सैंडविच जो आसमान से उतरता है

8,749 बार देखा गया
본문 읽기 3:26
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

एक ऐसी सैंडविच की दुकान है जहां सैंडविच खाने के लिए ग्राहकों को आसमान की ओर देखना पड़ता है। केवल यही एक अनोखी बात नहीं है। इस दुकान में न कोई मेज, न कुर्सी और न काउंटर हैं। यहां तक कि दुकान पहली या दूसरी मंजिल पर नहीं, बल्कि सातवीं मंजिल पर है। आपको शायद यह काफी अजीब लग सकता है, लेकिन दुकान के सामने का मार्ग ग्राहकों से खचाखच भरा रहता है जो दुकान के बारे में सुनकर वहां आते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में एक सैंडविच की दुकान ‘जेफलशूट’ है।

जेफलशूट, जेफलेसह्यएक टोस्टेड सैंडविचहृ और पैराशूट का एक संयोजन है। इसके ग्राहक सैंडविच के लिए ऑनलाइन से प्री–ऑर्डर और भुगतान करते हैं और एक एक्स निशान किए हुए स्थान पर सहमत समय पर इंतजार करते हैं। फिर उनके सैंडविच पैराशूट द्वारा वितरित किए जाते हैं। तो यहां पर खड़े सभी लोग बिना किसी अपवाद के आसमान की ओर देखते रहते हैं।

पहली मंजिल जहां लोग आसानी से आ सकते हैं, किराए पर लेना बहुत महंगी होती है, इसलिए मालिक ने सातवीं मंजिल पर दुकान खोली। लेकिन उसके अद्भुत विचार के कारण यह व्यवसाय सफल हो गया। दृष्टिकोण के अनुसार निर्बल और घातक कमजोरी को भी एक नवीन योग्यता में बदला जा सकता है।