आइए हम प्लास्टिक को कम करें!
इंचियोन कोरिया से ह्यन यंग ग्यंग
प्लास्टिक के उपयोग से होने वाला पर्यावरण प्रदूषण एक वैश्विक मुद्दा बन गया है। प्लास्टिक को कम करने की नीति की घोषणा करते हुए, भारत सरकार प्लास्टिक को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उसका समर्थन करने के लिए, भारत के पुणे में चर्च ऑफ गॉड के सदस्य और कोरिया के ASEZ सदस्यों ने एक साथ मिलकर ‘’प्लास्टिक को कम करें’ नामक अभियान चलाया।

“भारत को बचाएं! पृथ्वी को बचाएं! माता के प्रेम के साथ!”
जोर से नारा लगाते हुए, हम आगे बढ़े। भारत में कुछ घंटों के लिए बैनर-पोस्टर को पकड़ना और चलना आसान नहीं था, जहां सड़कों का रखरखाव अच्छी तरह से नहीं किया गया है। इसके अलावा, हमारी पूरी जुलूस के दौरान बारिश हुई इसलिए हम पूरा भीग गए थे। लेकिन बारिश हमें रोक नहीं सकी। तब नागरिक हमारे पर्यावरण अभियान में रुचि दिखाने लगे। कुछ नागरिकों ने यह कहते हुए ताली बजाई कि हम अच्छा काम कर रहे हैं, कुछ ने कहा कि वे खरीदारी करते समय अपने स्वयं के बैग का उपयोग करेंगे, और कुछ ने कहा कि वे अपनी निजी बोतलों का उपयोग करेंगे। जब नागरिकों ने कहा कि वे अपने वंशजों के भविष्य के लिए अस्थायी असुविधा को सहन करेंगे, तो हम आभारी थे। हमें आशा हैं कि अधिक लोग पर्यावरण में रुचि रखें और पृथ्वी को बचाने के कार्य में भाग लें।