बहन जिज्ञासा, मैंने सुना है कि आप वर्ष की शुरुआत में अपने गांव गई थी। क्या आप वहां अक्सर जाती हैं?
हां, वहां मेरी माता है। चाहे राष्ट्रीय छुट्टी के जैसा कोई विशेष दिन न हो, जब कभी मेरे पास समय होता है, तब मैं उन्हें देखने जाती हूं।
ऐसा लगता है कि जब माता गांव में होती है, तभी हमें अपने गांव की अधिक याद आती है। जब गांव की बात आती है, तो हमारे मन में माता आती है न? इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारी आत्माओं के घर, यानी स्वर्ग के राज्य में भी स्वर्गीय माता हैं।
मैं शुरू में स्वर्गीय माता के बारे में सुनकर बहुत चकित हो गई थी। क्योंकि सभी लोग परमेश्वर को “पिता” कहकर बुलाते हैं। और मैंने भी ऐसा ही सोचा था। लेकिन जब मुझे कहा गया कि स्वर्ग में माता भी हैं, तो मुझे थोड़ा अजीब लगा।
यदि कोई अपनी सीखी हुई चीजों से कुछ अलग चीज सुने, तो उसे वह अपरिचित लगेगा। लेकिन परमेश्वर ने लंबे समय पहले ही सृष्टि की सभी रचनाओं के द्वारा स्वर्गीय माता के अस्तित्व को जानने दिया है।
प्रकृति के सिद्धांत के अनुसार इस संसार के सभी जीवित प्राणी अपने माता–पिताओं से जीवन पाते हैं। सिर्फ हम मनुष्य ही नहीं, लेकिन आकाश में उड़ने वाले पक्षी, जमीन पर रहनेवाले पशु और बहुत छोटे–छोटे कीड़े भी वैसे ही हैं। तब, इस तरह सभी चीजों की सृष्टि करने के पीछे परमेश्वर की क्या इच्छा है?
इस दुनिया में सृजी गई हर चीज में परमेश्वर की इच्छा शामिल है।
हे हमारे प्रभु और परमेश्वर, तू ही महिमा और आदर और सामर्थ्य के योग्य है; क्योंकि तू ही ने सब वस्तुएं सृजीं और वे तेरी ही इच्छा से थीं, और सृजी गईं।
प्रकाशितवाक्य 4:11
इस संसार में सभी जीव अपनी माताओं के द्वारा जन्म लेते हैं, परमेश्वर ने ऐसा होने दिया है ताकि हम यह जान सकें कि हमारी आत्माओं का जीवन भी हमारी आत्मिक माता के द्वारा दिया जाता है। हमारी आत्मिक माता है जो हमारी आत्माओं को जीवन देती है, इस तथ्य को यीशु ने परमेश्वर को “पिता” कहकर बुलाते हुए उजागर किया।
अत: तुम इस रीति से प्रार्थना किया करो: “हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए।”
मत 6:9
भले ही बहुत सी उपाधियां हैं, लेकिन क्यों यीशु ने हमें परमेश्वर को पिता कहकर पुकारने के लिए कहा? मैं आपको एक हिन्ट देता हूं, पिता एक उपाधि है जिसका उपयोग परिवार में किया जाता है।
परिवार, पिता… क्या उनके कहने का मतलब था कि हम एक परिवार हैं जिसमें पिता परमेश्वर हैं? अब मैं समझ सकती हूं कि क्यों हम चर्च में एक दूसरे को भाई और बहन कहते हैं।
आप सही हैं! पिता, भाई और बहन, इन शब्दों का परिवार में उपयोग किया जाता है। लेकिन यहां एक और चीज है जिसके बारे में आपको गंभीरता से सोचने की जरूरत है। एक परिवार का गठन करने के लिए एक पिता होना चाहिए, और उसे पिता कहकर बुलाने वाली संतान होनी चाहिए और एक माता भी होनी चाहिए जो उन्हें जन्म देती है। इसके अलावा, “पिता” शब्द अपने आप में इस बात का सबूत है कि माता परमेश्वर का अस्तित्व है।
मैं यह नहीं कहता कि केवल प्रकृति का सिद्धांत ही सिखाता कि हमारे पास माता परमेश्वर हैं। बाइबल में यह उल्लेख है कि हमारे पास पिता परमेश्वर के साथ–साथ माता परमेश्वर भी हैं।
तब परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया, अपने ही स्वरूप के अनुसार परमेश्वर ने उसको उत्पन्न किया; नर और नारी करके उसने मनुष्यों की सृष्टि की।
उत्पत्ति 1:27
नर और नारी परमेश्वर के स्वरूप के अनुसार बनाए गए थे। मेरे जैसे पुरुष को नर स्वरूप के परमेश्वर के अनुसार, और आपके जैसी स्त्री को नारी स्वरूप की परमेश्वर के अनुसार बनाया गया है। लोग नर स्वरूप के परमेश्वर को पिता परमेश्वर कहकर बुलाते हैं। तब हमें नारी स्वरूप की परमेश्वर को क्या कहकर बुलाना चाहिए?
हां, सही है! जैसा कि आप देखते हैं, बाइबल के पहले अध्याय से ही माता परमेश्वर का अस्तित्व प्रकट होता है। और बाइबल की आखिरी पुस्तक, यानी प्रकाशितवाक्य में हमारे समय में माता परमेश्वर के प्रकट होने की भविष्यवाणी की गई है।
… “इधर आ, मैं तुझे दुल्हिन अर्थात् मेम्ने की पत्नी दिखाऊंगा।” तब वह मुझे आत्मा में एक बड़े और ऊंचे पहाड़ पर ले गया, और पवित्र नगर यरूशलेम को स्वर्ग से परमेश्वर के पास से उतरते दिखाया।
प्रकाशितवाक्य 21:9–10
प्रेरित यूहन्ना ने बताया कि मेम्ना, यानी स्वर्गीय पिता के पास अपनी पत्नी है, और उसने उसका “स्वर्गीय यरूशलेम नगर” के रूप में वर्णन किया। प्रेरित पौलुस ने स्वर्गीय यरूशलेम को, जो मेम्ने की दुल्हिन है, हमारी माता कहा।
पर ऊपर की यरूशलेम स्वतंत्र है, और वह हमारी माता है।
गलातियों 4:26
वाह, सचमुच बाइबल में स्वर्गीय माता हैं!
हां, निश्चय ही माता परमेश्वर का अस्तित्व है। यदि आप अनन्त जीवन पाना चाहती हैं, तो आपको स्वर्गीय पिता और माता को महसूस करना और उन्हें स्वीकार करना चाहिए।
आत्मा और दुल्हिन दोनों कहती हैं, “आ!” और सुननेवाला भी कहे, “आ!” जो प्यासा हो वह आए, और जो कोई चाहे वह जीवन का जल सेंतमेंत ले।
प्रकाशितवाक्य 22:17
मैं जीवन का जल लेना चाहती हूं। मैं माता परमेश्वर के बारे में और अधिक सीखना चाहती हूं।
बहुत बढ़िया! जितना अधिक आप सीखेंगी, उतना अधिक आपको माता परमेश्वर के अस्तित्व पर यकीन होगा।