WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

मेरी भेड़ें मेरा शब्द सुनती हैं

यूह 10:22–38

34,462 बार देखा गया
본문 읽기 6:01
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

यहूदियों के एक राष्ट्रीय पर्व, यानी स्थापन पर्व के दिन जब यीशु मन्दिर के ओसारे में टहल रहे थे, तब यहूदियों ने यीशु को घेर लिया और बोले,

“तू हमारे मन को कब तक दुविधा में रखेगा? यदि तू मसीह है, तो हमें साफ–साफ बता दे।”

“मैं तुम्हें बता चुका हूं और तुम विश्वास नहीं करते। वे काम जिन्हें मैं अपने पिता के नाम से कर रहा हूं, स्वयं मेरी साक्षी हैं। परन्तु तुम लोग इसलिए विश्वास नहीं करते क्योंकि तुम मेरी भेड़ों में से नहीं हो। मेरी भेड़ें मेरा शब्द सुनती हैं, और वे मेरे पीछे पीछे चलती हैं। मैं और पिता एक हैं।”

यह सुनकर यहूदियों ने यीशु पर मारने के लिए पत्थर उठा लिए।

“मैंने तुम्हें अपने पिता की ओर से अनेक अच्छे कार्य दिखाए हैं। उनमें से किस काम के लिए तुम मुझ पर पथराव करना चाहते हो?”

“अच्छे काम के लिए हम तुझ पर पथराव नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसलिए कर रहे हैं कि तूने परमेश्वर का अपमान किया है और तू, जो केवल एक मनुष्य है, अपने को परमेश्वर घोषित कर रहा है।”

यीशु ने उन्हें फिर उत्तर दिया,

“यदि मैं अपने पिता के काम नहीं करता, तो मेरा विश्वास मत करो। परन्तु यदि मैं अपने पिता के काम करता हूं, तो चाहे तुम मेरा विश्वास न भी करो, परन्तु उन कामों का तो विश्वास करो, ताकि तुम यह अनुभव कर सको और जान सको कि पिता मुझ में है और मैं पिता में हूं।”

यहूदियों ने यीशु के परमेश्वरत्व को नहीं पहचान लिया। वे ऐसा सोचते थे कि यदि वह परमेश्वर है, तो उसे स्वर्गीय सिंहासन पर महिमामय रूप में विराजमान होना चाहिए। वे परमेश्वर को नहीं पहचान सके जो बाइबल की भविष्यवाणी के अनुसार मनुष्य के रूप में आए। उनकी गलती यह थी कि उन्होंने परमेश्वर को अपने ही विचारों में सीमित किया।

यदि लोग ऐसे परमेश्वर पर विश्वास न करें जिनका अनुमान उन्होंने खुद अपने विचारों या पूर्वधारणाओं से किया है, और यदि वे उन परमेश्वर पर विश्वास करें जिनके विषय में बाइबल ने गवाही दी है, तब वे अपने सच्चे चरवाहे का शब्द सुन सकेंगे।

“मेरी भेड़ें मेरा शब्द सुनती हैं; मैं उन्हें जानता हूं, और वे मेरे पीछे पीछे चलती हैं।” यूह 10:27