बोलने से पहले

14,353 बार देखा गया
본문 읽기 2:49
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

ज्ञान से भरे शब्द से भारी कर्ज भी चुकाया जाता है, लेकिन कांटे की तरह एक शब्द जो आप लापरवाही से अपने मुंह से उगलते हैं, दूसरे व्यक्ति के हृदय पर घाव का निशान छोड़ देता है। फिर, बोलने से पहले हमें क्या सोचना चाहिए? इसका उत्तर अंग्रेजी शब्द ‘THINK(सोचना)’ में शामिल है।

क्या यह सच बात है? Is it True?

क्या यह उपयोगी बात है? Is it Helpful?

क्या यह कहना प्रेरणादायक होगा? Is it Inspiring?

क्या यह कहना जरूरी है? Is it Necessary?

क्या शब्द दयालु है? Is it Kind?

इस तरह, बोलने से पहले, आपको यह जांचने की जरूरत है कि आप जो कहने वाले हैं वह सच बात है या नहीं और यह सुनने वाले की मदद कर सकता है या नहीं। आपको यह भी देखना होगा कि क्या इसका सकारात्मक प्रभाव है या नहीं, और यदि आवश्यक नहीं है, तो बोलने से बचना चाहिए, और दयालुता से बात करना चाहिए। अगर आप इन पांच बातों को ध्यान में रखते हैं, तो आप किसी के साथ भी अच्छी बातचीत कर पाएंगे।