एक महिला जो पुरुष के समान रहती है

5,394 बार देखा गया
본문 읽기 4:36
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

65 वर्षीय सीसा अबू दाऊह, मिस्र के लक्जर में एक रेलवे स्टेशन के सामने जूते पोलिश करके अपनी जीविका चलाती है। उसके बाल छोटे हैं, उसके सिर पर पगड़ी बांधी गई है और वह ढीला लबादा पहनती है, सीसा अबू दाऊह एक पुरुष की तरह दिखती है, लेकिन वास्तव में वह एक महिला है। हर एक महिला स्त्रियोचित और खूबसूरत दिखना चाहती है चाहे वह कितनी भी वृद्ध क्यों न हो जाए, लेकिन वह अपनी 21 वर्ष की आयु से अब 40 वर्ष बीतने के बाद भी एक पुरुष के समान कपड़े क्यों पहन रही हैं?

गर्भावस्था के छह महीने में, उसने अपने पति को खो दिया, और उसे अकेले ही दुनिया से लड़ना पड़ा। उसे अपनी बेटी को बड़ा करने के लिए कुछ करना था, लेकिन गंभीर लैंगिक भेदभाव के कारण उस समय कोई भी महिलाओं को नौकरी नहीं दी जाती थी। इसलिए उसने एक पुरुष की तरह कपड़े पहनने का अपना मन बना लिया। पुरुष के रूप में अपना वेश बदलकर उसने सभी प्रकार के कठिन काम किया, और जैसे वह कमजोर होती गई, उसने सड़क पर जूते पोलिश करना शुरू किया। अपनी बेटी की शादी के बाद वह पुरुष की तरह कपड़े पहनना छोड़ने वाली थी। लेकिन उसका दामाद बीमार होने के कारण काम नहीं कर सका, तो उसे अपनी बेटी के परिवार की सहायता करने के लिए काम करना जारी रखना पड़ा।

जब स्थानीय सरकार को उसके बारे में पता चला, उसने उसे एक आदर्श मां होने के लिए “समर्पित माता” पुरस्कार प्रस्तुत किया और उसके लिए एक छोटी सी दुकान प्रदान की। पुरस्कार समारोह में, मिस्र के राष्ट्रपति ने खुद उसे पुरस्कार प्रदान किया। यदि वह अपनी संतान के लिए हो, तो माता एक महिला के समान जीना भी छोड़ सकती है, यह ही माता का प्रेम है।