एक रेस्तरां जो गलत भोजन परोसता है

10,335 बार देखा गया
본문 읽기 3:49
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

क्या होगा अगर आप हैम्बर्गर स्टेक का ऑर्डर दें और मोमो परोसा जाए? क्या होगा अगर ऑर्डर किया हुआ खाना परोसने से पहले डेजर्ट आ जाए? आपको आश्चर्य हो सकता है कि कौन ऐसे रेस्तरां में जाना चाहेगा, लेकिन यहां पर भोजन करने वालों ने कहा कि वे फिर से आना पसंद करेंगे।

यह एक रेस्तरां के बारे में कहानी है जो जून 2017 में जापान के टोक्यो में, मनोभ्रंश रोगियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक जापानी प्रसारण कंपनी के एक निर्माता के सुझाव से दो दिनों के लिए खोला गया था। वह रेस्तरां में, जहां मनोभ्रंश से पीड़ित बुजुर्ग ऑर्डर लेते और खाना परोसते थे, एक नोटिस लगाई गई थी कि, “आपको ऑर्डर किए गए व्यंजन नहीं मिल सकते।” संभवत: इस वजह से, भोजन करने वाले लोग ऑर्डर से अलग भोजन प्राप्त करने पर भी बिलकुल परेशान या अप्रिय नहीं दिखाई दिए। बल्कि, वे समझ गए और उदारता से उनकी गलतियों को स्वीकार कर लिया। यहां तक कि मनोभ्रंश से पीड़ित बुजुर्ग कर्मचारी भी यह सोचकर प्रसन्न थे कि वे भी समाज के सदस्यों के रूप में दूसरों के लिए कुछ कर सकते हैं।

एक हृदय जो दूसरों को जैसे वे हैं वैसे स्वीकार कर सकता है और उनकी छोटी-छोटी गलतियों को सहन करता है! अगर हम ऐसे हृदय के साथ आस-पास के लोगों के साथ व्यवहार करें, तो हम गुस्से में लाल नहीं होंगे बल्कि सभी एक साथ खुश रहेंगे।