भले ही एक दिन के लिए जीती है

9,782 बार देखा गया
본문 읽기 3:49
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

जैसे हमें मछली को तैरने का तरीका सिखाने की जरूरत नहीं होती, वैसे ही हमें क्षणभंगुर मक्खियों के सामने अल्प जीवन के बारे में बात करने की जरूरत नहीं होती है। क्षणभंगुर मक्खियां एक वयस्क के रूप में बहुत ही कम समय के लिए जीती हैं। उनका जीवनकाल प्रजातियों के अनुसार अलग-अलग होता है; अधिकतम समय दो सप्ताह है। क्या आप जानते हैं कि वे इस दुनिया में आने के लिए कितनी देर तक इंतजार करती हैं?

यह एक हजार दिन है। पानी के अन्दर कीट के अर्भक के रूप में रहने के दौरान, जब तक वे पंख के साथ वयस्क नहीं हो जातीं, वे 20 से भी ज्यादा बार अपनी त्वचा बदलती हैं। जैसे कि वे दिखा रही हैं कि कोई भी जीवन, चाहे वह कितना छोटा ही क्यों न हो, आसानी से इस दुनिया में नहीं आ सकता, और वे एक लंबे समय तक धैर्यपूर्वक केंचुली उतारना दोहराने के बाद पानी के बाहर आती हैं और फिर प्रजनन के मिशन के लिए जल्दी से उड़ जाती हैं। वे न तो एक दिन बेकार जाने देती हैं और न ही अपने काम को कल तक विलंबित करती हैं। अपने समय को कीमती मानते हुए, वे बस अपना सर्वोत्तम कार्य करती हैं।

क्षणभंगुर मक्खियां उन लोगों को कहती हैं जो उनको महत्वहीन मानते हैं, “चूंकि हम अपना मिशन जानती हैं, तो हजार दिनों का इंतजार भी व्यर्थ नहीं है। चाहे हमारा जीवन एक दिन हो, फिर भी हम अर्थपूर्ण रूप से जी सकती हैं।”