जेरोम सी. ग्लेन के साथ ASEZ बैठक

सतत भविष्य के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों की भूमिका की तलाश

दक्षिण कोरिया

25,630 बार देखा गया
लेख सुनें 8:42

भविष्य भविष्य से मिलता है। मिलेनियम प्रोजेक्ट के निदेशक जेरोम सी. ग्लेन ने कोरिया का दौरा किया और 26 जून को नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में आयोजित ASEZ बैठक में भाग लिया। “सतत भविष्य के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों की भूमिका की तलाश” इस विषय के तहत आयोजित बैठक में चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ के 530 सदस्य भी शामिल हुए।

माता ने श्रीमान ग्लेन का स्वागत किया जिसने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए कुछ समय निकाला। बैठक शाम 5 बजे के आसपास, ‘An Island’, ‘Right now, Right here,’ नामक दो पर्यावरण गीतों के प्रदर्शन के साथ शुरू हुई। ये ऐसे गीत हैं जो पर्यावरण के मुद्दों के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाते हैं और लोगों से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं। विश्वविद्यालय के छात्रों के गायक-दल की धुन ने एक वीडियो के साथ तालमेल रखने हुए दर्शकों को प्रेरित किया। छात्रों ने पैनल एक प्रस्तुति के माध्यम से ASEZ की गतिविधियों का अंग्रेजी में परिचय दिया, और भविष्यवादी की बात ध्यान से सुनी और सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे।

श्रीमान ग्लेन ने विभिन्न विषयों के बारे में बात की जैसे कि सामूहिक बुद्धि को स्वीकार करने और उसका उपयोग करने का तरीका, शहरों के साथ सहयोग करके परिवर्तन लाने का तरीका। ASEZ के सदस्यों के उत्साह से प्रभावित होकर उसने ASEZ प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया। उसने ASEZ की गतिविधियों का ऊंचा मूल्यांकन किया, क्योंकि दुनिया भर में विश्वविद्यालय के छात्र अब कार्य कर रहे हैं, और उनसे बेहतर भविष्य के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए कहा। उसने ASEZ के ‘एकसाथ अपराध कम करना(Reduce Crime Together)’ परियोजना में भी अपनी रुचि दिखाई और इस मामले पर अधिक गहराई से चर्चा करने के लिए फिर से मिलने की उम्मीद की।

जब श्रीमान ग्लेन ने कहा कि वह ऑनलाइन पर ASEZ की गतिविधियों को बताएगा और फीडबैक देते हुए उसका समर्थन करेगा, तब विश्वविद्यालय के छात्रों ने वाहवाही करते हुए तालियां बजाईं। प्रतिभागियों ने सतत भविष्य के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया, “हमने एक बार फिर से पुष्टि की है कि पर्यावरण परियोजना, संयुक्त राष्ट्र SDGs के कार्यान्वयन के लिए परियोजना और अपराधों को रोकने के लिए परियोजना जैसी ASEZ की गतिविधियां मानव जाति के भविष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं,” ”जो भविष्य के लिए हमें करना है वह छोटी चीजों से शुरू करके उन चीजों को कार्य में लाना है।”

बैठक के बाद, श्रीमान ग्लेन ने ASEZ की सराहना की कि ASEZ की सभी गतिविधियां जो माता के मन से कार्य करता है, सफलतापूर्वक की जा रही हैं। और उसने छात्रों से कहा, “एक परिवर्तन भविष्य में महान परिवर्तन ला सकता है। आप दुनिया भर में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और बदलाव कर रहे हैं। मेरा मानना है कि इस तरह की गतिविधियां मानव जाति के भविष्य को बदल सकती हैं।”

जेरोम सी. ग्लेन के साथ ASEZ बैठक

8:42
0:00 8:42

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।