स्वयंसेवा कार्य अनुभव
जितना हम साझा करते हैं उतना अधिक प्रेम और खुशी बढ़ जाती है। आइए हम स्वयंसेवा कार्य के बारे में ज्वलंत कहानियां सुनें।
आइए हम प्लास्टिक को कम करें!
प्लास्टिक के उपयोग से होने वाला पर्यावरण प्रदूषण एक वैश्विक मुद्दा बन गया है। प्लास्टिक को कम करने की नीति की घोषणा करते हुए, भारत सरकार प्लास्टिक को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उसका समर्थन करने के लिए, भारत के पुणे में चर्च ऑफ गॉड के सदस्य और कोरिया के ASEZ सदस्यों ने एक साथ मिलकर ‘'प्लास्टिक को कम करें’ नामक अभियान चलाया। “भारत को बचाएं! पृथ्वी को बचाएं! माता के प्रेम के साथ!” जोर से नारा लगाते हुए, हम आगे बढ़े। भारत में कुछ घंटों के लिए बैनर-पोस्टर को पकड़ना और चलना आसान नहीं था, जहां सड़कों का रखरखाव अच्छी तरह से नहीं किया गया है। इसके अलावा, हमारी पूरी जुलूस के दौरान बारिश…
इंचियोन कोरिया से ह्यन यंग ग्यंग
विचारों का परिवर्तन
हर हफ्ते, मैंने ASEZ क्लब के सदस्यों के साथ अपने कॉलेज के आसपास की सड़क को साफ किया। लेकिन मैं जान गया कि पिछले कुछ समय से मैंने लगातार एक ही जगह की सफाई कर रहा हूं, यह इसलिए क्योंकि हमारे सफाई करने के बाद यह कुछ दिनों के अंदर अपनी पिछली स्थिति में लौट जाता था। यहां तक कि मुझे यह विचार आया, ‘क्या कोई जानबूझकर कचरा फेंकता है?’ कचरे से भरी सड़क को देखकर मुझे दुख हुआ क्योंकि मुझे अपने क्लब के सदस्यों के चेहरों की याद आई जिन्होंने पसीने बहाते हुए इसे साफ किया था। कभी-कभी, मुझे ऐसा लगता था कि हमारा स्वयंसेवा कार्य व्यर्थ है। अचानक से, मुझे “विचारों का परिवर्तन” यह वाक्यांश याद आया, जिसे…
बुसान, कोरिया से ली सक जून
एक साथ स्वेच्छा से सेवा करना
केप टाउन सिय्योन और बेलिविल सिय्योन के सदस्यों ने केप टाउन के केंद्र स्थल के आसपास की सड़कों को साफ करने के लिए अपनी आस्तीनें ऊपर चढ़ाईं। जब हम वहां गए, तो हमने पाया कि शहर का केंद्र स्थल साफ दिखाई देता है, लेकिन वो जगहें जो केंद्र स्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित हैं, कूड़े के ढेर और घास एवं झाड़ियों में ढक गई हैं। सदस्यों ने उन क्षेत्रों में, जहां सफाई कर्मचारी आम तौर पर नहीं पहुंच सकते थे, सफाई का काम करने के लिए टीमें बनाईं। सदस्यों ने व्यवस्थित तरीके से सड़क से कूड़ा उठाया और घनी झाड़ियों और लम्बी–लम्बी घासों को उखाड़ा। कूड़े–कचरे को बाहर निकालने के लिए वे सीवर लाइन के पाइप में भी घुसने…
केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य से पार्क उन ग्यंग
बारिश भरी हवा के बावजूद जलते हुए जोश के साथ
हम उन स्वयंसेवा कार्यों की खबरों को लगातार सुन रहे हैं जो स्वर्गीय पिता और माता की अच्छी शिक्षाओं के अनुसार दुनिया भर में सक्रिय रूप से किए जा रहे हैं। उन प्रेमपूर्ण कदमों से कदम मिलाने के लिए ताइवान के काऊशुंग चर्च के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के आसपास सफाई अभियान शुरू किया। रेलवे स्टेशन काऊशुंग शहर के केंद्र में स्थित है, और उसका निर्माण 1940 के दशक में किया गया था। काऊशुंग जो पहले एक छोटा सा समुद्रतट का गांव था, अब इतना बड़ा शहर बन गया है जिसकी जनसंख्या 28 लाख है। इस तरह काऊशुंग शहर के विकसित होने के साथ–साथ रेलवे स्टेशन अपनी जगह पर बना रहा है। हमने यह आशा करते हुए सफई करना शुरू…
ताइवान में काऊशुंग चर्च
यदि हम माता का प्रेम पहुंचाते हैं
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहली बार सड़क की सफाई के लिए, लगभग 100 से अधिक चर्च ऑफ गॉड के सदस्य इकट्ठे हुए। उन्होंने टीमों को विभाजित किया; पुरुष वयस्कों ने बड़े झाड़ू के साथ कचरा इकट्ठा किया, और युवा वयस्कों, छात्रों और महिला वयस्कों ने पुरुष वयस्कों के पीछे चलते हुए, उसे कचरा बैग में डाला। झुलसाने वाली धूप और रेत और धूल भरी हवा होने पर भी 500 मीटर की लंबी सड़क उन सदस्यों के हाथों से जल्दी साफ हो गई जो दिन भर अपनी मुस्कान को नहीं छोड़ते थे। बांग्लादेश में चर्च की गतिविधि देखना दुर्लभ है क्योंकि वहां ईसाई ज्यादा नहीं हैं। लेकिन जिस दिन हमने वास्कट पहनकर जिस पर…
इनचान, कोरिया से जो सु बिन
एक छोटे कार्य के द्वारा भी
इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्टूडेंट बाइबल अकादमी(IUBA) का विदेशी संस्कृति अनुभव चर्च ऑफ गॉड का एक शिक्षण कार्यक्रम है, जिसके द्वारा स्कूल की छुट्टियों के दौरान कॉलेज के छात्र विदेश जाते हैं और विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके अपने अनुभवों का विस्तार करते हैं। अर्थपूर्ण छुट्टियां बिताने की इच्छा से मैंने भी खुशी से उस कार्यक्रम में भाग लिया। मैं इंडोनेशिया के जकार्ता गई। मैं वहां बहुत सी गतिविधियों में से एक स्वयंसेवा कार्य को नहीं भूल सकती जो मैंने अनाथालय पर किया। उनके यहां जाने से एक सप्ताह पहले, हमने इस बारे में बहुत विचार किया था कि हम कैसे बच्चों को एक अनमोल स्मृति दिलाएं। गाइड ने हमें बताया कि बच्चे सिर्फ इस बात में ही बहुत दिलचस्पी दिखाएंगे कि हम…
बुछन, कोरिया से ली जंग यन
पुराना खमीर निकालकर
पिछले रविवार, मैंने पेरू में 5वें लीमा चर्च के भाइयों और बहनों के साथ हमारे चर्च के नजदीक स्थित एक स्कूल को पेंट करने की स्वयंसेवा की। इस बार, मेरे पति और मेरा बेटा भी इसमें शामिल हुए। मेरे परिवार ने व्यस्त होने का बहाना बनाकर एक साथ मिलने का समय ज्यादा नहीं लिया था, लेकिन इस स्वयंसेवा में हमने एक साथ समय बिताया, इस कारण स्वयंसेवा और अधिक अर्थपूर्ण लगी। हमने पेंट करने से पहले पुराने पेंट को निकाल दिया। हमें ऐसा करना था, नहीं तो चाहे नए पेंट की गुणवत्ता कितनी ही अच्छी क्यों न हो, वह आसानी से पेंट नहीं किया जाएगा। मैंने सोचा कि आत्मिक सिद्धांत इसके समान है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी आत्माएं…
लिमा, पेरू से लुज एंजेला बेनिटेज़ कार्पियो
सुंदर मन एक साथ होकर
केप टाउन चर्च और बेलव्हिल चर्च के सदस्य रक्तदान ड्राइव के लिए एक साथ इकट्ठे हुए। पिछली सभा के द्वारा, हमने बैनर–पोस्टर, जलपान और मनोरंजन को उन रक्तदाताओं के लिए तैयार किया जो अपनी बारी का इंतजार करेंगे। जब कार्यक्रम का दिन आया, तो हम लोगों का स्वागत करने की तैयारी में और अधिक व्यस्त हो गए। दोपहर 3 बजे, रक्त बैंक के अधिकारियों के धन्यवाद संदेश के साथ रक्तदान ड्राइव शुरू हुआ। सिय्योन के सदस्यों और समारोह में आमंत्रित किए गए मेहमानों से, पूरा प्रतीक्षा कक्ष भर गया। रक्तदान करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया में हमारी अपेक्षा से अधिक समय लगे, लेकिन किसी ने भी शिकायत नहीं की, क्योंकि हमने…
दक्षिण अफ्रीका गणराज्य में केप टाउन और बेलव्हिल चर्च
स्वयंसेवा के लिए उद्देश्य
एक धुंध से भरी सुबह के समय, चिली में सैंटियागो और ला फ्लोरिडा चर्च के सदस्य ठंड के मौसम के बावजूद रक्तदान ड्राइव में भाग लेने के लिए इकट्ठे हुए। अस्पताल में 400 से अधिक सदस्यों के कारण बहुत भीड़ थी। इसलिए हम में से कुछ सदस्यों को रक्तदान करने के लिए एक अलग स्थान पर जाना पड़ा। लोग यह देखकर ताज्जुब करते थे कि हम इतने सक्रिय ढंग से कैसे स्वयंसेवा कर सकते हैं। जब भी हमसे पूछा गया कि स्वयंसेवा के लिए हमारा उद्देश्य क्या है, तब हमारा जवाब हमेशा एक ही था: “यह पूरी दुनिया में माता के प्रेम को फैलाने के लिए है।” हमारे लिए फिर से यह जवाब देने का अगला स्थान कहां होगा? हम…
सैंटियागो, चिली से जोस डेविड एन्कमिल रोचा
कंबोडिया में बनाया गया फूलदार मार्ग
छुट्टियों के दौरान, मैं चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ के एक सदस्य के रूप में कंबोडिया गया। स्वयंसेवा कार्य जो मेरी टीम ने की थी, वह भित्ति चित्र बनाना था। पहले, हम हक्के-बक्के थे क्योंकि हमने व्यावहारिक सहायता देने की अपेक्षा की थी, जैसे स्थानीय छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्रियों का दान करना या सड़कों को साफ करना। लेकिन, रहने के परिवेश को सुंदर बनाना सड़कों पर कचरे उठाने जितना महत्वपूर्ण था क्योंकि वह सड़क के स्वामी, नागरिकों के मनों को साफ करना था। एक समस्या थी कि हम में से किसी ने भी पहले कभी भित्ति चित्र नहीं बनाया था; हम नहीं जानते थे कि हम क्या करें। तब हमने फैसला किया कि सदस्य…
सियॉन्गनाम, कोरिया से पार्क यन वु