विश्वास और जीवन

प्रबोधन

हम परमेश्वर के साथ चलते हुए अपने दैनिक जीवन में बड़े और छोटे प्रबोधन का साझा करते हैं।

एक दमकल कर्मी का आत्मबलिदान

“वे ऐसे तेज व वीर सैनिक दल थे जो अग्रणी होकर आग से मुकाबला करते थे और नुकसान के फैलने से रोकने के लिए अवरोध लगाते थे। लेकिन उनकी अनिश्चित दुनिया में, परिस्थिति घातक रूप में बदलने के लिए ज्यादा कुछ नहीं लगता।” सीएनएन ने उन 19 दमकल कर्मियों को मरणोपरांत सम्मानित किया है जो ऐरिजोना के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई। पूरा अमेरिका न केवल उन निडर पुरुषों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करता है, पर उस परिस्थिति को याद करते हुए दुख जाहिर करता है जिसका उन्होंने उस जंगल की आग को बुझाने के दौरान सामना किया होगा। अमेरिका में, दमकल कर्मियों का बलिदान सिर्फ आपदा से मुकाबला…

शेर्लोट, अमेरिका से माइकेल मीन्स

माता का प्रेम जिसे मैं ने महसूस नहीं किया था

मेरा जन्म होने से पहले, मेरा परिवार पेरू की राजधानी, लिमा में रहता था। एक दिन, पेरू में एक बहुत ही शक्तिशाली भूकम्प हुआ। उस समय, मेरे पिताजी गृह प्रशासन मंत्रालय में काम करते थे, और वह कुछ पेशेवर लोगों के समुह के साथ मिलकर भूकम्प से क्षतिग्रस्त हिस्सों की पुनस्र्थापना के काम के प्रभारी थे। इस काम के कारण, मेरा परिवार आनकाशी में स्थित उआराज में रहने के लिए चला गया। कुछ सालों के बाद, छह भाई–बहनों में सबसे छोटी बहन के रूप में मेरा जन्म हुआ। मेरा सबसे बड़ा भाई मुझ से तेरह साल बड़ा था। मेरे पूरे परिवार ने प्रेम के साथ मेरी देखभाल की। एक सुबह, मैं ने उठकर अपने कमरे की खिड़की से बाहर देखा।…

लिमा, पेरू से मेर्टी मारिएला पोलाक ब्रेनेर

चरवाहा और भेड़

हम, मंगोलवासियों में से ज्यादातर पशुपालन का काम करते हैं। एक बड़े से चरागाह में, गाय, घोड़े, भेड़, बकरी, और ऊंट जैसे पांच प्रकार के मवेशियों को हम एक साथ पालते हैं। उन में से हम भेड़ों का पालन सबसे ज्यादा करते हैं। एक परिवार के पास एक हजार से भी ज्यादा भेड़ें होती हैं। प्रत्येक भेड़ का रंग अलग अलग होता है, जैसे कि सफेद, काला, भूरा, चितकबरा, इत्यादि। मेरा जन्म एक चरवाहे के घर में हुआ था। जब तक मैं विश्वविद्यालय के लिए उलानबतार में नहीं आया था, मैं ने अपना बचपन बयानमोन्ख जिले के हेन्ती आइमाक गांव में बिताया था। आमतौर पर मैं स्कूल की वजह से अपने माता–पिता से अलग रहता था; हालांकि गर्मी की छुट्टियों…

उलानबतार, मंगोलिया से बी. जारगालसेखान

मैं परमेश्वर के द्वारा अति प्रसन्न रहूंगा

एक बार मुझे आर्थिक समस्याओं को लेकर संघर्ष करना पड़ा क्योंकि मेरी कंपनी का दिवालिया निकल गया था। मैंने बहुत सी चीजें करने की कोशिश की, लेकिन मुझे दूसरा कोई रास्ता नहीं मिला। मुझे लंबी और गहरी सुरंग में अकेले चलने जैसा लगा। यह सोचकर कि ऐसी स्थिति में मुझे अपने आपको संभालने की जरूरत है, मैंने उपदेश सुनने, सत्य की पुस्तकों को पढ़ने और बाइबल का अध्ययन करने पर अधिक ध्यान दिया। उन में से एक वचन था जिससे मुझे बड़ी सांत्वना मिली। “क्योंकि चाहे अंजीर के वृक्षों में फूल न लगें, और न दाखलताओं में फल लगें, जलपाई के वृक्ष से केवल धोखा पाया जाए और खेतों में अन्न न उपजे, भेड़शालाओं में भेड़–बकरियां न रहें, और न…

सान मिगेल, अर्जेंटीना से पार्क मीन गुन

उसकी लौ तुझे न जला सकेगी

भोर करीब 5 बजे जब मेरे परिवार में हर कोई सो रहा था, एक कार के टकराने जैसी बड़ी आवाज सुनकर मैं जाग उठी। जब मैं आधी–अधूरी नींद में थी, तब गोलियों की फायरिंग और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। अचानक मेरी नींद खुल गई। मैंने अपने पति को जगाया। बाहर से गोलियां चलाने की आवाज के साथ–साथ लोगों के चिल्लाने और मोटरसाइकिल के तेजी से चलने की आवाज भी आई। सब तरफ गड़बड़ी और हलचल मच गई। क्योंकि मेरे पति और मैं नहीं जान सके थे कि बाहर क्या हो रहा है, इसलिए हम उलझन में पड़ गए थे। मेरे पति ने कहा, “बाहर झगड़ा चल रहा होगा। बाहर डरावना दृश्य होगा। बिल्कुल घर के बाहर न जाना।” थोड़ी…

सेतापाक, मलेशिया से सेलिन

खुद मां बनने के बाद

मेरा जन्म ग्वांगवन प्रांत के एक दूरदराज के गांव में हुआ था। ग्रामीण इलाके में रहने से बहुत सी अच्छी बातें होती थीं, लेकिन खेद की बात यह थी कि मुझे सिर्फ शहर में बिकने वाले स्वादिष्ट भोजन खाने के ज्यादा अवसर नहीं मिलते थे। मेरे सबसे पसंदीदा दिन राष्ट्रीय छुट्टियां और मेरा जन्मदिन था जब मेरे चाचा शहर से बिस्कुट सेट खरीदकर हमारे यहां आते थे। यह जानकर कि मैं विशेष भोजन खाने के लिए कितनी उत्सुक रहती हूं, मेरी मां हर साल मेरे जन्मदिन पर स्वादिष्ट भोजन तैयार करती थीं। जब मैंने माध्यमिक स्कूल में प्रवेश किया, तब मैं शहर में गई और वहां शादी होने तक अपनी बहन के साथ रही जो मुझसे दो वर्ष बड़ी है।…

छुनछन, कोरिया से गी गुम जु

जब तक कि भोर का तारा तुम्हारे हृदयों में न चमक उठे

यह उस समय की बात है जब मैं हाई स्कूल के पहले वर्ष में थी। गणित की शिक्षिका ने हमें कुछ मजेदार आकृतियों वाले पेपर दिए और हमें समझाया कि किस तरह से उसे देखना है। शिक्षिका ने जैसा बताया, वैसा ही जब मैंने किया, तो काफी देर के बाद मुझे उस समतल पेपर में एक कुछ 3 डी आकार दिखाई दिया। उत्तेजना से भरकर मैं उसे घर ले गई और अपनी मां को दिखाया। मेरी मां भी जो ज्यादा देर तक चुनौती देने के बाद उसे देखने में सफल हुई, आश्चर्यचकित हो उठी और बार–बार पेपर का चित्र देख रही थी। वह चित्र मैजिक–आई था। कुछ सालों के बाद, मैंने अपनी बड़ी बहन के द्वारा सत्य ग्रहण किया। तब…

संगनाम, कोरिया से इम जि यन

परमेश्वर हमारे साथ सहानुभूति रखते हैं

‘क्यों परमेश्वर ने इस तरह का जीवन जिया जैसा कि लोग जीते हैं?’ यह एक जिज्ञासु सवाल था जो विश्वास का जीवन जीते हुए लंबे समय से मेरे मन में उठता था। हमारे पाप केवल मसीह के बहुमूल्य लहू के द्वारा क्षमा किए जा सकते हैं। इसी कारणवश, यदि परमेश्वर को शरीर धारण करके पृथ्वी पर आना था, तो वह पृथ्वी पर केवल कुछ पलों तक क्रूस पर चढ़ाए जाने का दर्द सहन कर सकते थे। फिर भी, क्यों उन्होंने इतने लंबे समय तक दर्द और पीड़ा को सहन करते हुए दुखमय जीवन जिया? मैं इसे आसानी से नहीं समझ सकती थी। एक दिन, संयोग से मैंने बाइबल का एक वचन पढ़ा। यह पढ़कर मुझे लगा जैसे मेरे सिर पर…

गोयांग, कोरिया से युन उन जू

मेल के बन्धन में बंधे हुए

मैं थोड़ा सा उग्र स्वभाव का हूं। परमेश्वर की सन्तान बनने के बाद मैं कुछ हद तक धैर्यवान और सहनशील बन गया, लेकिन मैं अभी तक पूरी तरह से नहीं बदला हूं। एक दिन मेरे तीव्र स्वभाव के कारण एक सदस्य की भावना को चोट पहुंची। मुझे अपने किए पर पछतावा हुआ, और इसका समाधान ढूंढ़ने के लिए मैं बाइबल पढ़ रहा था। तब इस वचन ने मेरा ध्यान आकर्षित किया। “सारी दीनता और नम्रता सहित, और धीरज धरकर प्रेम से एक दूसरे की सह लो। और मेल के बन्धन में आत्मा की एकता रखने का यत्न करो।” इफिसियों 4:2–3 “मेल के बन्धन में आत्मा की एकता रखने का यत्न करो” – यह वचन मेरे हृदय में गूंजता रहा। जब…

उलानबातर, मंगोलिया से डी। तुवशिनजरगल

मैंने तेरे लिये विनती की

जब मैं एक कालेज की छात्रा थी, तब मैंने बहुत सी सुसमाचार की गतिविधियों में भाग लिया था, लेकिन इनमें सबसे यादगार यह गतिविधि थी जिसमें मैंने कैंपस के लेक्चर रूम में सिय्योन के सदस्यों के साथ प्रार्थना सभा रखी थी। क्लास शुरू होने से पहले हम सुबह 8 बजे इकट्ठे होते थे। मेरा घर कॉलेज से दूर था, इसलिए मुझे प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए सुबह 6 बजे मेट्रो पकड़नी होती थी। भले ही बहुत बार मैं अकादमिक पेपर लिखने और परीक्षा की तैयारी करने के कारण रात को देर से सोती थी और इसलिए मैं हर वक्त थकी रहती थी, लेकिन मेरा हृदय आनन्द से भरा रहता था। हर सभा में हम बाइबल पढ़ते थे। निम्नलिखित…

वीरार पूर्व, महाराष्ट्र, भारत से किम मिन जी

आत्मिक रूप से अपरिपक्व शिशु से परमेश्वर की संपूर्ण सन्तान बनने तक

पहले मैंने दाई के रूप में कार्य किया। जापान में दाई गर्भधारण, प्रसव, प्रसव–उपरान्त देखभाल और नवजात शिशु के स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में विशेष ज्ञान रखने वाली होती है। वह मेरी मां थी जिसने मेरे एक दाई बनने के निर्णय पर बहुत ज्यादा प्रभाव डाला था। जब मैं उन्हें अपनी चार सन्तानों को बड़ा करने के लिए मेहनत से काम करते हुए देखती थी, तो मैं हमेशा सोचती थी कि, ‘आखिर उन्हें अपने लिए भी समय न निकालकर अपने परिवार के लिए क्यों जीना पड़ता है? क्या मैं कभी भी अपनी मां जैसी बन सकूंगी?’ मैंने एक मां की भूमिका के बारे में गहराई से सोचना शुरू किया, और उससे मैंने तय किया कि मैं एक दाई बनूंगी।…

ओसाका, जापान से माछमोतो मिवा

अनन्त जीवन के लिए

“गुलिवर्स ट्रेवल्स” एक एंग्लो–आयरिश लेखक जोनाथन स्विफ्ट के द्वारा लिखा गया एक हास्य–व्यंग्यपूर्ण उपन्यास है, जो लिलिपूट की यात्रा नामक पहले भाग से शुरू होकर चौथे भाग तक चलता है। यह उपन्यास बच्चों की कहानी के रूप में संपादित होकर प्रकाशित हो गया, और बहुत से बच्चों ने इसे पढ़ा है। जब मैं किशोर था, तब मुझे गुलिवर्स ट्रेवल्स की पूरी कहानी पढ़ने का मौका मिला, और उसमें मेरे लिए एक बहुत ही प्रभावशाली भाग था। गुलिवर लिलिपूट और ब्रोब्डिंगनाग की यात्रा के बाद जिस तीसरे देश की ओर गया, वह एक उड़ान द्वीप है। वहां उसने किसी उच्च अधिकारी से स्ट्रल्डब्रग्स, यानी उन लोगों के बारे में सुना जो अमर हैं। गुलिवर उनकी प्रशंसा करने लगा, लेकिन जल्द ही…

ग्यंगसान, कोरिया से छवे जे उंग

अपनी दादी के साथ तिल के पौधों को फटकते हुए

फसल की कटाई के मौसम के दौरान मैं अपनी दादी के घर गई थी। आमतौर पर मैं अगले दिन नौकरी पर जाने के लिए वहां से जल्दी निकल जाती हूं, लेकिन उस दिन मैंने फैसला किया कि मैं तिल के पौधों को फटकने में उनकी मदद करने के बाद थोड़ा देर से वहां से निकल जाऊंगी। तेंदू फल के खेत को जहां तेंदू यहां–वहां गिर गए थे, पार करने के बाद, जब मैं पके हुए तिल के खेत में पहुंची, मुझे ज्ञात हुआ कि काम मेरी उम्मीद से कुछ ज्यादा है। पहाड़ पर स्थित खेत में तिल के पौधों के गट्ठे बांधे हुए थे, जैसे बच्चे खेल के मैदान में एक पंक्ति में खड़े हों। “दादी, क्या हम इन सभी…

आनयांग, कोरिया से जन यंग सन

मैं उनका पाप फिर स्मरण न करूंगा

तब उन्हें फिर एक दूसरे से यह न कहना पड़ेगा कि यहोवा को जानो, क्योंकि, यहोवा की यह वाणी है, छोटे से लेकर बड़े तक, सब के सब मेरा ज्ञान रखेंगे: क्योंकि मैं उनका अधर्म क्षमा करूंगा, और उनका पाप फिर स्मरण न करूंगा। यर्म 31:34 किसी ऐसे व्यकित को क्षमा करना आसान नहीं है जिसने आपके साथ गलत किया है या आपको चोट पहुंचाई है। भले ही आप उसे क्षमा कर दें, लेकिन जब कभी दर्दनाक यादें आपके मन में आती हैं, आप व्यथित हो जाते हैं। आप उसे अपने दिमाग से क्षमा तो करते सकते हैं, लेकिन आपके मन में लगी चोट को पूरी तरह से मिटाना मुश्किल लगता है। क्या होगा यदि परमेश्वर ने हमें क्षमा तो…

पणजी, भारत से चोई ह्यंग ह्वान

स्थान जहां परमेश्वर निवास करते हैं

मुझे सुसमाचार के मिशन के लिए भारत में आए हुए एक साल हुआ। कभी-कभी, मैं भाषा की बड़ी बाधा के सामने कमजोर हो जाती हूं या जब अच्छी लग रही स्थिति अचानक खराब हो जाती है, मैं निरुत्साहित होती हूं। तब, मैं स्वयं को इन वचनों की याद दिलाती हूं। “अपनी इसी शक्ति पर जा और तू इस्राएलियों को मिद्यानियों के हाथ से छुड़ाएगा। क्या मैं ने तुझे नहीं भेजा?” उसने कहा, “हे मेरे प्रभु, विनती सुन, मैं इस्राएल को कैसे छुड़ाऊं? देख, मेरा कुल मनश्शे में सबसे कंगाल है, फिर मैं अपने पिता के घराने में सबसे छोटा हूं।” यहोवा ने उससे कहा, “निश्चय मैं तेरे संग रहूंगा; इसलिये तू मिद्यानियों को ऐसा मार लेगा जैसा एक मनुष्य को।”…

बैंगलोर, भारत से इ नान ही

परमेश्वर के प्रेम का सबूत

“परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा।” रो 5:8 कोई भी किसी दूसरे व्यक्ति के लिए मरने की हिम्मत नहीं कर सकता। एक पापी के लिए अपना जीवन त्याग देना और भी मुश्किल होता है। लेकिन, एक है जिन्होंने हमारे बदले क्रूस पर चढ़ाए जाने के द्वारा हमारे प्रति अपना प्रेम दिखाया जब हम अक्षम्य पापी ही थे। वह हमारे स्वर्गीय पिता हैं। क्या इससे बड़ा प्रेम का सबूत है? अब, हम पिता परमेश्वर के अनुग्रह के तहत पूरी तरह से बदल जाने के द्वारा अपने स्वर्गीय पिता के प्रति अपना प्रेम दिखाना चाहते हैं जिन्होंने अपना प्राण देने तक हमसे प्रेम…

साकेत, दिल्ली, DLभारत से इ उन सुक

वह कारण कि मैं सब कुछ कर सकती हूं

मेरे पास कोई विशेष प्रतिभा नहीं है। इसलिए जब मुझे कुछ करने के लिए दिया जाता है, तब मुझे पहले चिंता होने लगती है। सौभाग्य से, एक वचन है जो मेरी चिंताओं को दूर कर देता है। “जो मुझे सामर्थ्य देता है उसमें मैं सब कुछ कर सकता हूं।” फिलि 4:13 चूंकि परमेश्वर मुझे सामर्थ्य देते हैं, मैं आत्माविश्वास प्राप्त करती हूं कि मैं सब कुछ कर सकती हूं। स्वर्गीय पिता और माता, हमेशा मेरे साथ रहकर सारी सामर्थ्य और प्रत्साहन देने के लिए मैं आपका धन्यवाद करती हूं।

बुसान, कोरिया से किम बो रा