चर्च ऑफ गॉड क्यों शनिवार को आराधना करता है?

119,885 बार देखा गया
लेख सुनें 16:52
बहन, सब्त के दिन परमेश्वर आपको आशीष दें! आप जल्दी आई हैं। आराधना के लिए काफी समय बचा है।
मैंने यह सीख लिया है कि पवित्र मन से आराधना मनाने के लिए समय से पहले जल्दी चर्च में आना बेहतर है। सुबह मुझ पर नींद भारी पड़ती है, इसलिए आज सुबह उठने के लिए मुझे बड़ा संघर्ष करना पड़ा।
जैसा आपने सीखा है, वैसा करने का प्रयास कर रही हैं, यह देखकर मैं खुश हूं!
लेकिन क्या आप जानते हैं? जब मैं लोगों से कहती हूं कि मैं शनिवार को चर्च जाती हूं, तो कुछ लोग उसे अजीब मानते हैं। जिज्ञासावश में अपने सिरों को हिलाकर वे मुझसे पूछते हैं, “क्या रविवार आराधना का दिन नहीं है?”
क्या ऐसा किया?
हां, इसलिए मैं आपसे पूछ रही हूं, “दूसरे चर्चों के विपरीत, क्यों हमारा चर्च शनिवार को आराधना करता है?”
जिस दिन परमेश्वर से मिलने का वादा किया गया है, वह सब्त का दिन है और वह शनिवार है। मान लीजिए कि आपने एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का वादा किया है, लेकिन आप किसी और दिन उससे मिलने जाती हैं। क्या आपको लगता है कि आप उससे मिल सकती हैं? ठीक उसी तरह, परमेश्वर से मिलने का दिन निर्धारित है। यदि हम उस निर्धारित दिन के बाद अगले दिन आराधना करें, तो हम परमेश्वर से नहीं मिल सकेंगे।
ठीक है, सही बात है। लेकिन परमेश्वर ने हमें बहुत दिनों में से सब्त का दिन मनाने के लिए क्यों कहा?
जब आप सब्त के दिन की शुरुआत को देखें, आप इसका जवाब पा सकती हैं।

और परमेश्वर ने अपना काम जिसे वह करता था सातवें दिन समाप्त किया, और उसने अपने किए हुए सारे काम से सातवें दिन विश्राम किया। और परमेश्वर ने सातवें दिन को आशीष दी और पवित्र ठहराया; क्योंकि उसमें उसने सृष्टि की रचना के अपने सारे काम से विश्राम लिया। उत्पत्ति 2:2–3

वाह! यह बहुत महान लगता है।
सही है। परमेश्वर ने सृष्टि का कार्य समाप्त किया और सातवें दिन विश्राम किया, और फिर उन्होंने उस दिन को सब्त का दिन कहा। सब्त का मतलब विश्राम है। और उन्होंने उस दिन को एक आज्ञा के रूप में नियुक्त किया और हमें उसे पवित्र मानने के लिए कहा ताकि हम उस दिन परमेश्वर से आशीष पाएं और पवित्र बनें।

तू विश्रामदिन को पवित्र मानने के लिए स्मरण रखना… यहोवा ने विश्रामदिन को आशीष दी और उसको पवित्र ठहराया। निर्गमन 20:8–11

यदि हमारे लिए किसी भी दिन या किसी भी समय आराधना करना ठीक होता, तो परमेश्वर विशेष रूप से सब्त के दिन को नियुक्त नहीं करते थे। इसलिए यदि कोई सच में परमेश्वर की आराधना करना चाहता है, तो उसे मनमाने ढंग से परमेश्वर के द्वारा निर्धारित किए गए दिन को नहीं बदलना चाहिए, और उस दिन को पवित्र मानना चाहिए जो परमेश्वर के द्वारा कहा गया है।

अब मैं निश्चित रूप से जान सकती हूं कि सब्त सातवां दिन है। पर बात यह है कि भले ही आप मुझे बताते हैं कि सातवां दिन शनिवार है, लेकिन बहुत से लोग रविवार को सातवां दिन मानते हैं। इसलिए मैं थोड़ी उलझन में हूं।
लोग आसानी से ऐसा सोच सकते हैं कि क्योंकि वे आम तौर पर रविवार को काम पर या स्कूल नहीं जाते और सोमवार से काम शुरू करते हैं। सप्ताह का पहला दिन सोमवार नहीं, लेकिन रविवार है। जब आप कैलेंडर देखें, तो सप्ताह रविवार से शुरू होता है न? कैलेंडर में वह रविवार से इसलिए शुरू होता है क्योंकि रविवार सप्ताह का पहला दिन है। लेकिन सामान्य ज्ञान समय बीतने के साथ–साथ बदल सकता है। इसलिए निश्चित मानक जो हमारे पास होना चाहिए, वह बाइबल है जो कभी नहीं बदलती। बाइबल के द्वारा, हम इस तथ्य की पुष्टि कर सकते हैं कि सातवां दिन सब्त का दिन है जो शनिवार है।

क्या आप कह रहे हैं कि बाइबल बताती है कि सप्ताह का कौन सा दिन सब्त है?
जरूर! क्या हम उस पर एक नजर डालें?

जब सब्त का दिन बीत गया… सप्ताह के पहले दिन भोर होते ही वह जी उठ कर… मरकुस 16:1, 9

यह यीशु के पुनरुत्थान के दिन का वर्णन करता है। बाइबल गुड न्यूज के अंग्रेजी संस्करण में, जो आसान शब्दों से अनुवादित किया गया है, इस प्रकार लिखा है, “रविवार को भोर होते ही वह जी उठकर।” सप्ताह का पहला दिन रविवार है, तो सब्त का दिन, यानी सप्ताह का सातवां दिन कौन सा दिन होगा?

सब्त का दिन निश्चय ही शनिवार है। यीशु के पुनरुत्थान के दिन का वर्णन करने के लिए, पहली आयत कहती है, “जब सब्त का दिन बीत गया।” मुझे लगता है कि यह दिखाता है कि सब्त का दिन यीशु के समय में भी मनाया जाता था।
बहन! जब आप एक चीज सीखें, तब आप दो चीजों को समझती हैं! सब्त का दिन उन लोगों के लिए जो उद्धार पाना चाहते हैं, बहुत महत्वपूर्ण दिन है। क्या आप इसका कारण जानती हैं?
खैर, मुझे नहीं पता…
सब्त का दिन परमेश्वर और हमारे बीच के संबंध की पुष्टि करने का दिन है।

… निश्चय तुम मेरे विश्रामदिनों को मानना, क्योंकि तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी में मेरे और तुम लोगों के बीच यह एक चिह्न ठहरा है, जिससे तुम यह बात जान रखो कि यहोवा हमारा पवित्र करनेहारा है। निर्गमन 31:13

जब हम सब्त का दिन मनाएं, तब हम परमेश्वर को सही रूप से जान सकते हैं। यह वह दिन है जब संसार की किसी भी चीज से ज्यादा बड़ी आशीषों की प्रतिज्ञा की गई है। इसलिए यीशु ने हमें जगत के अन्त तक सब्त का दिन स्मरण रखने को कहा है।

प्रार्थना किया करो कि तुम्हें जाड़े में या सब्त के दिन भागना न पड़े। मत्ती 24:20

ओह, अब मैंने समझा! मुझे पता नहीं था कि सब्त का दिन इतना महत्वपूर्ण है।
परमेश्वर आपको देखकर बहुत प्रसन्न होंगे कि आप परमेश्वर के साथ किए गए वादे को महत्वपूर्ण मानती हैं। मुझे आशा है कि आप हर समय सही चुनाव करना जारी रखेंगी और परमेश्वर से अधिक आशीष पाएंगी।
धन्यवाद! मैं यह सोचकर पहले से ही खुश हूं कि परमेश्वर आज सब्त के दिन की आराधना के द्वारा मेरी आत्मा को पवित्र बनने की आशीष देंगे!
तब क्या हम जाकर आशीष पाने के लिए आराधना की तैयारी करें?

चर्च ऑफ गॉड क्यों शनिवार को आराधना करता है?

16:52
0:00 16:52

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।