क्षमता से ज्यादा कीमती क्या है?

8,966 बार देखा गया
본문 읽기 4:08
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

16 सितंबर 1976 को सोवियत संघ के एक शहर में एक बस ने अपना संतुलन खो दिया और नदी में गिर गई। फिर एक मनुष्य बिना किसी हिचकिचाहट के नदी में कूद गया। काले धुएं की वजह से वह देख नहीं सका कि उसके आगे क्या है, और वह पानी ठंडा था, लेकिन अपनी पूरी ताकत के साथ उसने यात्रियों को नदी से बाहर निकाला। शावर्ष करापेत्यां नामक वह एक प्रसिद्ध फिन तैराक था, जिसने 11 बार विश्व रिकॉर्ड तोड़े और 13 बार यूरोपीय चैम्पियनशिप और 17 बार विश्व प्रतियोगिता को जीता।

30 से भी ज्यादा बार नदी में गोताखोरी करके, उसने लगभग 30 लोगों को बचाया और फिर वह बेहोश हो गया। उस दिन से उसे निमोनिया और सेप्टिसीमिया हो गया। उसके 46 दिन बाद जब वह जाग उठा, उसका शरीर इतना टूट चुका था कि वह फिर से तैराकी में हिस्सा नहीं ले सका। यह उसके लिए एक चौंकाने वाली खबर हुई होगी जो अपने जीवन में सबसे अच्छा समय बिता रहा था। परन्तु, ऐसी कुछ और बात थी जो उसे बहुत अधिक सता रही थी। दुर्घटना के दिन पर लोगों को बचाने के दौरान, उसने गलती से सीट की गद्दी को एक व्यक्ति समझकर बाहर निकाला था। उसके बाद, उसे इस बात को सोचते हुए बुरे सपने और उदासी का सामना करना पड़ा कि यदि उसने वह गलती न की होती, तो वह एक और व्यक्ति को बचा सकता था।

अब वह एक जूता मरम्मत की दुकान और विकलांगों के लिए दुकान का मालिक है। लोगों की यादों में, वह एक सक्षम तैराक के बजाय एक हीरो माना जाता है जिसने कई लोगों को बचाया।