फेंक देने वाली चीजों की एक सूची

7,977 बार देखा गया
본문 읽기 4:19
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

जब आपके पास कुछ चीजें होती हैं जो आपको करना है या आप करना चाहते हैं, यदि आप उनकी एक सूची बनाते हैं या उनकी प्राथमिकता का क्रम तय करते हैं, तो यह अपनी एकाग्रता को बेहतर बनाने में आपकी सहायता करता है। लेकिन यदि उन चीजों के बारे में आपके मन में बहुत सारे विचार हैं, तो आप विचलित हो जाते हैं और अपने लक्ष्य को पूरा करने में विफल हो जाते हैं। इसलिए आपको फेंक देने वाली चीजों की एक सूची बनाने की आवश्यकता होती है।

अमेरिका में एक प्रभावशाली महिला पत्रकार एरियाना हफिंगटन ने अपने 40वें जन्मदिन पर उन चीजों की सूची बनाई जो उसे करना नहीं आता था, जो उसे पसंद नहीं थीं, और जिनके बारे में उसे लगता था कि शायद वह किसी दिन उन्हें कर सकेगी लेकिन वास्तव में उन्हें करने की संभावना नहीं है।

उदाहरण के लिए, उस सूची में एक चीज स्कीइंग थी। वह स्की नहीं करती थी, और न ही उसे स्की करने के लिए समय निकालना पसंद था। सिर्फ इसलिए कि उसके आसपास के कई लोग स्की करना पसंद करते थे, वह उनके साथ स्की करना चाहती थी। उन सभी चीजों की सूची बनाने के बाद जिन्हें उसने किसी दिन करने के बारे में सोचा था, उसने उन चीजों को भूल जाने का फैसला किया। तब उसे आजादी महसूस हुई।

हमारी सूची में भी कई चीजें हो सकती हैं जिन्हें विभिन्न कारणों से हमने लिख रखा है, लेकिन वे अनावश्यक हैं। यदि हम उन्हें फेंक देने वाली चीजों की सूची में भेज दें, हम उन चीजों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे जिन्हें वास्तव में हमें करने की आवश्यकता है।