सकारात्मकता का बीज बोना
본문 읽기
4:03
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

यदि आप एक खेत में सलाद बोएं, तो वह सलाद का खेत बनता है; यदि आप गोभी लगाएं, तो वह गोभी के खेत में बदलता है; यदि आप फूलों के पौधे लगाएं, तो वह फूलों का बगीचा बनता है। वह इस पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के बीज बोते हैं। हमारे हृदय का खेत भी वैसा ही है। जैसे अच्छा बीज अच्छा फल उत्पन्न करता है, ठीक वैसे आनन्द, आभार और आशा के फलों को उत्पन्न करने के लिए, हमें अपने हृदय में पहले सकारात्मकता का बीज बोना चाहिए। इस महीने, आइए हम सकारात्मकता का बीज बोएं, जो छोटा होने पर भी बहुमूल्य फल उत्पन्न करता है। यह स्मरण रखें कि बीज बोने के बाद, आपको ईमानदारी से उनकी देखभाल करनी है!
- टिप्स
- सकारात्मकता का बीज कैसे बोएं
- हर सुबह आईने के सामने मुस्कुराने का अभ्यास करें।
- दूसरे लोगों की खूबियों खोजने की कोशिश करें।
- थोड़ी सी विचारशीलता के लिए भी धन्यवाद दें।
- हर चीज को सकारात्मक रूप से लें।
- दूसरों को खुश करने की कोशिश करें।
- शक्तिशाली ढंग से चलें।
- जब कभी आप निराश हो जाते हैं या आपको नकारात्मक विचार आता है, तो अपने विचारों को बदलने के लिए “फिर भी,” कहने के बाद इनमें से एक कहें:
① मैं आभारी हूं। ② मैं खुश हूं। ③मैं उससे प्रेम करता/करती हूं। ④ मैं आनन्दित हूं। ⑤ मैं उसे सहन कर सकता/सकती हूं। ⑥मैं प्रोत्साहित महसूस करता/करती हूं। ⑦मैं संतुष्ट हूं। ⑧ मैं हंस सकता/सकती हूं। ⑨मैं हार नहीं मानूंगा/मानूंगी।