पिंक लेंस इफेक्ट

17,438 बार देखा गया
본문 읽기 4:10
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

जब आप प्यार में पड़ते हैं, मस्तिष्क के केंद्र से डोपामाइन स्रावित होता है, और आपको अधिक आनन्द और खुशी का एहसास होता है। स्वाभाविक रूप से, आपके चेहरे पर सजीवता और अधिक मुस्कान रहेगी और संसार उज्ज्वल और सुंदर दिखाई देगा। चूंकि आपको अच्छा एहसास होता है, आप ऐसी बातों के लिए भी उदार बन जाएंगे जिनके लिए आप आमतौर पर नाराज या उग्र हो जाते थे। आप उस व्यक्ति के दोष को नहीं देखते जिससे आप प्रेम करते हैं लेकिन केवल उनकी अच्छी चीजों को ही देखते हैं।

इस अवस्था को मनोविज्ञान में पिंक लेंस इफेक्ट कहा जाता है। जैसे कि आपने गुलाबी रंग के चश्मे पहन लिए हों, वह व्यक्ति जिससे आप प्रेम करते हैं, चाहे कुछ भी करता है आपको वह अच्छा ही लगता है।

कितना अच्छा होता कि यह चश्मे कभी नहीं उतरते? इस पिंक लेंस इफेक्ट की वैधता अवधि ज्यादा से ज्यादा तीन साल की होती है। लोगों के बीच में अंतर हो सकता है, लेकिन धीरे­धीरे समय के बीतने पर आप दूसरे व्यक्ति की कमजोरियों को देखने लगते हैं, और पहले आप जिसे उसकी खासियतें मानते थे, वही बाद में उसकी कमियां लगने लगती हैं। वास्तव में, वह व्यक्ति आज भी पहले के समान ही है, लेकिन आपका मन बदल गया है।

लेकिन सच्चा प्रेम उसी क्षण से शुरू होता है। यदि दो व्यक्ति एक दूसरे को स्वीकार करते हैं जैसे वह है और दूसरों की कमियों को ढकते हैं और एक दूसरे के प्रति विचारशील रहते हैं, तो उनके बीच का मजबूत प्रेम और भरोसा कभी समाप्त नहीं होगा।