समय–क्षितिज

12,106 बार देखा गया
본문 읽기 4:52
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

क्षितिज वह रेखा है जहां लगता है कि पृथ्वी या समुद्र आकाश से मिलता है। और एक विशिष्ट क्षेत्र या गतिविधि के पूर्वेक्षण या संभावना को प्रतीक रूप से दिखाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जब हम इसी शब्द के आगे “समय” जोड़ते हैं, तो हमें एक सिद्धांत मिलता है जो जीवन की योजना के लिए लागू होता है – उसे “समय–क्षितिज” कहा जाता है।

एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग जीवन में सफल हुए और जो लोग असफल हुए, उन दोनों के बीच का अंतर ज्यादातर इस पर निर्भर करता है कि उनका समय–क्षितिज कितना लंबा है। इसका यह मतलब निकलता है कि आपके समय–क्षितिज की लंबाई के आधार पर आपके जीवन का संकेत चिन्ह बदल सकता है।

जिनके पास एक लंबा समय–क्षितिज है, वे लोग अपनी आंखों के सामने एक पेड़ को नहीं, लेकिन एक विशाल जंगल को देखकर अपने समय का निवेश करते हैं। क्योंकि वे किसी चीज का कुछ हिस्सा नहीं, पर पूरा हिस्सा देखते हैं, इसलिए वे ज्यादातर मामलों में तुरंत परिणाम प्राप्त नहीं करते। इसके कारण, वे उन आधुनिक लोगों की आंखों में सुस्त दिख सकते हैं, जो कोई भी नुकसान न उठाने के लिए और पिछड़ न जाने के लिए संघर्ष करते हैं। हालांकि, जैसे वे बेहतर भविष्य की आशा करते हुए, धीरज के साथ आगे बढ़ते हैं, वे हमेशा शुभ फलदायक परिणाम प्राप्त करते हैं।

तब इस दुनिया में किसके पास सबसे लंबा समय–क्षितिज है? वे लोग हैं जो अनंत दुनिया की बाट जोहते हैं – वह देश जो मानव जीवन से परे मौजूद है। आत्मा की अदृश्य दुनिया की रूपरेखा को संजोते हुए इस पृथ्वी पर जीवन जीना आसान नहीं है; लेकिन वह सुंदर स्वर्ग का राज्य है जो वर्णन से बाहर है और समय–क्षितिज के छोर पर स्थित है, इसलिए वे सबसे बुद्धिमान समय निवेशक हैं, है न?