WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

हीरे के समान

26,889 बार देखा गया
लेख सुनें 4:00

हीरे को मणियों का बादशाह कहा जाता है और यह इस पृथ्वी पर समस्त प्राकृतिक पदार्थों में सबसे अधिक कठोर पदार्थ है। यह कोयले और पेंसिल की सामग्री यानी ग्रेफाइट की तरह कार्बन से बनता है।

हालांकि हीरा, कोयला और ग्रेफाइट एक ही पदार्थ से बने होते हैं, लेकिन कोयला और ग्रेफाइट बहुत आसानी से टूट जाते हैं और इसके विपरीत हीरा पारदर्शी और चमकदार होता है और इसलिए वह अटूट प्रेम का प्रतीक बनता है। ऐसा कैसे हो सकता है?

इनके बीच जो संरचनात्मक फर्क है, उसमें इसका जवाब है। कोयले और ग्रेफाइट में षट्कोण वाले कार्बन परमाणु एक दूसरे से अव्यवस्थित और समतल कण के रूप में जुड़े रहते हैं, इसलिए वे एक हल्के धक्के से भी आसानी से टूट जाते हैं। लेकिन जब वे पृथ्वी के गर्भ में मौजूद बहुत ऊंचे ताप और दबाव में रहते हैं, तब उनकी संरचना सूक्ष्म और परिशुद्ध बनती है और वे उस हीरे में बदल जाते हैं जिससे ज्यादा कठोर और कड़ी पदार्थ इस दुनिया में कोई नहीं है।

देखो, यह क्या ही भली और मनोहर बात है कि भाई लोग आपस में मिले रहें! भजन 133:1

जब सिय्योन के भाई–बहनें एक साथ संसार की परीक्षाओं को सहते हुए एक मन बनते हैं, तब परमेश्वर उन्हें भला और मनोहर मानते हैं। उनके तुल्य इस संसार में कोई भी नहीं है। परमेश्वर के अनन्त मणियो! चाहे कितनी भी कठिन परीक्षा से गुजरें, आइए हम अन्त तक धीरज से उसे सह लें और प्रेम से एकजुट रहें।

हीरे के समान

4:00
0:00 4:00

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।