पिकनिक की तरह एक मजेदार दिन

बुछन, कोरिया से युन मी ह्यांग

11,484 बार देखा गया
본문 읽기 5:47
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

हम डेबूडो द्वीप पर एक अंगूर के खेत में किसान का हाथ बंटाने के लिए गए थे। बुछन से डेबूडो द्वीप तक एक घंटे से अधिक समय लगता है, इसलिए हम उस किसान को जितना संभव हो उतनी अधिक सहायता देने के लिए सुबह जल्दी निकल गए। सुबह–सवेरे हम उत्साहित थे जैसे कि हम एक पिकनिक पर जा रहे हों।

अंगूर के खेत के किसान ने हमारा ऐसा स्वागत किया मानो वह अपने खुद के बच्चों का स्वागत कर रहा हो जो एक अलग शहर से उससे मिलने आए हैं। उसने मुस्कुराते हुए यह कहा, “यहां तक आने के लिए धन्यवाद क्योंकि फसल काटने के समय में उच्च वेतन देने पर भी मजदूरों को ढूंढ़ना बहुत मुश्किल है।” और हम उसे देखकर काम शुरू करने से भी पहले बहुत प्रसन्न हुए।

हमारा कार्य अंगूर के फलों को थैली में रखना था। अंगूरों को कीटनाशक और रोगों से बचाने के लिए और सूर्य के प्रकाश को रोकने के लिए थैली में रखना आवश्यक होता है, जिससे अंगूरों में शक्कर की मात्रा बढ़ जाती है। चूंकि हमें बताया गया था कि सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले फलों का उत्पादन करने के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, हमने पूरे दिल से हर अंगूर के फलों को थैली में रखना शुरू कर दिया।

मौसम गर्म होने के कारण, जब हमें काम शुरू किए हुए सिर्फ कुछ ही देर हुई थी, पसीने के मोती हमारी पीठ से नीचे गिरने लगे। हमारी गर्दन और कंधों में दर्द होने लगा। हमें इस बात का एहसास हुआ कि अंगूरों के एक गुच्छे को जिसे हम बैठकर आराम से खाते थे, हमारे टेबल पर लाए जाने तक एक किसान को कितना परिश्रम करना पड़ता है, और हमने सोचा कि अब से जब हम अंगूर खाएंगे, तो हमें और अधिक आभारी होना चाहिए।

पसीने से लतपत होकर काम करने के दौरान, दोपहर के भोजन का समय आया। हम अपने खुद के भोजन लेकर आए थे: बुलगोगी, सलाद पत्ता, फल, चावल पेय… सब रंग–बिरंगा था। डेबुडो द्वीप के समुद्र को देखते हुए, हमने छाया में बैठकर खाना खाया। खाने का स्वाद बहुत अच्छा था। हमने अपने आपको अधिक उर्जा से भरने के बाद बचे हुए काम को पूरा किया। उस दिन, हमारी पिकनिक अधिक संतोषजनक थी।