एक ही तापमान पर भी

9,800 बार देखा गया
본문 읽기 3:25
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

एक बार जब ताइवान में रिकॉर्डतोड़ शीत लहर चल रही थी, हाइपोथर्मिया, दिल का दौरा और मस्तिष्क रक्तस्राव के कारण अस्सी से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। कितनी ठंड थी कि बहुत लोग मर गए? सर्दियों में सबसे ठंडे दिन का तापमान 4℃[39℉] था। आप शायद समझ नहीं सकेंगे कि शून्य से ऊपर के तापमान में लोग अपनी जान कैसे गंवा सकते हैं, लेकिन यदि आप ताइवान में औसत तापमान पर विचार करेंगे, तो आप समझ सकेंगे कि 4℃ उनके लिए बहुत ठंडा हो सकता है।

ताइवान में उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है और इसका वार्षिक औसत तापमान 20℃ से अधिक होता है। सर्दियों का तापमान आमतौर पर 10 से 15℃ होता है, और यह शायद ही कभी 10℃ से नीचे जाता है। यही कारण है कि ताइवान के लोग, जिन्होंने कभी भी कड़ाके की ठंड का अनुभव नहीं किया है, वे ठंड के प्रति अतिसंवेदनशील हैं।

जिस तरह जहां लोग रहते हैं वहां के वातावरण के अनुसार तापमान अलग-अलग महसूस हो सकता है, उसी तरह एक ही स्थिति होने पर भी तापमान जिसे लोग अपने मन में महसूस करते हैं अलग-अलग हो सकता है। यदि हम अपने सोचने के तरीके से दूसरों का न्याय करने के बजाय दूसरों को समझें, तो हम समझदारी भरी बात और व्यवहार कर सकते हैं।