“मैं वृद्ध होना चाहती हूं”

11,341 बार देखा गया
लेख सुनें 4:26

जिस तरह कोई भी समय के प्रवाह को नहीं रोक सकता, वैसे ही कोई भी उम्र बढ़ना नहीं रोक सकता। उम्र बढ़ने के निशान को छिपाने के लिए, लोग अपने बालों में मेहंदी लगाते हैं या चेहरे पर बोटॉक्स इंजेक्शन लगाते हैं। कोई भी उनकी बढ़ती उम्र को खुश करते हुए स्वीकार नहीं करेगा।

मगर, एक ऐसी महिला थी जो वृद्ध होना चाहती थी। शेर्लोट किटली, जो ब्रिटेन में दो बच्चों की एक मां और एक साधारण गृहिणी थी, उसे अंतिम चरण का बृहदान्त्र कैंसर के बारे में पता चला, और अति उत्सुकता से एहसास हुआ कि हर सुबह अपने बच्चों को जगाना, उन्हें गले से लगाना और उन्हें चूमना कितना सुखद था। उसके पास करने के लिए बहुत सी चीजें थींऌ वह हर सुबह अपने पति के द्वारा बनाई गई कॉफी पीती थी और अपनी बेटी के बाल बनाती थी, और अपने बेटे के खोए हुए खिलौने ढूंढ़ती थी। लेकिन उसे दिया गया समय इतना कम था कि वह अपने समय सीमित जीवन के लिए सिर्फ खेदित थी। 25 बार की रेडियोथेरेपी और 39 बार की कीमोथेरेपी को सहन करते हुए, उसने जीवित रहने की कोशिश की लेकिन मृत्यु को आगे नहीं ढकेल सकी। 36 वर्ष की आयु में उसकी मृत्यु हुई और मरने से पहले उसने अपने ब्लॉग पर अंतिम संदेश छोड़ा।

“एक मोटी कमर पाने से मुझे खुशी होगी। सफेद बाल? मैं इनके लिए कहां पर आवेदन करूं? मैं उन सभी चीजों को गले लगाऊंगी जो दिखाती हैं कि मैं वृद्ध हो रही हूं, क्योंकि इसका मतलब है कि मैं थोड़ी देर और जीवित रही। मैं वृद्ध होना चाहती हूं। कृपया जीवन का आनंद लीजिए। इसे दोनों हाथों से पकड़ लीजिए। मुझे आपसे ईर्ष्या होती है!”

“मैं वृद्ध होना चाहती हूं”

4:26
0:00 4:26

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।