WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

पिता को भेजा गया एक पत्र

18,504 बार देखा गया
लेख सुनें 4:02

मैक नामक एक नौ वर्षीय लड़का जो अलास्का में रहता था, हर साल उस समय केक पकाता है और एक पार्टी का आयोजन करता है जब उसके पिता का जन्मदिन आता है जो 2009 में अफगानिस्तान में मारे गए थे। लेकिन उसने इस वर्ष एक विशेष पत्र लिखा।

“प्यारे पापा, मेरे पास कुछ सवाल हैं। एक टैंक के अंदर होना कैसा लगता है? अब आपकी उम्र कितनी है? जब आपकी मृत्यु हुई, तब आप कितने वर्ष के थे? आपका पसंदीदा भोजन क्या है? आपका पसंदीदा जानवर कौन सा है? आपका पसंदीदा शौक क्या है? आपकी पसंदीदा गतिविधि क्या है? स्वर्ग में रहना कैसा लगता है? क्या आपने देखा कि मैंने क्या–क्या पूरा किया है?”

मैक उस समय केवल पांच वर्ष का था जब उसने अपने पिता को खो दिया था। इसलिए वह अपने पिता से जुड़ी हुई कई चीजों के बारे में जानने के लिए उत्सुक था। वह अपने पिता को यह दिखाना चाहता था कि वह उन्हें नहीं भूला है और वह अब भी उनसे प्रेम करता है। उसकी मां ने फेसबुक पर अपने बेटे की इच्छा को पोस्ट किया और जल्द ही हेल्पिंग अमेरिकन वेटरन्स एक्सपीरियंस अलास्का की सहायता से वह लेफ्टिनेंट कर्नल ब्रायन बाल्डविन, एक एफ–22 लड़ाकू विमान के पायलट से मिल सका।

24 जनवरी को लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डविन जिसे विशेष मिशन सौंपा गया था, उन्होंने मैक के पत्र के साथ अपने विमान में जितना हो सके सबसे ऊंची उड़ान भरी, यह आशा करते हुए कि छोटे बेटे का प्रेम उसके मृत पिता तक पहुंच जाएगा।

पिता को भेजा गया एक पत्र

4:02
0:00 4:02

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।