चर्च का नाम क्यों ‘चर्च ऑफ गॉड’ है?

93,878 बार देखा गया
लेख सुनें 17:18
बहन, परमेश्वर आपको आशीष दें! मैं पादरी स्पष्टता हूं। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।
जी हां, मुझे भी खुशी हुई। पादरी, मैंने अभी–अभी चर्च ऑफ गॉड में आना शुरू किया है, इसलिए मेरे पास बहुत सारे सवाल हैं। मेरा पहला सवाल यह है कि चर्च का नाम क्यों चर्च ऑफ गॉड है? यदि कोई भी चर्च परमेश्वर पर विश्वास करे, तो वह चर्च ऑफ गॉड है, है न?
बहुत से लोग ऐसा ही सोचते हैं। लेकिन बहन, आपके आसपास कितने ज्यादा चर्च हैं, है न? उनमें से ऐसा चर्च है जो परमेश्वर के द्वारा स्थापित किया गया है, और ऐसा चर्च भी है जो परमेश्वर के द्वारा स्थापित नहीं किया गया है।
क्या ऐसा चर्च भी है जो परमेश्वर के द्वारा स्थापित नहीं किया गया है? यदि यह सच है, तो मुझे किसी चर्च में जाने से पहले यह जानना चाहिए कि कौन सा चर्च परमेश्वर के द्वारा स्थापित किया गया है।
हां, जरूर।
तब मैं कैसे परमेश्वर के द्वारा स्थापित किए गए चर्च को खोज सकती हूं?
यह मुश्किल नहीं है। बाइबल के द्वारा ही जिसमें परमेश्वर के वचन लिखे हैं, आप उस चर्च को खोज सकती हैं।

इसलिए अपनी और पूरे झुण्ड की चौकसी करो जिसमें पवित्र आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है, कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली करो, जिसे उसने अपने लहू से मोल लिया है। प्रे 20:28

परमेश्वर हमें उद्धार देने के लिए स्वयं इस पृथ्वी पर आए और चर्च को स्थापित किया। और जैसे चरवाहा भेड़ों की रखवाली करता है, वैसे ही परमेश्वर चर्च की रखवाली करते हैं। तब आज बहुत सारे चर्चों में से अवश्य ऐसा चर्च होगा जिसे परमेश्वर ने स्वयं स्थापित किया है और जिसकी वह रखवाली करते हैं।
अच्छा, समझ में आया।
परमेश्वर के द्वारा स्थापित किए गए चर्च का नाम परमेश्वर की कलीसिया, यानी चर्च ऑफ गॉड है। बाइबल हमें ऐसा सिखाती है।

पौलुस की ओर से जो परमेश्वर की इच्छा से यीशु मसीह का प्रेरित होने के लिए बुलाया गया और भाई सोस्थिनेस की ओर से, परमेश्वर की उस कलीसिया के नाम जो कुरिन्थुस में है, अर्थात् उनके नाम जो मसीह यीशु में पवित्र किए गए, और पवित्र होने के लिए बुलाए गए हैं… 1कुर 1:1–2

यहां जैसे आपने पढ़ा है, उस चर्च का नाम जहां चेले जाते थे, चर्च ऑफ गॉड है।

परमेश्वर की कलीसिया के बाद लिखे गए “कुरिन्थुस में” शब्द का मतलब क्या है?
इसका मतलब है कि चर्च कुरिन्थुस के क्षेत्र में स्थापित किया गया है। उदाहरण के लिए, यदि चर्च दिल्ली में है, तो वह दिल्ली में स्थित परमेश्वर की कलीसिया कहलाएगा। चर्च चाहे जहां कहीं भी हो, परमेश्वर के द्वारा स्थापित किए गए चर्च का नाम चर्च ऑफ गॉड है।
चर्च ऑफ गॉड के बारे में क्या कुछ और आयतें हैं?
हां, आइए दूसरी आयत देखें।

यहूदी मत में जो पहले मेरा चाल–चलन था उसके विषय तुम सुन चुके हो कि मैं परमेश्वर की कलीसिया को बहुत ही सताता और नष्ट करता था। गल 1:13

प्रेरित पौलुस परमेश्वर को जानने से पहले, उस चर्च को बहुत सताता था जहां यीशु पर विश्वास करने वाले सदस्य जाते थे। और उसने कहा कि वह पहले परमेश्वर की कलीसिया को सताता था। इसलिए चर्च जिसे यीशु ने स्थापित किया और जहां प्रेरित जाते थे, उसका नाम चर्च ऑफ गॉड है।
अच्छा, ठीक है। तब चर्च का नाम अवश्य ही चर्च ऑफ गॉड होना चाहिए, है न?
हां, सही बात है। लेकिन चर्च का नाम चर्च ऑफ गॉड है, सिर्फ इसी वजह से सभी चर्च परमेश्वर के द्वारा स्थापित किए गए चर्च नहीं हो सकते। परमेश्वर के द्वारा स्थापित किए गए चर्च की एक विशेषता होती है।
एक विशेषता?
क्या आपको प्रेरितों 20:28 का वचन याद है? उसमें लिखा है, “परमेश्वर की कलीसिया जिसे उसने अपने लहू से मोल लिया है।”
हां, मुझे याद है।
जैसा कि बाइबल में लिखा है, चर्च ऑफ गॉड को परमेश्वर के लहू के द्वारा स्थापित किया जाना चाहिए। तब, यह परमेश्वर का लहू किसे दर्शाता है?

मेरे बलिदान के लहू को खमीर सहित न चढ़ाना, और न फसह के पर्व के बलिदान में से कुछ सबेरे तक रहने देना। निर्ग 34:25

परमेश्वर के लहू को फसह के पर्व का बलिदान कहा गया। फसह के पर्व का बलिदान मेम्ने के बलिदान को दर्शाता है जो फसह के दिन बलि किया जाता था। पुराने नियम में मेम्ने के लहू के द्वारा फसह का पर्व मनाया जाता था। परमेश्वर ने फसह के मेम्ने के लहू को अपना लहू कहा, इसका कारण यह है कि परमेश्वर फसह के मेम्ने की असलियत के रूप में इस पृथ्वी पर आए। हमें उद्धार देने के लिए परमेश्वर यीशु का नाम लेकर आए और उन्होंने क्रूस पर बलिदान होने से पहले फसह के दिन पर अपने लहू का वादा किया।

अत: चेलों ने यीशु की आज्ञा मानी और फसह तैयार किया… जब वे खा रहे थे तो यीशु ने रोटी ली, और आशीष मांगकर तोड़ी, और चेलों को देकर कहा, “लो, खाओ; यह मेरी देह है।” फिर उसने कटोरा लेकर धन्यवाद किया, और उन्हें देकर कहा, “तुम सब इसमें से पीओ, क्योंकि यह वाचा का मेरा वह लहू है, जो बहुतों के लिए पापों की क्षमा के निमित्त बहाया जाता है। मत 26:19–28

फसह के पर्व में यीशु का लहू, यानी परमेश्वर का लहू शामिल किया गया है। पुराने नियम के समय में भी और नए नियम के समय में भी परमेश्वर का लहू फसह के पर्व को दर्शाता है।
आपका मतलब है कि सच्चा चर्च ऑफ गॉड जिसे परमेश्वर ने स्थापित किया है, फसह का पर्व मनाता है।
हां, आपने सही सुना है। वह चर्च जिसका नाम चर्च ऑफ गॉड है और जो नई वाचा का फसह मनाता है, वही परमेश्वर का सच्चा चर्च है जिसे परमेश्वर ने हमारे उद्धार के लिए स्थापित किया।
केवल फसह के पर्व के द्वारा भी, मैं परमेश्वर के द्वारा स्थापित किए गए चर्च ऑफ गॉड को खोज सकूंगी, है न? क्योंकि यह बाइबल में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है।
हां, सही बात है। अब से जो भी परमेश्वर से जुड़ा हुआ है, उसे जांचने के लिए, हमें केवल चर्च के नाम को ही नहीं, बल्कि अवश्य ही बाइबल को आधार मानना चाहिए।
हां, ठीक है। मैं हमेशा इस बात को याद रखूंगी कि “बाइबल को आधार मानना चाहिए।” मैं परमेश्वर के द्वारा स्थापित किए गए चर्च ऑफ गॉड में परमेश्वर के वचन सीख रही हूं! मैं बहुत खुश हूं!

चर्च का नाम क्यों ‘चर्च ऑफ गॉड’ है?

17:18
0:00 17:18

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।