परिवार का रोचक नारा बनाएं!
본문 읽기
3:28
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

खिलाड़ी खेल में भाग लेते समय एक साथ कहते हैं, “जय हो, चलो!” ताकि वे एक दूसरे को प्रोत्साहित कर सकें। स्पेनी भाषा में लोग कहते हैं, “आनिमो!” यदि आप ऐसे प्रोत्साहक शब्द कहें, तो आप अपने आपको प्रोत्साहित कर सकेंगे और यह सोच सकेंगे कि मैं यह कर सकता हूं, और इससे आपको आत्मविश्वास मिलेगा। और टीम के लोगों के बीच अच्छी ऊर्जा फैल जाएगी और एकता की भावना अधिक मजबूत हो जाएगी।
परिवार भी एक टीम है। आइए हम परिवार के टीमवर्क के लिए परिवार का नारा बनाएं। परिवार का नारा न केवल परिवार के टीमवर्क को मजबूत करता है, बल्कि हमें अपने परिवारवालों को सामथ्र्य और साहस देने का मौका देता है और यह आशा का संदेश दे सकता है।
अब आइए हम एक साथ मुट्ठी बांधकर परिवार का नारा लगाएं!
- टिप्स
- चर्चा कीजिए कि कौन सा शब्द नारे में शामिल करना अच्छा होगा?
- नारे को इस तरह बनाइए जिससे खुशी और सकारात्मक भाव पैदा होता है।
- एक प्यारा या जोशपूर्ण नारा बनाया जा सकता है जिसमें ताली बजाना और नृत्य करना शामिल है।
- सुबह को जरूर सब मिलकर नारा लगाइए(हर दिन कम से कम एक बार लगाएं)।
- जब आप नारा लगाते हैं, तो मुस्कुराते हुए और परिवार के प्रति प्रेम से भरपूर हृदय के साथ लगाइए।