परिवार

9,004 बार देखा गया

सार्डिनिया इटली प्रायद्वीप के पश्चिम में स्थित एक द्वीप है। यह संसार में लंबी आयु वाले व्यक्यिों की उच्चतम दर के कारण प्रसिद्ध है। 16 लाख की कुल आबादी में से लगभग 250 से अधिक लोग 100 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

शोधकर्ताओं की एक टीम ने सार्डिनिया के लोगों के लंबे जीवन जीने के राज का पता लगाने के लिए एक अध्ययन किया और पाया कि सार्डिनिया के लोगों के पास एक विशेष जीन है जो लंबी उम्र के लिए जिम्मेदार है, और यह भी पाया कि लंबी आयु वाले लोगों में एक बात सामान्य रूप से मौजूद रहती है कि वे अपने परिवार वालों के साथ रहते हैं। दो या तीन पीढ़ियां एक साथ एक ही घर में रहती हैं और वे एक दूसरे से अधिक बातचीत करते हैं और खुशहाल जीवन जीते हैं। उनकी ऐसी पारिवारिक संस्कृति उनके जीवन को स्फूर्ति और ताजगी से भर देती है।

हमारे पास एक और परिवार है। वह स्वर्गीय परिवार है, जिसके सदस्य स्वर्गीय पिता और माता से अनंत जीवन के जीन को विरासत में प्राप्त करके सत्य के अन्दर एक साथ विश्वास के मार्ग पर चल रहे हैं। सिय्योन के परिवार के सदस्य, जो स्वर्ग की ओर आशा रखते हुए आपस में सुंदर बातचीत करते हैं और खुशी–खुशी जीते हैं, परिश्रमी जीवन के मार्ग में एक दूसरे को उत्साह, उम्मीद और बड़ी सात्ंवना पहुंचाते हैं।

कई बार हम परिवार के कारण परेशानी महसूस करते हैं। मगर परिवार के कारण खुश और सुखी होने के पल दुखी होने के पलों से कहीं ज्यादा हैं। आज आइए हम अपने परिवार के सदस्यों से और अधिक प्रेम करें जो हमें स्वस्थ और खुश रखते हैं।