मांस खाने को दे सकता है?”

इस पर बहुत लोग जिन्होंने खुद को यीशु का चेला बताया, बहुत निराश होकर वापस चले गए। जो लोग बाकी रह गए, वे सिर्फ बारह चेले ही थे।

“क्या तुम भी चले जाना चाहते हो?”

शमौन पतरस ने उत्तर दिया,

“हे प्रभु, हम किसके पास जाएं? अनन्त जीवन की बातें तो आपके ही पास हैं।”

जब यहूदियों ने यह अद्भुत चमत्कार देखा कि यीशु ने पांच रोटियों और दो मछलियों से पांच हजार लोगों को खिलाया, तब उन्होंने यीशु को अपना राजा बनाने की कोशिश की, यह उम्मीद करते हुए कि वे पूरा जीवन बिना काम किए पेट भर खाना खा सकेंगे। चूंकि वे केवल शारीरिक चीजों पर मन लगाते थे, इसलिए वे यीशु के अनन्त जीवन का वचन समझ नहीं सके।

उन यहूदियों के विपरीत जो यीशु का इनकार करके मुंह मोड़कर वापस चले गए, चेलों के पास यीशु को छोड़ने का कोई कारण नहीं था, क्योंकि वे जानते थे कि शारीरिक भोजन से अधिक महत्वपूर्ण चीजें यीशु के पास हैं।

“क्या तुम भी चले जाना चाहते हो?”

यदि परमेश्वर ऐसा ही पूछें, तो वे जो अनन्त जीवन की आशा करते हुए नई वाचा का पालन करते हैं, पतरस के समान जवाब देंगे,

“हम किसके पास जाएं? अनन्त जीवन की बातें तो आपके ही पास हैं।”

अनन्त जीवन की बातें तो आपके ही पास हैं

7:07
0:00 7:07

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।