WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

बड़े पेड़ के गिरने का कारण

26,602 बार देखा गया
본문 읽기 1:57
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

अमेरिका के कोलोराडो राज्य में एक पहाड़ी पर एक बड़ा पेड़ था जो चार सौ साल से मजबूती से खड़ा था, लेकिन एक दिन वह बड़ी आवाज के साथ गिर गया।

उस पेड़ ने कई सौ वर्षों तक तेज आंधी-तूफानों का सामना किया था। भले ही वह चौदह बार बिजली की चपेट में आया था, वह नहीं गिरा। वह कई विशाल तूफानों और यहां तक कि भूकंप को भी सहन करने के लिए पर्याप्त मजबूत था।

फिर, यह मजबूत पेड़ क्यों गिर गया? आश्चर्यजनक रूप से, यह कई छोटे भृंगों के कारण था। भृंग पेड़ के तने की छाल के अंदर चले गए, और उन्होंने लगातार उसके तने को थोड़ा-थोड़ा करके कुतर-कुतर कर खाया। आखिरकार, जंगल में सबसे मजबूत और सबसे बड़ा पेड़ गिर गया।