मानव शरीर, सबसे बड़ा उपहार

13,976 बार देखा गया
본문 읽기 3:52
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

एक कार में लगभग 25,000 पुर्जे होते हैं, और एक बोइंग 747 में 450 लाख से अधिक पुर्जे होते हैं। फिर, मानव शरीर के बारे में क्या? हमारे शरीर में लगभग 100 खरब कोशिकाएं, 250 खरब लाल रक्त कोशिकाएं और 25 अरब सफेद रक्त कोशिकाएं होती हैं, और केवल जीभ में ही 9,000 स्वाद कोशिकाएं हैं। वह हृदय जिसका वजन केवल 300 ग्राम होता है, वह एक दिन में 100,000 से अधिक बार धड़कता है और 7,200 लीटर रक्त पंप करता है, और रक्त 216 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से शरीर की रक्त वाहिकाओं में लगातार बहता है।

हर दिन फेफड़ा लगभग 20,000 बार सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया दोहराता है और 10,000 लीटर की हवा को ग्रहण करता है। मस्तिष्क जो शरीर के वजन का 2.5% होता है, उसमें 14 अरब तंत्रिका कोशिकाएं और 70 लाख मस्तिष्क कोशिकाएं आपको सोचने में मदद करने के लिए हर दिन काम करती हैं। भले ही आप कुछ भी प्रयास नहीं करते या आदेश नहीं देते, सभी अंग बिना आराम किए चुपचाप अपनी खुद की भूमिकाएं करते हैं। इस तथ्य को व्यक्त करने के लिए “अद्भुत और आश्चर्यजनक” शब्द के अलावा अन्य कोई शब्द नहीं होता।

हमें जन्म से ही मुफ्त में ऐसा गजब का शरीर दिया गया है जिसकी किसी भी सूक्ष्म मशीन से तुलना नहीं की जा सकती। सिर्फ यही तथ्य हमारे पृथ्वी पर रहते समय मूल्यवान और अर्थपूर्ण काम करने का पर्याप्त कारण हो सकता है।