एक पारिवारिक समानता खोजें

10,195 बार देखा गया

जब आप आईने में खुदको देखते हैं, तो क्या आपको लगता है कि आप अपने माता-पिता की तरह दिखते हैं? क्या आप अपने बच्चे को आपकी तरह बातें करते या कार्य करते देखकर आश्चर्यचकित हुए हैं? जब आप अपने भाई या बहन के साथ बाहर गए, तब क्या लोगों ने आप दोनों को एक परिवार के रूप में पहचाना? क्या लोग कहते हैं कि आप अपने जीवनसाथी की तरह दिखते हैं?

परिवार के सदस्य रूप, आदत, स्वाद, रुचि, आवाज और भावनात्मक अभिव्यक्ति में एक दूसरे से मिलते जुलते हैं। बेशक, जीन अपनी भूमिका निभाते हैं, लेकिन लोग आसपास के वातावरण से भी प्रभावित होते हैं। इसलिए यह स्वाभाविक है कि एक ही वातावरण में परिवार के सदस्य एक दूसरे से मिलते जुलते हैं। इन सबसे ऊपर, जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप जो कुछ भी वह करता है उसका पालन करना चाहते हैं, और उस व्यक्ति का अनुसरण करते हुए, आप भी उसके जैसे हो जाते हैं।

इस महीने, हर दिन आपके परिवार में एक पारिवारिक समानता खोजें। ऐसा कहा जाता है कि लोग उन लोगों के प्रति आकर्षित होते हैं जो अपने समान दिखते हैं। जितनी अधिक आप समानताएं पाएंगे, उतना अधिक आप एक दूसरे के करीब महसूस करेंगे।

टिप्स
अपने परिवार को रुचि के साथ देखें।
एक “टेलीपैथी टेस्ट” करें। (दिए गए शब्दों में से जैसे कि कोक/स्प्राइट, नारंगी/ हरा और पहाड़/समुद्र, एक ही समय में प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद को बोलता है।)
समानताएं लिखें।
एक-दूसरे से मिलती-जुलती बातों के लाभ के बारे में बात करें।
समानताओं में से जिसे सुधारने की आवश्यकता है, उसके बारे में बात करें।
खोजें कि आप एक दूसरे की किस बात के सदृश्य बनना चाहते हैं।