अपने भाई को बचाने के लिए

10,493 बार देखा गया
본문 읽기 4:56
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

अप्रैल 2013 में प्राथमिक विद्यालय की एक लड़की और एक लड़का, जो भाई–बहन हैं, कोरिया के सियोल शहर के एक स्टडी सेंटर से घर की ओर जा रहे थे। उन्होंने कुछ बच्चों को एक खेल के मैदान के पास वर्षा–जल पंपिंग स्टेशन की एक प्लेट पर ऊपर–नीचे कूदते हुए देखा। जब वे सभी बच्चे वहां से चले गए, तब इस लड़के ने भी उसी स्थान पर कूदना शुरू किया। उसे ऐसा करते हुए देखकर, उसकी बड़ी बहन(12 वर्षीय) उसे वहां से ले जाने के लिए उसके पास आई। अचानक वह प्लेट झुक गई और वे दोनों पंपिंग स्टेशन में गिर गए जो आठ मीटर गहरी थी।

उसमें पानी की गहराई 130 सेंटीमीटर थी। सौभाग्य से लड़की 153 सेंटीमीटर लंबी थी जिससे वह पानी के ऊपर अपना सिर रखकर सांस ले सकती थी, लेकिन वह लड़का सांस नहीं ले सकता था जो 140 सेंटीमीटर लंबा था। इसलिए उस लड़की ने अपने भाई को पकड़कर ऊपर उठाया और यहां तक कि पंजों के बल खड़े होकर उसे सांस लेने में सक्षम बनाया। चूंकि वह शाम का समय हुआ था, वे अंधेरे में थे, और पानी गंदा और ठंडा था। ठंड से कांपते हुए आधे होश में वे मदद के लिए चिल्लाते रहे। उनके गिरने के 50 मिनट बाद, एक मिडल स्कूल के छात्र ने उन्हें पाया और अंतत: उन्हें बचाया जा सका।

बाद में लड़की ने कहा कि जब उसका भाई पानी में डूबकर छटपटा रहा था, वह अपने भाई को ऊपर उठाने के अलावा कुछ भी नहीं सोच सकती थी। भले ही उस लड़के ने अपनी बहन को उसे नीचे रखने के लिए कहा जो थकी हुई लग रही थी, वह लड़की अंत तक उसे ऊपर थामे रही क्योंकि उसे डर था कि अगर वह अपने भाई को छोड़ दे तो शायद वह मर जाएगा।

मौत के डर से कांपते हुए उसने अपने भाई को बचाने के लिए अंत तक जी–जान लगाकर धीरज रखा। अपने भाई के प्रति उस लड़की के छू लेने वाले प्रेम ने दोनों को बचा लिया।