कमजोरी एक अवसर बन गई

5,565 बार देखा गया
본문 읽기 2:23
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

टोस्कानीनी जो विश्व में एक मशहूर संचालक है, वह पहले चेलो वादक था जिससे अपेक्षा की जाती थी कि वह एक बढ़िया वादक बनेगा। लेकिन उसकी नजर कमजोर थी, इसलिए उसके लिए संगीत लेख पढ़ना मुश्किल था और उसे चेलो बजाने के लिए संगीत को पूरा याद करना पड़ता था।

एक दिन ऐसा हुआ कि एक महत्वपूर्ण संगीत समारोह से पहले ऑर्केस्ट्रा का संचालक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चूंकि ऑर्केस्ट्रा के सदस्यों में से संगीत को पूरा याद करनेवाला व्यक्ति सिर्फ टोस्कानीनी ही था, इसलिए उसे उसके बदले ऑर्केस्ट्रा का संचालन करने का काम सौंपा गया। उस संगीत समारोह में उसके संचालन करने की क्षमता को स्वीकृति और मान्यता मिल गई।

दूसरे लोगों की तरह, यदि टोस्कानीनी की नजर अच्छी होती, तो क्या वह एक प्रसिद्ध संचालक के रूप में प्रशंसा प्राप्त कर सकता था?