गाइड रनर

12,390 बार देखा गया
본문 읽기 3:50
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

शारीरिक रूप से विकलांग खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता, पैरालिम्पिक्स में, ऐसे लोग होते हैं जो सक्षम शरीर के साथ पैरालिम्पिक्स में भाग ले सकते हैं। वे गाइड रनर(Guide Runner) होते हैं। उनकी भूमिका नेत्रहीन खिलाड़ियों को मैदान छोड़े बिना सुरक्षित रूप से खेलने में मार्गदर्शन करना होता है।

अल्पाइन स्की रेसिंग के मामले में, गाइड रनर वायरलेस हेडसेट के द्वारा मैदान की स्थिति, दिशा, और उचित गति के बारे में सभी जानकारियां लगातार खिलाड़ी को देता रहता है। यदि गाइड रनर खिलाड़ी से उचित दूरी बनाए रखने में विफल रहता है या उसे छूता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। तो, गाइड रनर को अपनी गति को नियंत्रित करते हुए, अपना अनुसरण कर रहे खिलाड़ी की जांच करते रहना चाहिए। यदि गाइड रनर की मदद से खिलाड़ी पदक जीतता है, तो गाइड रनर भी पदक प्राप्त करता है।

एक नेत्रहीन खिलाड़ी को तेज गति से एक फिसलन वाली ढलान पर स्कीइंग करते हुए नीचे उतरना एक जबरदस्त चुनौती होती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खिलाड़ी गाइड रनर पर पूरी तरह से भरोसा करता है, और कदम से कदम मिलाते हुए, गाइड रनर सबसे बड़ी देखभाल के साथ खिलाड़ी का नेतृत्व करता है। यही कारण है कि एकता में एक सफेद बर्फीली ढलान से नीचे स्कीइंग करने वाले दो व्यक्ति बहुत सुंदर हैं।